बद्दी (सोलन)। बद्दी टोल टैक्स बैरियर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रवासी कामगार की मौत हो गई है। मृतक कामगार की जेब से पुलिस को पहचान पत्र मिला है जिसके आधार पर उनकी पहचान बनवारी लाल पुत्र भगवान दास गांव बदाऊं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शनिवार देर सांय बद्दी पुलिस को टोल टैक्स बैरियर के समीप एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली। शव को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फेंका था। अधिक खून बहने से व्यक्ति की मौके पर…
Read MoreCategory: Himachal News
मानसिक रूप से ग्रस्त व्यक्ति की मौत
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ रामशहर मार्ग पर बारियां जाने वाले मार्ग के समीप पुलिया पर सो रहे एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। यह व्यक्ति पिछले करीब 15 सालों से नालागढ़ बाजार में घूमता था और लोग उसे खाने के लिए वस्तुएं दे देते थे। यह रोजाना रामशहर रोड़ पर बारियां जाने वाले मार्ग के प्रीतनगर कालोनी साथ पुलिया पर सोता था लेकिन शनिवार रात्रि इसकी गिर कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजीत सिंह (65) पुत्र रूड राम निवासी गांव लखनपुर झीड़ा, तहसील नालागढ़ पिछले करीब…
Read Moreतेज रफ्तार कार ने तोड़ा बैरियर, बाल-बाल बचे कर्मी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। तेज रफ्तार कार ने शनिवार देर रात को जमकर तांडव मचाया। पहले कार ने देहरादून उत्तराखंड सीमा पर हिमाचल प्रवेश द्वार पर बने बैरियर को तोड़ दिया। यहां कार की चपेट में आने से बैरियर पर मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे। इसके बाद कार ने पुलिस का नाका तोड़ते हुए देर रात को बद्रीपुर और बाता पुल भी पार कर किया। सूचना माजरा क्षेत्र पुलिस ने पीछा कर माजरा-धौलाकुआं नाके पर वाहन को चालक समेत दबोच लिया। मिली जानकारी अनुसार घटना विगत शनिवार देर रात करीब ढाई बजे…
Read Moreबिना शर्त आशा वर्कर वापस रखी जाएं
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इंटक के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि बिना शर्त आशा वर्करों को वापिस रखा जाए। इससे राहत की बाट जोह रही आशा वर्करों को नौकरी से वंचित न होना पड़े। एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर 17 सितंबर को मुख्यमंत्री से मिलेगा। इंटक जिलाध्यक्ष रविवार को पांवटा विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे। जिला अध्यक्ष इंटक सुभाष शर्मा और आशा वर्कर यूनियन जिला अध्यक्ष रक्षा ठाकुर, पांवटा इकाई अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि…
Read Moreबैडमिंटन में कामाक्षा, पार्थ बने विजेता
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में रविवार को आयोजित सूद मेले में बैडमिंटन, टेनिस और स्नूकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं सुबह 10:00 बजे शुरू होकर देर शाम तक चलती रहीं। बैडमिंटन में अंडर 10-15 छात्रा वर्ग में कामाक्षा गोयल विजेता, सुरभि रनर अप, छात्र वर्ग में पार्थ विजेता, प्रत्यूष रनर अप, अंडर 16-22 छात्रा वर्ग में दीपाली विजेता, आक ांक्षा रनर अप, छात्र वर्ग में अर्चित विजेता, दिव्यांश रनर अप, अंडर 23-40 महिला वर्ग में वंदना विजेता, बबिता रनर अप, पुरुष वर्ग में उदित विजेता, आशू…
Read Moreशुरू नहीं हुआ प्रश्नपत्र बनाने का काम
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय बिना तैयारी के सेमेस्टर सिस्टम की नवंबर में परीक्षा कैसे लेगा? इस सवाल पर विवि के तहत चल रहे कॉलेजों और इक्डोल से प्रवेश लेने वाले हजारों छात्र उलझन में हैं। अभी तक विवि ने परीक्षा शाखा को पाठ्यक्रम और पैनल तक नहीं भेजा है। इसके बिना प्रश्नपत्र तैयार बनाने का काम भी शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद परीक्षा शाखा की ओर से परीक्षा केंद्र से लेकर डेटशीट बनाने का काम किया जाएगा। परीक्षा शाखा में खाली पद विवि प्रशासन के लिए परेशानी बने हैं। प्रशासन…
Read Moreबिना प्रिंसिपल चल रहा मूकबधिर शिक्षण संस्थान
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर स्थित सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग का विशेष योग्यता वाला अक्षम बच्चियों का एक मात्र स्कूल अनदेखी का शिकार है। हालत यह हैं कि 104 अक्षम बच्चियों के लिए एक आया और एक ही कुक रखा गया है। इस कारण स्टाफ पर काम का भारी दबाव रहता है। अक्षम बच्चियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सुंदरनगर के हरिपुर में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के विशेष योग्यता वाले अक्षम बच्चियों के पुनर्वास और शिक्षा के लिए आईसीएसए स्कूल अस्सी के दशक में शुरू किया गया। इसमें…
Read Moreशुगर फ्री लाल रंग के चावल की मांग बढ़ी
गोहर (मंडी)। बरसात का मौसम खत्म होते ही धान से किसानों के खेत लहलहाने लगे हैं। धान की खेती में जाटू और आननी किस्म का अपना ही महत्व है। जाटू और आननी धान की प्राचीन किस्में हैं। शुगर फ्री और औषधीय गुणों से भरपूर इन किस्मों पर कृषि वैज्ञानिकों ने शोध करने में अभी तक रुचि नहीं दिखाई है। धान की दूसरी किस्मों की तुलना में इस किस्म की कम पैदावार होती है। इसके चलते किसानों ने जाटू व आननी किस्म की खेती करनी छोड़ दी है। उपमंडल की ज्यूणी…
Read Moreबेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक खफा
मंडी। शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को न भरने पर प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षक खफा हैं। प्रदेश बेरोजगार प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं सीएंडवी संघ ने शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की मांग सरकार से की है। संघ की मंडी के कंसा चौक में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। संघ का कहना है कि विभाग जेबीटी का प्रशिक्षण शुरू कर रहा है, बेरोजगार अध्यापक इसका विरोध करते हैं। संघ सरकार से मांग करता है कि पहले तीन लाख बेरोजगार प्रशिक्षिताें को स्कूलों में तैनात किया जाए। इसके…
Read Moreतीन साल बाद भी नहीं मिली मनरेगा मजदूरी
बालीचौकी (मंडी)। उप तहसील बालीचौकी की ग्राम पंचायत सोमगाड़ में तीन साल बाद भी मनरेगा मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया है। यहां मनरेगा के निर्धारित नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मजदूरों ने वर्ष 2010 में मनरेगा के तहत कार्य किया था लेकिन उनको आज दिन तक भुगतान नहीं किया गया है। मनरेगा के तहत काम के 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाना चाहिए। ग्राम पंचायत के भनवास निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि मनरेगा मजदूर नैणू देवी तथा दुर्गा सिंह को मजदूरी का अभी तक भुगतान…
Read More