सेप्टिक टैंक में युवक की मौत पर संशय

धर्मशाला। शिक्षा बोर्ड के पास सेप्टिक टैंक में युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत पर संशय बरकरार है। हालांकि फोरेंसिक लैब की टीम ने सोमवार को भी सेप्टिक टैंक से कुछ सबूत एकत्रित किए हैं। अब मर्डर या खुदकुशी का खुलासा डायटम टेस्ट होने के बाद ही चल पाएगा। फोरेंसिक साइंस विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के सैंपल लैब में मंगवाए हैं। अब सेप्टिक टैंक के सैंपल और शरीर केडायटम की जांच की जाएगी। अगर दोनों सेंपलों की रिपोर्ट मेल खाती है तो इस केस को मर्डर की…

Read More

पौंग ने पार किया खतरे का निशान

नूरपुर (कांगड़ा)। करीब एक माह पहले मंड क्षेत्र को जलमग्न करने वाले पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान यानी 1390 फुट का आंकड़ा पार कर गया है। लेकिन मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए फिलहाल पौंग बांध के फ्लड गेट खोलने की किसी भी संभावना से इंकार किया जा रहा है। सोमवार को शाम तीन बजे पौंग जलाशय में 15638 क्यूसिक पानी की आमद के साथ पौंग बांध का जलस्तर 1390.02 फुट तक पहुंच गया। इससे पहले 18 सितंबर 2011 को पौंग बांध का अधिकतम जलस्तर 1390.59 फुट…

Read More

18 तक समय, 19 से कटेंगे कनेक्शन

धर्मशाला। बार-बार हिदायत देने के बावजूद विद्युत बोर्ड को अभी तक सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाया है। अब फिर से विद्युत बोर्ड ने बिल जमा करवाने के लिए 18 सितंबर तक का समय दिया है। इस बार भी बिल जमा नहीं हुए तो 19 सितंबर को विद्युत बोर्ड शहर के 400 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट देगा। इनमें सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं, जिनकी ओर से भी बिजली के बिलों की अदायगी नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और डीसी कार्यालय ने भी बिल अदा…

Read More

पुरुष बास्केटबाल में छाया एग्रीकल्चर कालेज

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में चल रही अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को कुलपति डा. केके कटोच ने समापन किया। प्रतियोगिताओं में पुरुष बास्केटबाल में एग्रीकल्चर कालेज व महिला में होम साइंस कालेज, पुरुष व महिला बैडमिंटन में एग्रीकल्चर कालेज, पुरुष टेबल टेनिस में वेटरनरी व महिला में एग्रीकल्चर कालेज, पुरुष वालीबाल में होमसाइंस व महिला में एग्रीकल्चर कालेज, पुरुष चेस में वेटरनरी व महिला में होमसाइंस कालेज पहले नंबर पर रहे। जबकि पावर लिफ्टिंग के 59 किलोग्राम वर्ग में बेसिक साइंस कालेज के अभिषेक ने पहला व…

Read More

धर्मशाला कालेज की एससीए ने ली शपथ

धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को एससीए के पदाधिकारियों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के पूर्व प्राचार्य ललित मोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य आरपी चोपड़ा ने एससीए अध्यक्ष आदित्य पंडित, उपाध्यक्ष मनदीप कौर, महासचिव अरुण कुमार और सह सचिव सौरभ शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देते हुए समारोह का शुभारंभ किया। वहीं संगीत विभाग की छात्रा ने गीत की प्रस्तुति…

Read More

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 14 अक्तूबर से

कुल्लू। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरा उत्सव इस साल 14 से 20 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को बचत भवन में दशहरा उत्सव समिति प्रबंधनों को लेकर आयोजित दशहरा उत्सव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव को अधिक आकर्षक बनाने के लिए विदेशों से सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया है। आम जनता को हिमाचली और भारतीय संस्कृति के साथ विदेशी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। दशहरे के दौरान व्यापारियों, गोल-गप्पे और…

Read More

अब अनार से कर रहे लाखों की कमाई

सेब की बागवानी छोड़कर शमशेर और विनोद को अनार ने किया मालामाल कुल्लू। ग्लोबल वार्मिंग और अन्य कारणों से जलवायु में आए परिवर्तन के कारण कुल्लू जिले के निचले हिस्सों में सेब उत्पादन गिरने लगा है। इससे बागवान और बागवानी विभाग के अधिकारी तथा वैज्ञानिक चिंतित हो उठे थे। लेकिन अब वैज्ञानिकों और जिले के निचले इलाकों के बागवानों ने इस चुनौती से पार पा लिया है। उन्होंने अनार के रूप में सेब का मजबूत विकल्प ढूंढ लिया है। अनार की खेती से इन क्षेत्रों के बागवान मालामाल हो रहे…

Read More

और एचपीएमसी की हो गई बल्ले-बल्ले

कुल्लू। प्रदेश में सेब के रिकार्ड उत्पादन से बागवानों की आर्थिक स्थिति इस बार काफी सुदृढ़ हुई है। स्थानीय सब्जी मंडियों में भी बागवानों ने रिकार्ड सेब बेचने को लाया है। एचपीएमसी केे खरीद केंद्रों में भी रिकार्ड सेब पहुंचा। गत साल की तुलना में इस साल चार गुणा अधिक सेब एचपीएमसी के सेंटरों में पहुंचा है। बीते साल बागवानों ने मात्र 250 टन सेब लाया था। इस साल 900 टन तक सेब मंडियों में अब तक पहुंच चुका है। सेब का आना अभी जारी है। एचपीएमसी प्रबंधकों को इस…

Read More

तो सालों बाद भी नहीं बिछीं पाइपें

भल्याणी (कुल्लू)। आधा दशक पूर्व आईपीएच विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर पाइपों के लिए स्पोर्ट पिल्लर तो खड़े कर दिए लेकिन पाइपें बिछाना भूल गया। ऐसे में आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। छह साल पूर्व करीब पांच लाख रुपये की लागत से महकमे ने इन स्पोर्ट पिल्लरों का निर्माण करवाया था लेकिन इन पिल्लरों पर पाइपें बिछाने की जहमत आज तक नहीं उठाई गई। भड़ई के भंडारण टैंक से कुल्लू शहर के शीशामाटी भंडारण टैंक तक पेयजल पाईपों को इन स्पोर्ट पिल्लरों…

Read More

विधायक कर्ण ने किया बैठक का बहिष्कार

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर सोमवार को हुई बैठक पर सवाल उठने लगे हैं। बैठक में कांग्रेस पार्टी के दोनों विधायकों ने शिरकत नहीं की। बंजार के विधायक कर्ण सिंह और आनी के विधायक खूब राम आनंद बैठक में नहीं पहुंचे। खूबराम आनंद का कहना है कि उन्हें बैठक के बारे में जानकारी नहीं मिली। बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि 2008 में कुल्लू जिला के कोई मंत्री नहीं था। उस समय सांसद को अंतरराष्ट्रीय दशहरा कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। इस बार भी मंडी संसदीय क्षेत्र…

Read More