पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल को फिर रेड सिगनल

जोगिंद्रनगर (मंडी)। सुरक्षा और पर्यटन की दृष्टि से देश में अहम रोल अदा करने वाली जोगिंद्रनगर से पठानकोट रेलवे लाइन को ब्राडगेज तथा विस्तारीकरण करने का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है। मंगलवार को पेश किए गए रेल बजट से एक बार फिर जनता को मायूसी ही हाथ लगी है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस रेल लाइन को बड़ी लाइन में तबदील करने और सुरक्षा की दृष्टि से भी इसके विस्तारीकरण को लेकर समय-समय पर मांग उठती रही है। इस बार भी रेल बजट में जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेल…

Read More

नारला कालेज में होनहार विद्यार्थियों को नवाजा

पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय नारला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य केसी वैद्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर साल भर की गतिविधियों व उपलब्ध्यिों के बारे में जानकारी दी। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें एससीए अध्यक्ष भवन कुमार, उपाध्यक्ष किरन, महासचिव सुनील कुमार, सह सचिव…

Read More

मोबाइल दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

सरकाघाट (मंडी)। नगर पंचायत सरकाघाट क्षेत्र में गत रात को चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर नकदी, कंप्यूटर, सिम कार्ड व अन्य उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौणु गांव निवासी कुलदीप राणा गत सोमवार देर शाम दुकान बंद कर घर गए थे। रोज की भांति मंगलवार सुबह जब कुलदीप ने अपनी दुकान खोली तो अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा देख कर वह हैरान रह गए। दुकान के गल्ले से दो हजार रुपये की नकदी, कंप्यूटर व 40 सिम…

Read More

अवैध कटान मामले में 74 और लाग पकड़े

सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत वन मंडल के जयदेवी परिक्षेत्र में अवैध कटान मामले में पुलिस ने रविवार को दो ट्रैक्टरों से 18 लाग बरामद किए थे, वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने 24 लाग बरामद करने के बाद मंगलवार को 74 लाग और बरामद करने में सफलता पाई है। इसके बाद पकड़े गए लाग की कुल संख्या 116 हो गई है। पकड़ी गई यह सारी लकड़ी जयदेवी वन परिक्षेत्र में करीब 40 चीड़, सफेदा और च्यूली के पेड़ों को काट कर एकत्रित की गई है। इसे कटवाने…

Read More

झूला पुल पर न जाने कब झूल जाए जिंदगी

पंडोह (मंडी)। पंडोह के बीच सात मील के पास द्रंग क्षेत्र को जोड़ता घ्राण पुल जर्जर हो चुका है। यहां कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। पंचायत की ओर से पुल की खस्ताहाल को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया। घ्राण पुल से सैकड़ों लोग रोज सात मील उच्च मार्ग पर कुल्लू-मंडी की ओर आते जाते हैं। इसी पुल से सैकड़ों श्रद्धालु पैदल चल कर माता न्यूल, माता मैहणी के दरबार में अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए आते जाते हैं। इसी पुल से सैकड़ों बच्चे…

Read More

विभिषिकामय माहौल में मनुष्य कब शांति से जी पाएगा

मंडी। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं नाट्य रंगमंडल की ओर से सतोहल और मंडी में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बांग्ला नाटककार गौतम चक्रवर्ती द्वारा लिखित नाटक नित्य निठुर द्वंद्व और शंकर शेष के नाटक एक और द्रोणाचार्य का मंचन किया गया। रविार सायं गांधी भवन में नित्य निठुर द्वंद्व के साथ ही इस तीन दिवसीय नाट्य समारोह का समापन हो गया। मशहूर नाट्य निर्देशक अयन दासगुप्ता द्वारा निर्देशित इस नाटक में महाभारतकाल से लेकर आज के युग तक के विभिन्न काल खंडों में युद्ध की…

Read More

बर्फ से लोनिवि गोहर को पांच करोड़ की चपत

गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में बर्फबारी से सड़कों को हुए नुकसान से लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ की चपत लगी है। विभाग के तीन उपमंडलों गोहर, जंजैहली और बालीचौकी में बर्फबारी से सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। लोनिवि के गोहर मंडल में तीनों उपमंडलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट पहुंच गई है। विभाग नुकसान फाइनल कर इसे सरकार को भेजने की तैयारी में है। इस बार बर्फ ने जंजैहली और बालीचौकी उपमंडलों की सड़कों को खासा नुकसान पहुंचाया है। जगह-जगह सड़कों पर से टारिंग उखड़ गई है…

Read More

टैक्स चोरी करने वालों पर पैनी नजर

नेरचौक (मंडी)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए योजनाबद्ध तरीके से छापामारी शुरू कर दी है। जिस सर्कल के मुख्य व्यापारियों के टैक्स देय में कमी आई है। उन पर विभाग की पैनी नजर है। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी विभागीय अधिकारियों को टैक्स चोरी रोकने व निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने पूरे प्रदेश में छापामारी शुरू कर दी है। बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरे लगा कर टैक्स चोरी पर पैनी नजर है।…

Read More

डिफाल्टरों को टैक्स जमा करने का मौका

सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर का हाउस टैक्स दबाए बैठे शहरवासियों पर नकेल कसने का काम आरंभ हो गया है। करीब एक करोड़ के गृहकर की वसूली करने के लिए डिफाल्टरों को नगर परिषद ने गृहकर अदा कर 31 मार्च तक राशनकार्ड बनाने का आखिरी मौका दिया है। इसके बाद राशनकार्ड का नवीनीकरण बंद कर दिया जाएगा। डिफाल्टरों को आने वाले समय में न तो नगर परिषद किसी तरह की एनओसी जारी करेगी और न ही किसी तरह का कोई प्रमाण पत्र। सुंदरनगर नगर परिषद क्षेत्र में करीब दस हजार…

Read More

बारिश से धर्मपुर क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग अवरूद्ध

धर्मपुर मंडी। शुक्रवार को भी जिला में मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से बादल छाए रहे से कई क्षेत्रों में बारिश हुई। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कई संपर्क सड़कों पर ल्हासे गिरने से अवरूद्ध हो गए। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं। बारिश के चलते धर्मपुर मढ़ी वाया भरतपुर मुख्यमार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। इस रूट पर चलने वाली गाड़ियां वाया बनवार कलां अपने गतव्य तक पहुंची। जिस कारण लोगों को अपने-अपने गंतव्य तक…

Read More