संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज के समीप जलाड़ी-भरमोटी संपर्क मार्ग पर एक वृद्धा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस संबंध में केस भी दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जैसे ही हरमंदिर गांव के लोग सैर करने निकले तो उन्होंने डिग्री कॉलेज के समीप सड़क के बीच एक वृद्ध महिला का शव दिखा। लोगों ने इसकी जानकारी जलाड़ी पंचायत प्रधान दिलबाग ठाकुर को दी।…

Read More

कड़साई में चरस सहित एक धरा

हमीरपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति को 70 ग्राम चरस सहित रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसेे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कड़साई चौक में रूटीन चैकिंग कर रही थी तो एक स्कूटर को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस ने स्कूटर की डिक्की चैक की तो इससे 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटर चालक भीम सिंह निवासी कड़साई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने खबर की पुष्टि की।

Read More

बिना काम के कर दी पेमेंट

हमीरपुर। शिक्षा विभाग में नित नए कारनामे सामने आते रहते हैं। अब जिले के एक सरकारी स्कूल में गड़बड़झाला सामने आया है। स्कूल में काम हुआ नहीं है, लेकिन काम के बिल वाउचर बनकर पास हो गए हैं तथा राशि का भुगतान भी हो चुका है। कहें तो कागजों में काम पूरा है, लेकिन धरातल पर नहीं। हालांकि विभाग अभी कार्य पूरा करवाने के लिए समय दे रहा है, लेकिन गड़बड़ी की बात को भी मान रहा है। जिला के एक प्राथमिक स्कूल को मरम्मत कार्य के लिए 55 हजार…

Read More

रंगस में पुल से कूद दी जान

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत रंगस में स्थित कुणाह खड्ड पुल से एक वृद्ध ने कूद कर इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय प्यार सिंह निवासी चौडू़ ने पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्यार सिंह हमीरपुर की तरफ से नादौन आ रही एक बस से रंगस में उतरा। रंगस में कुणाह खड्ड पर बने पुल…

Read More

ट्रेजरी की कार्यप्रणाली कटघरे में

सोलन। जिला सोलन पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक में ट्रेजरी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आरोप लगाए कि ट्रेजरी बिल पास करने में दोहरे मापदंड अपना रहा है। कुछ बिलों के भुगतान को तुरंत हरी झंडी दे दी जा रही है और कुछ को बेवजह अटकाया जा रहा है। लिहाजा भुगतान में देरी होने से पेंशनरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लंबित मेडिकल बिलों को तुरंत बहाल करने…

Read More

हादसे में एक की मौत, चार घायल

भोजनगर (सोलन)। मंगलवार सुबह 10 बजे भोजनगर से दो किलोमीटर दूर कालथ मार्ग पर एक टिप्पर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो गंभीर घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि घायल सोलन अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। टिप्पर में कुल छह लोग सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी…

Read More

पच्छाद में बीएसएनएल सेवाएं ठप

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक पंचायताें में पिछले आठ घंटों से बीएसएनएल की सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हुई हैं। टावर मेें बिजली की आपूर्ति पर्याप्त न होने के चलते ऐसी समस्या सामने आई है। बीएसएनएल के टावर में पूरी बिजली सप्लाई न होने के चलते पूरे पच्छाद क्षेत्र की तकरीबन एक दर्जन पंचायताें के उपभोक्ता परेशानी में हैं। टावर ठप होने के चलते सराहां स्थित कोआपरेटिव बैंक, तहसील कार्यालय, बीडीओ कार्यालय जैसे विभागों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इन कार्यालयों में…

Read More

बाता के तेज बहाव में डूबा डांडा का युवक

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र की बातानदी में नहाते वक्त ग्राम डांडा का एक युवक डूब गया। महिलाओं ने युवक को डूबते देख कर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तलाशने का प्रयास किया। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड एवं स्थानीय गोताखोर टीम मौके बुलाई गई है। डूबा युवक ट्रक क्लीनर कार्य करता था। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रशपाल (22) उर्फ मोंटू पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव डांडा निकट पांवटा साहिब बाता मंडी के समीप पहुंचा। सुबह के समय वाहन सड़क के किनारे खड़ा हो गया। इस…

Read More

छात्रों ने मुख्यमंत्री को याद दिलाई घोषणा

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी के छात्र मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनकी घोषणा याद दिलाने के लिए सचिवालय पहुंचे। यहां पैरा मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार विनोद चौहान की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अप्रैल 2013 की घोषणा याद दिलाई। कहा कि उस दौरान बीएससी मेडिकल विद्यार्थियों के लिए तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति, आईआरडीपी और बीपीएल छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की थी, लेकिन ये घोषणाएं अभी लागू नहीं की गई हैं। यही नहीं, प्रतिनिधिमंडल ने 2007 में कांग्रेस…

Read More

आरडी धीमान नए उद्योग सचिव

शिमला। हिमाचल सरकार ने शीर्ष स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। शिक्षा विभाग देख रहे आरडी धीमान को अब उद्योग विभाग दिया गया है। वह अब प्रधान सचिव उद्योग होंगे और शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव तरुण श्रीधर को अब वन विभाग का जिम्मा दिया गया है। विनीत चौधरी अब आईपीएच, बागवानी और आईटी विभाग देखेंगे। भारती सिहाग के नई दिल्ली जाने के बाद इन्हें वन विभाग भी दिया गया था। आयुर्वेद विभाग के प्रधान सचिव संजय गुप्ता का काम सरकार ने सुबह बढ़ाया…

Read More