सिलेंडर के दाम बढ़ाए

बड़सर (हमीरपुर)। केंद्र सरकार की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना (डीबीटी) से उपभोक्ताओं की जेब पर गुपचुप चपत लग रही है। केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। अब सब्सिडी वाला सिलेंडर करीब 600 रुपये में पड़ रहा है। जिला हमीरपुर में डीबीटी लागू होने से सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में आनी शुरू हो गई है। डीबीटी से पहले सिलेंडर उपभोक्ताओं को 451 रुपये में मिलता था। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के तहत उपभोक्ताओं को सिलेंडर 1031 रुपये में मिल रहा है। कई दूरदराज के क्षेत्रों…

Read More

धनेटा और मलोटा सेमीफाइनल में पहुंचे

बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में चल रही जिला स्तरीय अंडर-14 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले संघर्षपूर्ण रहे। बारिश के कारण सुबह के समय प्रतियोगिता के मुकाबले नहीं खेले जा सके। शाम के समय विभिन्न मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के मुकाबलों में लोहाखर ने साई स्कूल को हराया। दूसरे मैच में सेरा ने बधाणी, बनाल स्कूल ने मटाहणी स्कूल, कक्कड़ ने शिव पब्लिक स्कूल गारली और बल्ह स्कूल की टीम ने महारल स्कूल को हराया। बास्केटबाल में साई स्कूल ने…

Read More

ट्रक की चपेट में आई मासूम की मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा नेशनल हाइवे पर रेनबैक्सी चौक भाटांवाली में दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक ट्रक की चपेट में आने पर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार रविवार को भाटांवाली पंचायत की ढाई वर्षीय बच्ची सोफिया पुत्री जावेद अपने दादा शेर मोहम्मद का साथ सड़क के पास खड़ी थी। दादा एक ट्रक चालक है। उनका ट्रक स्टार्ट नहीं हो पा रहा था। इसी बीच मौके पर एक जानकार चालक का ट्रक पहुंचा। इसके चालक…

Read More

इलाज तो दूर ताला कोई खोलने वाला भी नहीं

नौहराधार (सिरमौर)। न डाक्टर और न कर्मचारी। लोगों को इलाज मिलना तो दूर कोई अस्पताल का ताला खोलने वाला भी नहीं है। मामूली बीमारी के इलाज को भी लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ता है। यह हाल है उप तहसील नौहराधार की चौकर पंचायत की सबसे पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) का। हाल यह हैं कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका हुआ है। भवन भी जर्जर हालत में है। पूर्व में जो चिकित्सक तैनात थे, उन्हें राजगढ़ नियुक्ति दी गई है। अब स्वास्थ्य केंद्र खाली पड़ा है। स्वास्थ्य…

Read More

राष्ट्रीय शर्मिंदगी हैं मोदी : आनंद शर्मा

शिमला। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने भाजपा नेता एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें राष्टीय शर्मिंदगी करार दिया। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा में आजकल बेचैनी है। प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कुछ लोग गिद्ध की तरह नजर गड़ाए बैठे हैं। नरेंद्र मोदी के तो ये हाल हैं कि पहले पंद्रह अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के भाषण का जवाब देने की ओछी हरकत की और अब लालकिले का एक नकली सेट लगवाकर…

Read More

न जलेगा, न दबेगा और पॉलीथिन छूमंतर

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं की जमा एक (मेडिकल) छात्रा नैंसी शर्मा ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित साइंस इंस्पायर एग्जीबिशन में नैंसी ने वैज्ञानिक युग में एक ऐसा मॉडल तैयार किया है। जो पॉलीथिन और थर्मोकोल को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना नष्ट कर देगा। पॉलीथिन न जलेगा, न दबेगा, न ही बहाया जाएगा और छूमंतर हो जाएगा। खास यह है कि इससे जो जलरोधी पदार्थ तैयार किया गया है, वह कई कार्यों में प्रयोग किया जा सकेगा। रसायन विधि से तैयार यह मॉडल अव्वल घोषित…

Read More

सदर भाजपा में सुलगी अंदरूनी कलह की चिंगारी

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के समय से सदर भाजपा में भड़की चिंगारी दोबारा सुलगने लगी है। सदर से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को आयोजित बैठक ने इस चरचा को हवा दे डाली है। भाजपा की जिला व सदर मंडल कार्यकारिणी में ओहदों पर बैठे कई नेता भी बैठक में शिरकत करने पहुंचे। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान सदर भाजपा में टिकट को लेकर खूब बवाल मचा था। लंबी माथापच्ची के बाद भाजपा ने पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को चुनावी अखाड़े में उतारा था।…

Read More

सरकाघाट में विभागीय लापरवाही, दिक्कतों में किसान

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में कृषि विभाग की लापरवाही से किसान दिक्कताें से जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत धान, सिंचाई उपकरणों तथा कीटनाशकों पर उपमंडल के किसानाें को सब्सिडी न देने पर किसान यूनियन बिफर गई है। किसान यूनियन प्रदेशाध्यक्ष सूंका राम ठाकुर तथा जिलाध्यक्ष भूप चंद ठाकुर ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया है। वहीं, विभाग पर किसानों की समस्याआें को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। उक्त नेताओं का कहना है कि उपमंडल के किसानों द्वारा विभाग से खरीदे गए बीजाें…

Read More

बनाला में पैर फिसलने से कामगार की मौत

नगवाईं (मंडी)। बनाला में बन रहे पावर ग्रिड में काम करने वाले एक कामगार की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूरघायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही औट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को पावर ग्रिड में टावर लाइन का काम चल रहा है। दोपहर डेढ़ बजे लंच के दौरान मजदूर अपने डेरे की तरफ जा रहे थे। अचानक सड़क में चलते हुए साथ ही डंगे से एक मजदूर जोगिंद्र राजभर पुत्र मोती राजभर निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश…

Read More

गुजरात में कृषि पर विचार रखेंगे सुंदरनगर के परमा

सुंदरनगर (मंडी)। गुजरात के गांधीनगर में 9 से12 सितंबर तक होने वाली ब्राइव्रेट गुजरात ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट-2013 और एग्रीटेक एशिया प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सुंदरनगर के किसान परमा राम चौधरी को वहां के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया है। वह प्रदेश के उन चार किसानों में शामिल हैं, जिन्हें इस समिट में आमंत्रित किया गया है। नरेंद्र मोदी का निमंत्रण मिलने पर परमा राम चौधरी गुजरात रवाना हो गए हैं। परमा राम चौधरी को नरेंद्र मोदी के सामने पांच मिनट तक सेरी कल्चर में उन्होंने जो उपलब्धियां…

Read More