डैहणासर झील में आज लगेगी आस्था की डुबकी

बरोट (मंडी)। चौहारघाटी और छोटा भंगाल क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर कांगड़ा और मंडी जिले की सीमा पर स्थित डैहणासर डल झील में बुधवार को 20 भादो पर आस्था की डुबकी लगेगी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए डल झील पहुंचने लगे हैं। 20 भादो पर पवित्र स्नान के लिए सोमवार से ही अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की टोलियां 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित डैहणासर झील में पहुंचने शुरू हो गए हैं। डैहणासर में बीस भादो को पवित्र स्नान के…

Read More

ज्यादा किराया वसूला तो रद होगा लाइसेंस

बिलासपुर। गोबिंदसागर में अब बोट चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। यदि कोई बोट चालक प्रशासन के नियमों को अनदेखा करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बोट चालक का लाइसेंस भी रद हो सकता है। गोबिंदसागर में बोट चालकों द्वारा मनमाने तरीके से वसूले जा रहे किराये का मुद्दा ‘अमर उजाला’ ने उठाया था। 28 अगस्त के अंक में ‘सौ नहीं, 500 रुपये की वसूली’ शीर्षक से खबर छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त बिलासपुर डा. अजय शर्मा ने मंगलवार को गोबिंदसागर झील में चलने वाली मोटर…

Read More

सलूणी में विकास कार्य पड़े ठप

सलूणी (चंबा)। विकास खंड कार्यालय सलूणी में स्टाफ की कमी चल रही है। इसके कारण कई जगह विकास कार्य ठप हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास खंड सूलणी की 46 पंचायतों के लिए कनिष्ठ अभियंता के पांच पद स्वीकृत हैं। इसमें से दो पद खाली और तीन पद भरे हुए हैं। पंचायत सहायक का पद भी रिक्त चला रहा है। विकास खंड कार्यालय में पंचायत निरीक्षक का पद खाली चल रहा है, जिससे इसका कार्यभार उपनिरीक्षक को संभालना पड़ रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक लेखा, मुख्य सेविका…

Read More

कागजी कार्रवाई में बीत जाता है गुरुजी का समय

सलूणी (चंबा)। प्राथमिक पाठशाला दलोई की हालत कुछ ज्यादा ठीक नहीं है। यहां पर भी जिले के अन्य कई स्कूलों की तरह स्टाफ की कमी चल रही है, जिसकी भरपाई न जाने कब होगी। ऐसे में यहां पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा, यह तो इससे पता चल ही रहा है। यह स्कूल एक अध्याक के सहारे चल रहा है। इस स्कूल में पिछले लगभग छह महीने से अध्यापक व अन्य स्टाफ की कमी चल रही है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 55 छात्र-छात्राओं का भविष्य…

Read More

जनऔषधि केंद्रों में नहीं मिल रही दवाईयां

चंबा। सस्ती दवाईयां मुहैया करवाने के लिए खोले गए जनऔषधि केंद्र में लोगों को तकरीबन आठ माह से दवाईयां नहीं मिल रही हैं। क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन ने लोगों के रोष और उच्चाधिकारियों के आदेश को मद्देनजर रखते हुए जनऔषधि केंद्र तो खोल दिया है, लेकिन इसमें विभाग अभी तक दवाईयां उपलब्ध नहीं करवा पाया है। जनऔषधि केंद्र को खुला देखकर लोग सस्ती दवाईयां लेने के लिए काफी खुश होकर जाते हैं, पर केंद्र में दवाईयों न होने की बात सुनकर लोगों को निराशा हाथ लगती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक…

Read More

कहीं सड़कें बही, कहीं डंगे ढह गए

चंबा। शहर के हरदासपुरा वार्ड में बारिश के कारण कहीं पर सड़कें बह गईं हैं तो कहीं पर डंगे ढह गए हैं। इस कारण नगर परिषद को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नगर परिषद के हरदासपुरा वार्ड में लगभग आधा दर्जन सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इसके अलावा जगह-जगह से डंगे ढहने के कारण परिषद को लगभग लाखों रुपये की क्षति हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान नगर परिषद को टिकरू-मच्छेड़ी मोहल्ला में हुआ है। यहां पर भारी भूस्खलन हुआ है।…

Read More

मंत्री-विधायकों की वेतन वृद्धि पर उखड़े पेंशनर

चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चंबा की बैठक बचत भवन चंबा में हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पीसी ओबराय ने की। बैठक में गत माह की बैठक में हुई कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इस दौरान पीसी ओबराय ने मंत्रियों और विधायकों के वेतन में की गई बढ़ोतरी पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि माननीयों की वेतन वृद्धि के बिल को बिना चर्चा के ही चंद मिनटों में पारित कर दिया गया और विपक्ष ने इस बिल के विरोध में…

Read More

50 युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

धर्मशाला। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से 14 सितंबर को धर्मशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बद्दी की नामी कंपनी जमा दो पास युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाएगी। धर्मशाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय में 14 सितंबर को सुबह दस बजे से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार मैसर्ज डॉ. रेड्डीस लेबोरेटरीज बद्दी जिला सोलन ने टीम सदस्यों के 50 पद भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू निश्चित किए हैं। इसमें 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस विषय में जमा…

Read More

सेना में भर्ती का मौका

पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय सेना के लिए 4 से 10 अक्तूबर तक पुलिस मैदान चंबा में खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अधिकारी, एआरओ पालमपुर कर्नल नवजोत ने बताया कि इस भर्ती में कांगड़ा तथा चंबा जिला के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सोल्जर सामान्य ड्यूटी और सोल्जर क्लर्क एसकेटी ट्रेड के लिए होगी। 4 अक्तूबर को सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए जिला कांगड़ा के इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर, जवाली, ज्वालामुखी, जसवां कोटला और उप-तहसील हार चक्कियां के उम्मीदवार भर्ती में शामिल हो सकते…

Read More

फ्रांसीसी युवकों की सूचना पर इनाम

धर्मशाला। जिला मुख्यालय के त्रियुंड के साथ लगते इंद्रहार में लापता हुए फ्रांसीसी युवकों के बारे में किसी भी तरह पुख्ता जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम लापता युवकाें के परिजन देंगे। इंद्रहार जोत में 20 अगस्त को लापता हुए युवकों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को एक खोजी दस्ता सुबह पांच बजे इंद्रहार के लिए रवाना हुआ है। लेकिन युवकों का मंगलवार को भी पता नहीं चल पाया। अब जो भी लापता युवकों के बारे में…

Read More