चरस मामले में आरोपी अदालत से बरी

मंडी। चरस तस्करी का अभियोग साबित न होने पर अदालत ने एक आरोपी को बरी करने का फैसला सुनाया है। आरोपी के खिलाफ संदेह की छाया से दूर अभियोग साबित न होने पर उसे बरी कर दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला के विशेष न्यायालय ने हरियाणा के रोहतक तहसील के कन्साला निवासी महावीर पुत्र हुकम चंद के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत अभियोग साबित नहीं होने पर उसे बरी करने का फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार सदर थाना पुलिस का…

Read More

रोसो डिपो के सेल्जमैन को कारण बताओ नोटिस

सरकाघाट (मंडी)। उचित मूल्य की दुकान एवं डिपो में लाइसेंस धारक विक्रेताआें की मनमानी पर प्रशासन सख्त हो गया है। इसकी गाज रोसो उचित मूल्य दुकान के सेल्जमैन पर गिरी है। लोगाें की शिकायत पर औचक निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य की दुकान बंद पाए जाने पर एसडीएम सरकाघाट ने संबंधित दुकान के सेल्जमैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। वहीं, लाइसेंस धारक का लाइसेंस भी रद किया जा सकता है। एसडीएम सरकाघाट ने मंगलवार को लोगाें की मौखिक शिकायतों पर…

Read More

शोधाधार में कार गिरी, चालक की मौत

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के रैलचौक के समीप शोधाधार गांव में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक कार चालक की शिनाख्त ओम चंद पुत्र बुधे सिंह निवासी लस्सी गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार थुनाग ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार की राशि दी है। पुलिस से मिली जानकारी…

Read More

विवाहिता ने कीटनाशक निगला, मौत

गोहर(मंडी)। ज्युणी घाटी की धिश्ती पंचायत के धिश्ती गांव में एक विवाहिता ने गलती से घर में रखा कीटनाशक को निगल लिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान हंसा देवी पत्नी हेम सिंह निवासी धिश्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सायं करीब पांच बजे हंसा देवी ने अचानक घर में पड़ी कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। घटना के समय हंसा की सास घर में…

Read More

पौ फटते ही सिर से छिन गई छत

नगवाईं (मंडी)। कोट ढलयास पंचायत के भुट्टी गांव के छह परिवारों को क्या पता था कि पौ फटते ही उनके सिर से छत छिन जाएगी। भीषण अग्निकांड ने छह परिवारों को बेघर कर कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश कर दिया है। पीड़ित परिवारों के पास अब न तो तन ढकने के लिए कपड़े बचे हैं और न ही सर्द रातें गुजारने के लिए छत। साथ ही आमदनी का एक मात्र साधन पशुपालन भी भीषण आग ने छीन लिया है। भुट्टी गांव निवासी धमंडा राम,…

Read More

रेट लिस्ट लगाएं परचून सब्जी विक्रेता

गोहर (मंडी)। क्षेत्र में मनमाने दाम वसूलने वाले सब्जी विक्रेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। उपमंडल अधिकारी कार्यालय गोहर में मंगलवार को स्थानीय सब्जी विक्रेताओं को तहसीलदार गोहर अनिल भारद्वाज ने आदेश जारी किए हैं कि अगर बिना क्यू फार्म के कोई सब्जी विक्रेता अथवा आढ़ती सब्जी की खरीद फरोख्त करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय गोहर में स्थानीय सभी छोटे बड़े सब्जी विक्रेताओं के साथ एक बैठक कर आदेश जारी किए…

Read More

शरारती तत्वों ने तोड़ा स्टोर रूम का ताला

मंडी। जिले की अति दुर्गम पाठशाला गाड़ागुशैणी में शरारती तत्वों ने स्कूल के स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया। इसके बाद शरारती तत्वों ने स्टोर रूम और स्कूल परिसर में हरी लकड़ियां फेंक दी हैं। स्टोर रूम का ताला तोड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने इसकी शिकायत बालीचौकी पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। बालीचौकी पुलिस ने मौके का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन का आरोप है कि स्कूल परिसर में हरी लकड़ियां फेंककर फंसाने की साजिश रची जा रही है। फिलहाल पुलिस में शरारती तत्वाें के…

Read More

भूल गया साग और मक्की की रोटी का जायका

नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी में सरसों के साग का जायका बीते जमाने की बात हो गया है। सर्दी के मौसम में हर खेत में सरसों की फसल लहलहाती थी। गंदम की फसल के साथ सरसाें का साग हर खेत में उगाया जाता था, अब खेतों में सरसों की पैदावार देखने को नहीं मिल रही है। क्षेत्र की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सत्या ठाकुर, 80 वर्षीय बर्फी देवी, 76 वर्षीय स्वामी राम, बालक राम, मीरा बानो का कहना है कि पूर्व में बल्ह क्षेत्र में सरसों की पैदावार खेतों में लहराती थी।…

Read More

अब तक नहीं खुले घोटाले के राज

मंडी। खाद्य आपूर्ति निगम की करसोग गैस एजेंसी में लाखों के गोलमाल के आरोपों में घिरे दो कर्मचारियों से पुलिस अभी तक पूछताछ नहीं कर सकी है। ये दोनों पुलिस की पहुंच से दूर हैं। दोनाें ने अदालत से अग्रिम जमानत ले रखी है। कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के कारण इनकी गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। इनकी एंटीसिपेटरी बेल की अवधि एक-दो दिन में पूरी हो रही है। पुुलिस दोनाें की अग्रिम जमानत की अवधि पूरी होने का इंतजार कर रही है। पुलिस की मानें तो अग्रिम जमानत…

Read More

अब तक नहीं खुले घोटाले के राज

मंडी। खाद्य आपूर्ति निगम की करसोग गैस एजेंसी में लाखों के गोलमाल के आरोपों में घिरे दो कर्मचारियों से पुलिस अभी तक पूछताछ नहीं कर सकी है। ये दोनों पुलिस की पहुंच से दूर हैं। दोनाें ने अदालत से अग्रिम जमानत ले रखी है। कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के कारण इनकी गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। इनकी एंटीसिपेटरी बेल की अवधि एक-दो दिन में पूरी हो रही है। पुुलिस दोनाें की अग्रिम जमानत की अवधि पूरी होने का इंतजार कर रही है। पुलिस की मानें तो अग्रिम जमानत…

Read More