सुक्खू के सामने होगी बड़ी चुनौतियां, कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी बड़ी टेंशन

सुक्खू के सामने होगी बड़ी चुनौतियां, कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी बड़ी टेंशन

हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने होगी कई बड़ी चुनौतियां। हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी सबसे बड़ी टेंशन। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल शिमला जिले से अधिक दावेदार होने से फंस गया है। मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर अभी कुछ दिन और कांग्रेस की माथापच्ची जारी रहेगी। रविवार को शपथ समारोह के बाद देर शाम तक चुनाव पर्यवेक्षकों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सिसिल होटल में लंबी मंत्रणा की। ऐसे में मंत्री पद के लिए विधायकों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

Related posts