विधायकों को भी अब आमजनता की तरह चुकाना होगा इन जगह ठहरने पर किराया

शिमला हिमाचल भवन व राज्य अतिथि गृहों में विधायकों को देना होगा आम लोगों के समान किराया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विधायकों एवं उनके परिजनों को हिमाचल भवन/सदन और राज्य अतिथि गृहों में आम जनता के समान कमरों के किराए की अदायगी करनी होगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जन शिकायतों के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता…

Read More

इनकम टैक्स सीमा होगी 2.5 लाख रुपये से 5 लाख, 2023-24 बजट में मिल सकता है फायदा

इनकम टैक्स सीमा होगी 2.5 लाख रुपये से 5 लाख, 2023-24 बजट में मिल सकता है फायदा

टैक्सपेयर्स के लिए अच्छी खबर है। अभी 2.5 लाख रुपये तक की सालाना पर इनकम टैक्स नहीं लगता है। सरकार इस सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने पर विचार कर रही है। यानी अगर आपकी सालाना इनकम पांच लाख रुपये तक है, तो आपको इनकम टैक्स नहीं देना होगा।

Read More

सुखविंदर सिंह सुक्खू को सूबे का मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में कांग्रेस ने बढ़ाई अनुराग ठाकुर की टेंशन

सुखविंदर सिंह सुक्खू को सूबे का मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में कांग्रेस ने बढ़ाई अनुराग ठाकुर की टेंशन

हिमाचल प्रदेश में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी यह बोल कर अपने दर्द को कम कर रही है कि वह कांग्रेस से 1 फ़ीसदी कम वोट से पिछड़ी है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि भाजपा के खेमे में हलचल बढ़ गई है। हिमाचल में भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले हमीरपुर में भाजपा को सबसे बड़ा झटका लगा है। 40 साल बाद यहां पार्टी पूरी तरह से साफ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का घर माने जाने वाला…

Read More

सुक्खू के सामने होगी बड़ी चुनौतियां, कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी बड़ी टेंशन

सुक्खू के सामने होगी बड़ी चुनौतियां, कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी बड़ी टेंशन

हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने होगी कई बड़ी चुनौतियां। हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी सबसे बड़ी टेंशन। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल शिमला जिले से अधिक दावेदार होने से फंस गया है। मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर अभी कुछ दिन और कांग्रेस की माथापच्ची जारी रहेगी। रविवार को शपथ समारोह के बाद देर शाम तक चुनाव पर्यवेक्षकों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सिसिल होटल…

Read More

सीएम व डिप्टी सीएम पद के शपथ समारोह में खरगे और राहुल गाँधी भी हुए शामिल

सीएम व डिप्टी सीएम पद के शपथ समारोह में खरगे और राहुल गाँधी भी हुए शामिल

शिमला Himachal Chief Minister Oath Ceremony Live News in Hindi: चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण से लाइव अपडेट 01:54 PM, 11-DEC-2022 राज्यपाल ने दिलाई शपथ शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री…

Read More

निर्माण कार्य शहर में पकड़ेंगे रफ्तार, नक्शों को मिलेगी मंजूरी

निर्माण कार्य शहर में पकड़ेंगे रफ्तार, नक्शों को मिलेगी मंजूरी

शिमला। प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता हटने से राजधानी में सोमवार (12 दिसंबर) से निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। नगर निगम भी शहर में नए कार्यों को शुरू करने के साथ ही सितंबर-अक्तूबर से लंबित पड़े भवनों के सैकड़ों नक्शों को मंजूरी देने जा रहा है। इसके लिए अगले हफ्ते ही नगर निगम की हाउस प्लानिंग अप्रूवल कमेटी की बैठक बुलाने पर फैसला लिया जा सकता है। नगर निगम महीने में एक बार इस कमेटी की बैठक कर भवनों के नक्शे और कंपलीशन के आवेदनों को मंजूरी देता…

Read More

डिप्टी सीएम का प्रयोग प्रदेश में पहली बार, अब मंत्रीमंडल में शामिल हो पाएगे 10 ही चेहरे

डिप्टी सीएम का प्रयोग प्रदेश में पहली बार, अब मंत्रीमंडल में शामिल हो पाएगे 10 ही चेहरे

शिमला हिमाचल प्रदेश में पहली बार डिप्टी सीएम का प्रयोग होने से अब 10 ही मंत्री बन सकेंगे। मंत्रिमंडल का गठन करने के लिए कांग्रेस का क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बैठाने के लिए खूब माथापच्ची करनी पड़ेगी। विधानसभा चुनाव में बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कांगड़ा और शिमला जिला से मंत्री पद के तलबगार अधिक हैं। जिला सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर के विधायकों में भी झंडी मिलने का इंतजार है। कुल्लू को मंत्री मिलने से लाहौल स्पीति की दावेदारी कमजोर पड़ जाएगी। जिला मंडी के पार्टी के…

Read More

प्रदेश से आचार सहिंता हटी अब शुरू होंगे 25.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य

प्रदेश से आचार सहिंता हटी अब शुरू होंगे 25.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य

ऊना। आचार संहिता हटने के बाद जिला ऊना में विकास कार्य फिर गति पकड़ेंगे। नई सरकार के कार्यकाल में नए क्लेवर और फ्लेवर के साथ अधिकारी विकास कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए जुटेंगे। दो दिन की छुट्टी के बाद अधिकारी कार्यों को सोमवार से आगे बढ़ाने के संबंध में कदमताल शुरू कर देंगे। जिले में लोक निर्माण विभाग के ऊना और बंगाणा डिविजन में करीब 25.50 करोड़ रुपये के कार्य शुरू किए जाएंगे। इतनी राशि के काम प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के चलते रुक गए…

Read More

सुखविंद्र सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने पहुंचे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान

सुखविंद्र सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने पहुंचे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान

शिमला सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद, सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिंदाबाद के नारे लगाए। मुकेश अग्निहोत्री भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण करने रिज मैदान पर पहुंच गए हैं। 01:11 PM, 11-DEC-2022 हमने वादा किया था, कांग्रेस को वापस लाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस…

Read More

पूर्व मेयर, पार्षदों के घर पर पत्थराव

पूर्व मेयर, पार्षदों के घर पर पत्थराव

धर्मशाला। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद वीरवार रात नगर निगम के पूर्व मेयर एवं वर्तमान पार्षद देवेंद्र जग्गी, पार्षद नीनू शर्मा, कांग्रेस नेता चौधरी हरभजन सिंह के घर पर पत्थरबाजी हुई। देवेंद्र जग्गी, पार्षद नीनू शर्मा आदि ने शुक्रवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि आधी रात को उनके घर पर पथराव हुआ है। यह हमला राजनीति से प्रेरित है। इस दौरान नगर निगम के मेयर ओंकार सिंह नैहरिया भी मौजूद रहे। जग्गी और अन्य पार्षदों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पत्थरबाजी…

Read More