बंगाणा (ऊना)। प्रोइयां पंचायत में पेयजल को लेकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। वीरवार को लोगों ने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रोष जताया। लोगों का आरोप है कि गांव में पिछले तीन माह से पेयजल सप्लाई ठप चल रही है। इसके चलते लोगों को पेयजल के दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायत के लोगों ने आईपीएच विभाग के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। लोगों ने बताया कि विभाग को बार-बार शिकायत करने के बाबजूद भी इस समस्या का कोई हल…
Read MoreCategory: Himachal News
अंबोटा में दस्तक दे रहे चोर
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के अंबोटा में चोरी की वारदातों से दहशत का माहौल है। बुधवार रात्रि लगभग नौ बजे डीएवी स्कूल के पीछे रंजीत सिंह के घर के पास कुछ अज्ञात लोगों की आहट हुई। जब वह घर से बाहर निकले तो वे भाग निकले। तभी वहां चोर-चोर का शोर होने लगा। शोर सुनकर डीएवी स्कूल के चौकीदार ने स्कूल का हूटर बजा कर सबको एलर्ट कर दिया। इसके बाद पूरे गांव के लगभग 400 लोग घराें के बाहर निकल आए। तभी गांव के जगदीश कुमार टार्च हाथ में लेकर…
Read Moreकार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स
ऊना। ऊना में हुए कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में संसदीय क्षेत्र प्रभारी चंद्र कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर राम लाल ने कार्यकर्ताओंचुनावी को टिप्स दिए। इस दौरान उनके समक्ष कई शिकायतें भी पहुंचीं। विभिन्न ब्लाक कार्यकारिणियों में जगह न मिलने और अनदेखी को लेकर भी कइयों का दर्द छलका। कइयों ने राज्य सरकार द्वारा गठित विभिन्न कमेटियों में भी जगह न मिलने की शिकायत की। सभी पदाधिकारियों के तर्क गौर से सुनने के बाद प्रभारी चंद्र कुमार ने एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए पदाधिकारियों से आहवान किया…
Read Moreमूर्तियों के पुलिस को देने होंगे फोटो
आनी (कुल्लू)। कुल्लू जिले के प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कड़े कदम उठाने जा रही है। इसी कड़ी में एसपी कुल्लू के कार्यालय से जिले के सभी डीएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की फोटो लेकर रिकार्ड में रखी जाए। करोड़ों की संपत्ति के मालिक क्षेत्र के देवी देवताओं के मंदिरों में हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके लिए मंदिर कमेटियों के साथ बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि मंदिरों में अगर कभी चोरी की…
Read Moreकुमासैन और कोटगढ़ में स्क्रब टायफस
कुमारसैन (शिमला)। क्षेत्र में स्क्रब टायफस ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। अस्पताल में एक सप्ताह में चार और पांच स्क्रब टायफस के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोग यहां से शिमला और रामपुर भी उपचार के लिए जा रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए शिविरों का आयोजन भी कर रहा है लेकिन इसके बावजूद स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां के कोटगढ़ और कुमारसैन में हर रोज दर्जनों मरीज फीवर के पहुंच रहे…
Read Moreकांस्टेबल को जान से मारने की धमकी
ठियोग (शिमला)। पुलिस थाना ठियोग के तहत सेब नियंत्रण कक्ष नैना बलग में एक ट्रक चालक ने पहले सड़क पर जाम लगाया और फिर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग सागर चंद्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को ट्रक नंबर एचपी 63-4546 को सेब नियंत्रण कक्ष नैना बलग में रोका गया। कांस्टेबल ने ट्रक चालक से लाइसेंस मांगा, लेकिन उसने लाइसेंस नहीं दिखाया और कांस्टेबल के…
Read Moreबणी में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलों का आगाज
हमीरपुर। बणी पाठशाला में लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। खेलों का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव इंद दत्त लखनपाल ने किया। इससे पहले उन्होंने रावमापा बणी में 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले साइंस ब्लाक की आधारशिला रखी। उन्होंने बच्चों पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। खेलों से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, आपसी भाईचारा, अनुशासन और एक दूसरे की सांस्कृतिक को समझने और आदान प्रदान करने का अवसर मिलता है। पारंपरिक खेलों…
Read Moreछह माह में ही उखड़ गई टारिंग
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर की मुख्य सड़क पर की गई टारिंग छह माह के भीतर ही उखड़ गई है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सुजानपुर नगर पंचायत ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है और जल्द मार्ग की हालत सुधारने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा ठेकेदार की तीन लाख रुपये की राशि जब्त कर ली जाएगी और इस राशि से सड़क का मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क की टारिंग को लेकर भी सवाल…
Read Moreदेश मेरा, मैं देश के लिए’ का संदेश लेकर दौड़े युवा
हमीरपुर। देश मेरा, मैं देश के लिए का संदेश लेकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को हजारों युवाओं ने भारत जागो दौड़ में भाग लिया। स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती समारोह समिति के तत्वावधान में प्रदेश के करीब 70 स्थानों पर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें करीब 30 हजार युवकों, युवतियों और अन्य लोगों ने भाग लिया। समिति के प्रदेश सह संयोजक चेतराम गर्ग ने कहा कि 11 सितंबर 1893 को शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन के दौरान स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान की शक्ति से विश्व का…
Read Moreकसौली छावनी परिषद में मचा बवाल
कसौली छावनी परिषद में मचा बवाल कसौली (सोलन)। कसौली छावनी बोर्ड में उपाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस घटनाक्रम ने बवाल खड़ा कर दिया है। 2 सितंबर को परिषद की बैठक में उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग उठाई थी, जिसकी सुनवाई न होने पर उन्होंने हाउस से वाकआउट किया। उपाध्यक्ष के इस कदम पर बोर्ड अध्यक्ष ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है अन्यथा सदस्यता भंग करने की चेतावनी दी है। वहीं नोटिस पर उपाध्यक्ष ने कड़ा…
Read More