ऊना। अंब उपमंडल के अंबिकानगर महादेव मंदिर में भगवान गणेश अपने भक्तों पर कृपा करने के लिए सोमवार को अपने सिद्धासन पर 10 दिन तक विराजमान हो गए हैं। अंबिकानगर गणेश-मंडल की ओर से रेलवे स्टेशन के समीप सोमभद्रा बाजार स्थित अंबिकानगर महादेव मंदिर में गणेश भक्तों ने गणेश की विशालकाय प्रतिमा को स्थापित किया है। सोमवार की पूजा हिमाचल सार्वजनिक गणेशोत्सव के संस्थापक सदस्य राजीव शर्मा द्वारा संपन्न करवाई गई। जिला ऊना में धार्मिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक अंबिकानगर गणेशोत्सव एक दशक से लगातार मनाया जा रहा है। बाल…
Read MoreCategory: Himachal News
ट्रक में लदे माल का किया गोलमाल
गगरेट (ऊना)। गगरेट से ट्रक में लादे गए लाखों रुपये के माल का ट्रक चालक ने गोलमाल कर दिया है। मद्रास के लिए लादे गए लाखों रुपये के माल के अलावा करीब दस लाख रुपये कीमत के ट्रक ट्राले का भी कोई अता पता नहीं है। चालक पर अमानत में खयानत का भी आरोप लगाया गया है। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक में लदे माल और ट्रक…
Read Moreसप्लाई में भेजा खराब चनों से भरा ट्रक
ऊना। जिला मुख्यालय जलग्रां स्थित सिविल कार्पोरेशन के भंडारण में आई सफेद चने की आपूर्ति खेप खराब पाई गई है। इसके चलते सोमवार को खेप लेकर आए ट्रक को बैरंग लौटा दिया गया है, जबकि भंडारण के प्रभारी ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेज दी है। इससे पहले भी आटा एवं दालों की खराब सप्लाई के मामले सामने हड़कंप मच चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफेद चने से भरा ट्रक सोमवार को सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के भंडारण जलग्रां में पहुंचा, जिसमें लगभग 130 से 150…
Read Moreकार की टक्कर में स्कूटी चालक घायल
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सुविधा पैलस के नजदीक कार-स्कूटी के बीच हुई टक्कर में एक दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिकी उपचार दिया। घटना के तुरंत देर बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार शारदा पुत्र प्रकाश चंद निवासी रक्कड कालोनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह…
Read Moreअस्पताल में खुलेगा वस्त्र और मेडिसिन बैंक
ऊना। अस्पताल कल्याण शाखा जिला रेडक्रॉस सोसायटी (महिला विंग) की अध्यक्ष डा. आरुषि जैन ने कहा कि शाखा की ओर से प्रत्येक माह की 10 तारीख को जिला अस्पताल में अति निर्धन एवं जरूरतमंद मरीजों को फल एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वह सोमवार को स्थानीय बचत भवन में कल्याण शाखा को सशक्त बनाने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। डा. आरुषि जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के सहायतार्थ वस्त्र एवं मेडिसिन बैंक खोला जाएगा। इसमें नवजात बच्चों को सॉफ्ट कपड़े…
Read Moreगवाह नहीं मिले तो पहले छूटा, फिर फंसा
गगरेट (ऊना)। गगरेट के टटेहड़ा इलाके में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद जब कोई गवाह न मिला तो आरोपी को जमानत मिल गई। जमानत मिलने की खुशी को शायद वह पचा नहीं पाया और अपनी हरकतों से दोबारा कानून के शिकंजे में फंस गया। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दोबारा मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। अबकी बार महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।…
Read Moreवाणिज्य मंत्री की घोषणाओं से उद्योगपति खुश
टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 2017 तक कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी एवं भाड़ा उपदान योजना को जारी रखने की वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा की घोषणा का टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वागत हुआ है। बाथू, बाथड़ी व टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा राज्य सामान्य उद्योग निगम के निदेशक पवन ठाकुर ने कहा कि वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल में आकर जो केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को राहत प्रदान की है, उससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इससे प्रदेश में…
Read Moreबाइक चोरी के दो आरोपी युवक गिरफ्तार
रामपुर बुशहर। रविवार रात को रामपुर से बाइक चोरी कर भागे दो युवकों को पुलिस ने किंगल के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार जो बीबीएमबी में काम करता है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बाइक (एचपी-30-2299) एनएच-22 पर खड़ी थी। जब वह सुबह मौके पर पहुंचा तो वहां से बाइक गायब पाई। पुलिस ने शिकायत पर…
Read Moreल्हासों ने रोकी दो सड़कों की रफ्तार
हमीरपुर। रविवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते हमीरपुर-सुजानपुर वाया चौरी और हमीरपुर-जाहू वाया लंबलू सड़क मार्ग घंटों बाधित रहे। यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हमीरपुर-सुजानपुर वाया चौरी सड़क मार्ग पर पुंग खड्ड के पास ल्हासा गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। ल्हासा सुबह करीब 10 बजे गिरा जिसे विभाग ने करीब साढे़ तीन बजे हटाया। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से बसें निर्धारित रूट पर नहीं दौड़ पाईं। यात्रियों को पैदल गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। करीब पांच घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। हमीरपुर-जाहू सड़क…
Read Moreदाऊद को पकड़े तो मानें : धूमल
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार टुंडा और भटकल की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बता रही है। इसको सफलता करार नहीं दिया जा सकता। सरकार दाऊद इब्राहिम को हासिल करे तो कूटनीतिक सफलता माना जाएगा। दाऊद को हासिल करने में केंद्र सरकार अभी तक असफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए तैयार होने का आह्वान किया, ताकि 2014 में केंद्र में एनडीए की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश…
Read More