मकान पर गिरा विशालकाय पेड़

अंब (ऊना)। रविवार देर शाम चली आंधी के चलते अंब-मुबारिकपुर रोड पर स्थित एक मकान पर विशालकाय आम का पेड़ आ गिरा, जिससे मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब मुबारिकपुर मार्ग पर गुरनाम सिंह के पक्के मकान पर आम का पेड़ गिर गया, जिससे उनका भारी नुकसान हुआ है। गुरनाम सिंह ने बताया कि घटना के वक्त परिवार के सभी लोग रसोई में बैठ कर खाना खा रहे थे। इस वजह से उनकी पत्नी, दो…

Read More

उपभोक्ता के पासपोर्ट की प्रति पर दिया डुप्लीकेट सिम

अंब (ऊना)। बिलासपुर से अंब तक पुलिस की नाक में दम करने वाला आरोपी शख्स शिकायतकर्ता का कोई करीबी हो सकता है। कारोबारी सुकुमार सिंह के खाते से मोबाइल बैंकिंग के जरिए 8.65 लाख रुपये उड़ाने के लिए जिस डुप्लीकेट सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया, वह सिम कार्ड सुकुमार सिंह के ही पासपोर्ट की प्रति पर जारी हुआ है। पुलिस तहकीकात में यह खुलासा हुआ है। अंब में खरीदे गए इस सिम कार्ड से ही सुकुमार के खाते से अलग-अलग खातों में राशि ट्रांसफर हुई। हैरानी की बात यह…

Read More

बाहरी ठेकेदारों को काम गवारा नहीं

रामपुर बुशहर। शलाटी ठेकेदार यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। यूनियन का कहना है कि रामपुर में बन रहा बिजली प्रोजेक्ट प्रबंधन यूनियन को विश्वास में लेकर काम नहीं कर रहा है, जबकि पहले कंपनी ने यूनियन को साथ लेकर चलने की बात कही थी। हालांकि, इसके बारे में यूनियन ने कई दफा प्रस्ताव भी पास किए लेकिन इसके बावजूद प्रोजेक्ट प्रबंधन ने यूनियन को प्रस्ताव के बारे में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। अब यूनियन ने साफ कर दिया है…

Read More

लिदांग में सड़क हादसे में दो की मौत

काजा(लाहौल स्पीति)। संधू से काजा की ओर आ रही गाड़ी लिदांग के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घायल को उपचार के लिए काजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर एक कैंपर संख्या एचपी-62 1469 संधू से काजा की ओर रहा रही थी। इसी दौरान लिदांग के पास गाड़ी खाई में…

Read More

सीओ के आश्वासन पर 18 तक टाला आंदोलन

चंबा (टिहरी)। एक माह पहले चंबा से गायब हुई लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर आंदोलनरत लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक के आश्वासन पर 18 सितंबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया है। सीओ ने बताया कि लड़की को ढूढ़ने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। बीते 12 अगस्त को चंबा से एक युवती गायब हो गई थी। उसके पिता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन युवती का पता न चलने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को थाने में धरना प्रदर्शन शुरू…

Read More

प्लेसमेंट जरूरी तो अपनाएं रोस्टर

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ ने विभाग प्रमुखों को पदोन्नति के स्थान पर प्लेसमेंट का फंडा न अपनाने की सलाह दी। विभागों में प्लेसमेंट करना अति आवश्यक है तो उसमें रोस्टर का पालन किया जाए। रोस्टर की अनदेखी करने पर संघ की ओर से न्यायालय में विभाग प्रमुख के खिलाफ अवमानना का केस दायर किया जाएगा। रविवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी। संघ के प्रदेश महासचिव ज्ञान चंद भाटिया ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पश्चात संघ…

Read More

कांग्रेस सरकार एचपीसीए पर चाहती है कब्जा : अनुराग

नादौन (हमीरपुर)। सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछली बार सत्ता में रहते हुए भी एचपीसीए पर कब्जा करने का अथक प्रयास करती रही है। नादौन में प्रेस वार्ता में अनुराग ने कहा कि वर्ष 2005 में कांग्रेस ने खेल कानून बनाकर भी एचपीसीए के खिलाफ समानांतर संस्था खड़ी करके खेलों को कुचलने का प्रयास किया। न्यायालय ने खेल कानून पर रोक लगा दी और देशभर के खेल संगठनों ने निंदा की थी। कांग्रेस सरकार की संकुचित सोच के चलते विभिन्न खेलों के…

Read More

आधार कार्ड बनाने नहीं पहुंची टीम

गलोड़ (हमीरपुर)। आधार कार्ड बनाना लोगों के लिए टेड़ी खीर बन गया है। कभी आधार कार्ड का पंजीकरण करने वाली टीम धोखा दे जाती है तो कभी अधिकारियों की गलत सूचना परेशानी का सबब बन रही है। ऐसा ही एक मामला रविवार को गलोड़ में पेश आया। गलोड़ खास में रविवार को आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों को बुलाया गया था। इसके लिए बाकायदा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सूचना लोगों तक पहुंचाई गई थी। लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें तब निराशा हाथ लगी जब आधार कार्ड…

Read More

देशभक्ति में डबोह महिला मंडल अव्वल

अवाहदेवी (हमीरपुर)। शनिदेव मंदिर बगबाड़ा में महिला मंडल लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र के 41 महिला मंडलों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रार्थना, देशभक्ति, सुहाग, जन्मदिवस और भजनों आदि की प्रस्तुतियां दीं। प्रार्थना की प्रतियोगिता में सोसायटी शनिदेव, देशभक्ति में डबोह, सुहाग में भमनोट, जन्मदिवस गायन में डबोह ने पहला स्थान प्राप्त किया। अव्वल रहे महिला मंडलों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। प्रयास संस्था के गवर्निंग काउंसिल सदस्य धर्मचंद वर्मा ने महिलाओं को अनाथ पेंशन, महिला…

Read More

टायर फैक्टरी में आग से हजारों का नुकसान

बद्दी (सोलन)। झाड़माजरी स्थित एक टायर फैक्टरी में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सांय करीब चार बजे फैक्टरी के कामगारों ने धुआं उठते देखा। देखते ही देखते आग तेल एवं टायरों में लगने से दावानल की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही फ ायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा पानी डाल कर आग पर काबू पाया। फायर आफिसर सुखदेव सिंह ने बताया कि आग से कीरब बीस हजार की संपत्ति जल कर…

Read More