भुंतर (कुल्लू)। एलएमएस स्कूल के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले रणवीर ठाकुर को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया। स्कूल प्रशासन ने उन्हें बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देने पर यह सम्मान दिया। कोच रणवीर को यह पुरस्कार डीसी राकेश कंवर ने प्रदान किया। कोच रणवीर ठाकुर ने बताया कि स्कूल के बच्चों ने हाल ही में गोवा में हुई प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इससे पहले दिल्ली में कराटे प्रतियोगिता में भी बच्चों ने एक…
Read MoreCategory: Himachal News
हिंदी सुलेख स्पर्धा में परमिंद्र अव्वल
सैंज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण तीन ए बिहाली में हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ परियोजना के मुख्य अभियंता एके घोष ने दीप जलाकर किया। हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में जितेंद्र बी सिंह अभियंता प्रथम, नीलेश हीरामणि कनिष्ठ अभियंता द्वितीय और टीआर शर्मा प्रबंधक तृतीय स्थान पर रहे। मल्लिकार्जुन राव निजी सचिव प्रथम, पीयूष मनोचा विधि अधिकारी द्वितीय और रितुशील वर्मा वरिष्ठ पर्यवेक्षक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में बीपी गुप्ता…
Read Moreलोस चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
कुल्लू। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अंदर खाते तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के संसदीय क्षेत्रों में आबजर्वर भेजकर पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलना शुरू कर दी है। सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के आबजर्वर के तौर पर आए यूपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने परिधि गृह में कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठकर फीड बैक लिया। साथ ही 2014 के लोस चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, महासचिव…
Read Moreबीडीओ के तबादले पर अड़े बीडीसी सदस्य
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर के बीडीओ और बीडीसी सदस्यों के बीच हुई तकरार ने तूल पकड़ लिया है। बीडीसी सदस्यों का कहना है कि बीडीओ उनके विकासात्मक कार्यों में अड़ंगा अड़ा रहे हैं। ताजा विवाद में बीडीओ दफ्तर के मीटिंग हाल में माइक्रो फोन और माइक लगाने को हुआ। बताया जा रहा है कि बीडीओ ने बीडीसी सदस्यों से इस सिलसिले में जिला स्तर के अधिकारियों से परमिशन लेने को कहा। लेकिन परमिशन मिलते ही वे प्रदेश स्तर के अधिकारियों से परमिशन लाने की बात कहने लगे। बीडीसी सदस्यों…
Read Moreकुल्लू कांग्रेस कमेटी की बैठक कल
कुल्लू। कांग्रेस कमेटी के कुल्लू ब्लॉक की विशेष बैठक पार्टी कार्यालय में 18 सितंबर को होगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष उत्तम शर्मा करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि 28 सितंबर को युवा कांग्रेस की सदस्यता को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस होगा। इसमें स्कूलों में स्टाफ की कमी, पेयजल समस्या और सड़कों के विस्तार बारे चरचा की जाएगी। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के सौजन्य से खाद्य सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण और सूचना का अधिकार जैसी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उत्तम शर्मा ने कहा कि…
Read Moreबगीचे से अनार चुराते चार गिरफ्तार
भुंतर (कुल्लू)। जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। चोर अब सीधे बगीचों से ही फलों को उड़ा ले जा रहे हैं। इससे अब बागवान भी चिंतित हो उठे हैं। गत दिनों शातिर चोर मनाली क्षेत्र से सेब को घर के आंगन से उड़ा ले गए थे। ताजा घटनाक्रम में सैंज क्षेत्र के तलाड़ा से एक अनार के बगीचे में चोरों ने सेंध लगा रहे चार चोरों को मौके से ही पकड़ लिया। दो अन्य चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बगीचे के मालिक…
Read Moreकार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ मंडल का अभ्यास वर्ग थानाकलां अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया। इसमें आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एनडीए गठबंधन को दिल्ली में सत्ता सौंपने और नरेंद्र मोदी देश क ा प्रधानमंत्री बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। अभ्यास वर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित नहीं है। देश को…
Read Moreआंधी से 90 फीसदी मक्की की फसल तबाह
मैहतपुर/ऊना। ऊना में रविवार देर शाम को आए तेज तूफान ने खेतों में खड़ी मक्की की 90 फीसदी फसल तबाह कर दी। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। किसानों ने प्रदेश सरकार से तबाह हुई मक्की की फसल और उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग उठाई है। तेज तूफान ने जिला भर में जो तबाही मचाई है। उससे किसानों का लाखों का नुकसान हो गया है। कुदरत के इस कहर के आगे बेबस किसानों का कहना है कि जिस प्रकार ऊपरी…
Read More40 पेड़ों को काट डाला
अंब (ऊना)। वन काटुओं ने नैहरियां इलाके में हरे भरे 40 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। उपमंडल अंब में वन माफिया ने वन विभाग और पुलिस की नींद हराम करके रख दी है। माफिया हरे भरे पेड़ों को काटकर लकड़ी की तस्करी करके खूब चांदी कूट रहा है। लोगों का कहना है कि वन माफिया के खिलाफ विभाग भी कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं ला रहा है। विभाग की ढील के कारण वन माफिया ने अब की बार नैहरियां गांव में स्थित संतु-टिल्ला के जंगल को निशाना बनाया है।…
Read Moreखनन विभाग बांटेगा नए एम फार्म
ऊना। क्रैशर मालिकों को अब खनन विभाग नए एम फार्म बांटेगा। सोमवार को ऊना में खनन विभाग के पास नए एम फार्म की खेप पहुंच गई। नए फार्म की कापियां तीन रंगों में प्रकाशित की गई हैं। इनमें पहले नंबर पर पीले रंग, दूसरे नंबर पर लाइट ग्रीन और तीसरे नंबर पर सफेद रंग के कागज का इस्तेमाल किया गया है। इन नए फार्मों पर हिमाचल प्रदेश सरकार का लोगो भी अंकित है। विभाग का दावा है कि नए एम फार्म से अवैध खनन पर अंकुश लगेगा। इसके बाद वारकोडेड…
Read More