कला और शारीरिक अध्यापकों के साक्षात्कार रद

मंडी। मंडी में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एवं चयन समिति अध्यक्ष के सेवानिवृत्त हो जाने के साथ ही कला तथा शारीरिक अध्यापकों के पदों के लिए गए साक्षात्कार रद हो गए हैं। मंडी जिले में 16 पदाें पर सितंबर माह में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक द्वारा साक्षात्कार लिए गए थे। इनमें से कला संकाय के चार पदों पर, जबकि शारीरिक शिक्षक के 12 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिए गए थे, लेकिन साक्षात्कार का परिणाम घोषित नहीं हो पाया था। अब चयन समिति अध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हो जाने से…

Read More

युवक की ढांक से गिरने पर मौत

पांगणा (मंडी)। ग्राम पंचायत बखरौट के जीऊग में शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे एक युवक की पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण (26) पुत्र अमर सिंह गांव सोरता निवासी अपने तीन अन्य दोस्ताें के साथ जिऊग मोड़ पर बैठा था। जब वहां से घर जाने की तैयारी करने लगा तो अचानक अपना संतुलन खोने की वजह से वह पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया। इस पर उसके साथ बैठे दो दोस्त भी उसे बचाने उतरे, पर खड़ी ढांक होने पर वह करीब…

Read More

सड़क हादसे में अध्यापिका की मौत

जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा विकास खंड के मोहनघाटी गांव में भूतेश्वर मंदिर के समीप शनिवार को एक मारुति कार और टैंपू ट्रक की आपसी भिड़ंत में एक अध्यापिका शालिनी पठानिया की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया। वहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस से प्राप्त…

Read More

बस ठहराव की समस्या पर बिफरी संघर्ष समिति

मंडी। मंडी शहर में बस ठहराव का मुद्दा गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। बस ठहराव की समस्या सैकड़ों लोगाें के लिए आफत बनी हुई है, लेकिन जिला प्रशासन इसका स्थाई हल नहीं निकाल सका है। इस समस्या पर शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। संघर्ष समिति ने महामृत्युंज्य चौक पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे के लिए रिवालसर की ओर जाने वाला मार्ग इंदिरा मार्केट के ठीक पीछे बंद पड़ गया। संघर्ष समिति के प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर बैठ गए तथा महामृत्युंज्य चौक पर बस ठहराव…

Read More

दो माह से नहीं हुआ दूध का भुगतान

करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र के सैकड़ों दुग्ध उत्पादकाें को दो महीने से दूध की कीमत का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनको आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। दूध की कीमत का भुगतान न होने से दुग्ध उत्पादकों ने मिल्क फेडरेशन प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष प्रकट किया है। क्षेत्रीय दुग्ध उत्पादक टेक चंद, लाल चंद व जीतराम ने बताया कि मिल्क फेडरेशन ने अभी तक दिसंबर व जनवरी महीने के उनके दूध के बिलों की अदायगी नहीं की है, जिससे करसोग क्षेत्र के सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों को…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति रद

मंडी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सीमा से अधिक आमदनी होने पर अदालत ने उसकी नियुक्ति को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सीडीपीओ द्रंग को वरीयता में आने वाले अगले उम्मीदवार को इस पद के लिए चयन करने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त मंडी देवेश कुमार के न्यायालय ने जोगिंद्रनगर तहसील के कास रककर (भराडु) गांव निवासी शीला देवी पत्नी राजेश पठानिया की अपील को स्वीकारते हुए उक्त आदेश पारित किए। अधिवक्ता आरके चावला के माध्यम से उपायुक्त की अदालत में दायर अपील के अनुसार शीला देवी सहित दो…

Read More

बीएसएनएल की 550 मीटर केबल चोरी

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के चुरढ़ क्षेत्र में चोरों ने बीएसएनएल की करीब 550 मीटर केबल चोरी कर ली है। इसके कारण क्षेत्र के करीब तीस फोन बंद हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को चोरों ने चुरढ़ में दो स्थानों पर बीएसएनएल की करीब 550 मीटर तार चोरी कर ली। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने अपने फोन खराब होने की शिकायत की तो अधिक संख्या में शिकायत आने पर बीएसएनएल के अधिकारी मौके पर जांच को पहुंचे। जहां…

Read More

अवैध कटान मामले में वन रक्षक सस्पेंड

महादेव (मंडी)। सुंदरनगर में डीपीएफ जंगल से पेड़ों के अवैध कटान के मामले की छानबीन के लिए मंडी वन वृत्त के अरण्यपाल हर्षवर्धन कथूरिया बुधवार को छानबीन के लिए सुंदरनगर आए। उन्होंने मामले की गंभीरता पर संज्ञान लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। अरण्यपाल जैदवी वन परिक्षेत्र डीपीएफ जंगल में अवैध रूप से सैंकड़ों पेड़ों के काटे जाने से खफा हैं। उन्होंने स्थानीय वन मंडलाधिकारी कार्यालय आकर मामले की जांच शुरू का दी है। इस मामले में वन महकमे ने एसीएफ सुंदरनगर को जांच की जिमेदारी…

Read More

किसे मिलेगी मंडी और सुंदरनगर की कमान

मंडी। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत पहली बार मंडी में दो जिला अध्यक्ष पदों के लिए लाबिंग शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के दावेदार अप्रत्यक्ष रूप से जिले के वरिष्ठ पार्टी नेताओं से सिफारिश करने में जुटे हैं। अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति बनाने के लिए जिले के दिग्गज नेताओं की अहम भूमिका होगी। संगठनात्मक दृष्टि से बनाए गए मंडी व सुंदरनगर जिले में अध्यक्ष पद की ताजपोशी पहली मार्च को होगी। पार्टी के वर्तमान व पूर्व विधायक भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। भाजपा हाईकमान ने…

Read More

बर्फ से लोनिवि गोहर को पांच करोड़ की चपत

गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में बर्फबारी से सड़कों को हुए नुकसान से लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ की चपत लगी है। विभाग के तीन उपमंडलों गोहर, जंजैहली और बालीचौकी में बर्फबारी से सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। लोनिवि के गोहर मंडल में तीनों उपमंडलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट पहुंच गई है। विभाग नुकसान फाइनल कर इसे सरकार को भेजने की तैयारी में है। इस बार बर्फ ने जंजैहली और बालीचौकी उपमंडलों की सड़कों को खासा नुकसान पहुंचाया है। जगह-जगह सड़कों पर से टारिंग उखड़ गई है…

Read More