शिमला। ठियोग खंड शिक्षा अधिकारी के ऑफिस से कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायत पर मंगलवार को एलीमेंटरी उप निदेशक टीसी वर्मा ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। ऑफिस में कर्मचारी तो थे पर खुद बीईईओ और एक वरिष्ठ सहायक नदारद मिले। हाजिरी रजिस्टर खंगाला तो दोनों के कॉलम खाली मिले। उप निदेशक ने दोनों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है। उपनिदेशक ने टीम सदस्यों हरजीत और जय भारत के साथ बीआरसी एलीमेंटरी, मतियाना शिक्षा खंड कार्यालय, ठियोग प्राथमिक पाठशाला और मतियाना प्राथमिक…
Read MoreCategory: Himachal News
बच्ची अगवा करने के प्रयास से दहशत
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की चौरी पंचायत के खरौट गांव में बच्ची को अगवा करने की कोशिश के बाद मां पर जानलेवा हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना से महिलाएं और स्कूली बच्चे अकेले घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। सरकाघाट उपमंडल में प्रवासी मजदूर बिना पंजीकरण कारोबार के नाम पर गांव-गांव घूम रहे हैं। साथ ही वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गत सोमवार को बिहार के रहने वाले दो प्रवासी मजदूरों ने दिनदिहाड़े घर के अंदर सो रही सात माह की…
Read Moreसिध्याणी में दिनदिहाड़े 3.5 लाख के आभूषण चोरी
रिवालसर (मंडी)। सिध्याणी के हवाणू गांव में मंगलवार को चोरों ने दिनदिहाड़े एक घर में सेंधमारी कर दी। चोर लाखाें के गहने तथा बीस हजार की नकदी ले उड़े। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने चमन पुत्र देवीदास के घर पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद तीन कमराें के दरवाजों तथा अंदर रखी अलमारियाें और…
Read Moreअब सुंदरनगर में 5 लाख के गहने, नगदी साफ
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस कुंभकर्णी नींद सोई रही और चोर रेस्ट हाउस चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड तक हाईवे किनारे सरेआम चोरी करते रहे। न पुलिस गश्त काम आई और न ही शहर में लगे सीसीटीवी। चोर मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग के किनारे स्थित छह दुकानों से करीब पांच लाख के जेवरात और नकदी आराम से चुरा कर चलते बने। एक ही रात में छह दुकानों के ताले टूटने से शहर के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग जान और माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। चोरों ने ज्यादातर सुनारों…
Read Moreपहले बच्ची का अपहरण, अब मां पर हमला
सरकाघाट (मंडी)। चौरी पंचायत के खरौट गांव में सोमवार को सात माह की बच्ची के अपहरण के प्रयास के बाद अगली सुबह उसकी मां पर जानलेवा किया गया। घर में घुसकर दो नकाबपोशों ने मोबाइल चार्जर की तार से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। महिला किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पड़ोसियों के यहां पहुंच गई। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मोनिका घर पर अकेली थी। वह कपड़े धोने…
Read Moreपंडोह से लापता युवती श्रीनगर से बरामद
पंडोह (मंडी)। पंडोह क्षेत्र से पिछले माह लापता युवती को पंडोह पुलिस ने श्रीनगर से बरामद कर लिया। युवती के पिता ने इस बारे में पंडोह पुलिस थाना में 22 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पंडोह पुलिस प्रभारी भीमसेन ठाकुर ने बताया कि लड़की के पिता जीवन लाल ने राजू नाम के एक लड़के पर शक जाहिर किया था। लड़की के पिता के अनुसार वह उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया है। जिस पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 361 के…
Read Moreअधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन
सुंदरनगर (मंडी)। एचपीएसईबी इंप्लाइज यूनियन सुंदरनगर यूनिट के कर्मचारियों ने मंगलवार को भोजन अवकाश के दौरान कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग कर वरिष्ठ अधिशासी अभियंता की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि जब से अधिशाषी अभियंता ने कार्यभार संभाला है, कर्मचारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन के बार-बार आग्रह करने पर भी मंडल स्तर पर शिकायत निवारण कमेटी की बैठक नहीं बुलाई गई है। कर्मचारियों के लंबे समय से दावे लंबित पड़े हैं, जिनकी अदायगी नहीं की जा रही है। यूनियन के प्रदेश…
Read Moreवन रक्षक भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
मंडी। अनुबंध आधार पर वन रक्षकों की भर्ती के लिए 30 जून को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। वन वृत्त मंडी के अरण्यपाल हर्षवर्धन कथूरिया ने लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि 62 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 17 और 19 सितंबर को होंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को चेस्ट रोल नंबर 364, 384, 612, 710, 834, 959, 1025, 1084, 1103, 1303, 1498, 2126, 2348, 2466, 2602, 2660, 2696, 2777, 2893, 2897, 3084, 3131, 3485, 3557,…
Read Moreपार्सल न पहुंचने पर कुरियर कंपनी को हर्जाना
मंडी। पार्सल गंतव्य तक न पहुंचाने को कुरियर कंपनी की सेवाओं में कमी करार देते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने गुम हुई वस्तुओं की मूल्य राशि 3189 रुपये ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 10,000 और 5000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा और लाल सिंह ने सुंदरनगर स्थित हिमाचल डेंटल कॉलेज में बीडीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा…
Read Moreसुंदरनगर में बिना पंजीकरण रह रहे थे आरोपी
सरकाघाट/रिवालसर (मंडी)। मासूम बच्ची के अपहरण मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। हालांकि, दोनों ने अभी तक यह कबूल नहीं किया है कि उन्होंने बच्ची का अपहरण किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनाें पिछले दो साल से सुंदरनगर के भोजपुर में रह रहे थे। इतने समय से यहां रहने के बावजूद पुलिस में उनका कोई पंजीकरण नहीं है। पूछताछ में मालूम हुआ है कि दोनों गांवों में जाकर तांबा-पीतल के बर्तनाें को साफ करते थे। इनका एक अन्य साथी भी…
Read More