थलटुखोड़, पधर का दबदबा

पधर (मंडी)। क्षेत्र के चुक्कू स्कूल में पधर जोन की अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के समापन में विकास खंड अधिकारी पधर सुभाष गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। गौतम ने कहा कि खेलें विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है। इस मौके पर उन्होंने पाठशाला में मूलभूत सुविधाओं की कमी को पूरा करने के लिए धन राशि विकास खंड कार्यालय से प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। इससे पहले प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य लाल सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को…

Read More

कंपनी को देना होगा साढ़े सात लाख हर्जाना

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने नए मॉडल की जगह पुराने माडल का वाहन बेचने पर वाहन विक्रेता और वाहन निर्माता कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 7,55,000 रुपये ब्याज समेत अदा करने के आदेश दिए। इसके अलावा उपभोक्ता को पहुंची मानसिक यंत्रणा के बदले 1,00,000 रुपये तथा शिकायत व्यय के तौर पर 5000 रुपये भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने चच्योट तहसील के चैलचौक निवासी राकेश कुमार पुत्र हरी सिंह की शिकायत को सही मानते…

Read More

लोनिवि मंडल कार्यालय शिफ्ट करने का विरोध

पधर (मंडी)। द्रंग मंडल इंटक ने लोनिवि मंडल कार्यालय पधर को द्रंग में शिफ्ट करने के फरमान का कड़ा विरोध किया है। पधर में सभी विभागों के कार्यालय हैं। लिहाजा एक छत के नीचे प्रशासनिक सेवाओं के लिए मंडल कार्यालय को पधर में ही स्थापित रखने की मांग मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से की। रेस्ट हाउस पधर में इंटक की बैठक की अध्यक्षता इंटक अध्यक्ष प्रेम सिंह गुलेरिया ने की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। आईपीएच विभाग में दस जमा दो और डिप्लोमा होल्डर…

Read More

किसानों के सामने चारे का संकट

लडभड़ोल (मंडी)। किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। ज्वार, बाजरा के अलावा घासनियों में घास की पैदावार न होने के कारण चिंतित हैं। इस बार बारिश अधिक होने के कारण चारे की समस्या पैदा हुई है। किसान कृष्ण सिंह, सत्यागर सिंह, सुंदर सिंह, मंगत राम, राजमल, पान सिंह तथा दलबीर सिंह ने बताया कि पहले ही जंगली जानवरों के नुकसान पहुंचाने से फसल की बिजाई करना छोड़ दिया है। गंदम तथा मक्की की फसल से पशुओं के लिए चारा मिल जाता था। इस…

Read More

तूंदाह में विवाहिता की संदिग्ध मौत

भरमौर (चंबा)। स्थानीय थाना के तहत उपली गुवाड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के बाद उसके ससुराल वाले पेट दर्द व हार्ट अटैक से हुई मौत का बहाना बनाकर गुपचुप तरीके से उसका संस्कार करने वाले थे। इस बीच विवाहिता के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और जांच के बाद पता चला कि विवाहिता की मौत फंदा लगाने से हुई है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान कर चल रही…

Read More

नौ स्कूलों को मिलेंगी दो-दो लैब

चंबा। जिला के नौ स्कूलों में दो-दो लैब का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण वोकेशनल विषय के प्रेक्टिकल के लिए किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से प्रति लैब पांच-पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार ने प्रदेश के 100 स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू किया है। जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत, बाथरी, छात्र स्कूल, छात्रा स्कूल, भरमौर, सलूणी और तीसा मेें वोकेशनल विषय शुरू किए गए हैं। इन सभी स्कूलों में दो-दो ट्रेड शुरू किए गए हैं। इसके चलते इन सभी स्कूलों…

Read More

आठ माह से नहीं मिला स्थायी डिपो

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत कंधवारा के लोग डिपो की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिले। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि कंधवारा पंचायत में पिछले लगभग आठ महीने से सस्ते राशन का डिपो अस्थायी रूप से चलाया जा रहा है। इससे लोगों को समय पर राशन नहीं मिल रहा है और वे काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि स्थायी डिपो न होने के कारण लोगाें को मजबूरन बाजार से महंगे दामोें पर सामान खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, संत राम, लेख राज, खेमराज, मानियां, प्रभु राम और अली…

Read More

गैहरा में दो मोटरसाइकिल जलाईं

गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत गैहरा में शरारती तत्वों ने दो मोटरसाइकिल को आग लगा दी। इससे मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को गैहरा स्थित हनुमान मंदिर में जगराता था। जगराते के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर एक रेन शैल्टर है। यहां पर अमर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी घोल्टी और सुरेश कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी लेच ने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा किया था। रात लगभग तीन बजे जब जागरण खत्म हुआ तो…

Read More

212 पदों की सीधी भर्ती रद हो

चंबा। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की बैठक बीआरसी कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विभाग के डिप्टी डीओ ओपी हीर ने की। इस मौके पर अध्यापकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सीधी भर्ती का मुद्दा खूब उठा और इसे रद करने के लिए आवाज भी उठाई गई। अध्यापक संघ के प्रधान राजीव राठौर और महासचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि सरकार स्कूलों में कार्यरत करीब 20 हजार विज्ञान अध्यापकों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हैडमास्टरों के केवल 1083 पद स्वीकृत…

Read More

सरोज को अध्यापक संघ की कमान

धर्मशाला। जिला कांगड़ा अध्यापक संघ के चुनाव रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीताल में हुए। इसमें सर्वसम्मति से सरोज मेहता को जिला प्रधान चुना गया। जबकि नरेश धीमान को महासचिव तथा सुरेश नरियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि पूर्व जिला प्रधान संजय कपूर को प्रदेश महासचिव पद के लिए जिला कांगड़ा से प्रबल दावेदार के रूप मेें घोषित किया गया। इस पर सभी डेलीगेट ने अपनी मुहर लगाई। जिला कार्यकारिणी के यह चुनाव पर्यवेक्षक शिमला जिला प्रधान वीरेंद्र चौहान तथा पूर्व जिला कांगड़ा महासचिव राकेश शर्मा की देखरेख में…

Read More