पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ीधार के बाड़झ गांव में एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को घायल अवस्था में पधर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। झगड़े का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल महिला का पधर अस्पताल में मेडिकल करवा दिया है। पुलिस को दिए बयान में घायल महिला शीतला देवी उर्फ…
Read MoreCategory: Mandi
विभागाध्यक्ष बैठक से नदारद, समिति सदस्य तलख
पधर (मंडी)। पंचायत समिति द्रंग की बैठक में खंड स्तर के विभागाध्यक्षों द्वारा हिस्सा न लेने का कड़ा संज्ञान लिया गया है। गत माह रखी गई बैठक में विभागाध्यक्षों के नदारद रहने की स्थिति में शुक्रवार को दोबारा विशेष बैठक बुलाने का समिति ने निर्णय लिया था। बैठक पंचायत समिति सभागार में अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास खंड विभाग में कार्यरत स्टाफ के अलावा अन्य सभी विभागाध्यक्षाें के अनुपस्थित रहने पर पंचायत समिति द्रंग के सभी सदस्यों ने ध्वनि मत के साथ इस बात का…
Read Moreआसमानी बिजली गिरने से पेट्रोल पंप की मशीनें खराब
कोटली (मंडी)। क्षेत्र के बडयार गांव के पास आसमानी बिजली गिरने से लोगों को लाखों की चपत लगी है। चैलचौक के बाद तुंगलघाटी के कोटली में आसमानी बिजली से लाखाें के उपकरण जल गए। इसके अलावा यहां धरवाण स्थित पेट्रोल पंप से ईंधन की आपूर्ति को भी ब्रेक लग गई है। आसमानी बिजली गिरने से नजदीक के पेट्रोल पंप की मशीनें खराब हो गई हैं। पेट्रोल पंप से पेट्रोल तथा डीजल की सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वीरवार को मूसलाधार बारिश के बीच…
Read Moreदुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा ट्रक
उरला (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी-पठानकोट में उरला के पास सीमेंट से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। अन्यथा किसी प्रकार का बड़ा हादसा हो सकता था। घटना वीरवार देर शाम को हुई जब सुंदरनगर के धनोटू से सीमेंट लेकर पालमपुर जा रहा एक ट्रक उरला के समीप कसयाण मोड़ के पास एक तीखे मोड़ में अन्य वाहन को पास देते हुए सड़क का डंगा धंस जाने से आधा सड़क के बाहर लटक गया। हालांकि किसी प्रकार की अनहोनी होने से टल गई। ट्रक चालक आत्मा राम ने बताया…
Read Moreकाम नहीं सुधारा तो लाइसेंस रद
गोहर (मंडी)। चैलचौक स्थित सब्जी मंडी के आढ़तियों को मार्केट कमेटी बोर्ड ने सुचारू तरीके से काम करने के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया है। वहीं चेतावनी दी है कि अगर पूर्व की भांति चैलचौक सब्जी मंडी में कामकाज चलता रहा तो सब्जी मंडी में काम कर रहे सभी नौ आढ़तियों के बोर्ड लाइसेंस रद करेगा। शुक्रवार को चैलचौक सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी बोर्ड के सचिव की अध्यक्षता में किसान सभा गोहर, कृषक विकास मंच चैलचौक तथा सब्जी मंडी के व्यापारियों की बैठक हुई। इस बैठक में चैलचौक…
Read Moreभगवंत के लतीफों पर मंडीवासी लोटपोट
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में हास्य कलाकार भगवंत मान ने श्रोताओं को कॉमेडी से लोटपोट कर दिया। लोक कलाकारों नीरू चांदनी, कली चौहान, हरदेव हरि और राजकुमार आदि ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संध्या का आगाज उपायुक्त देवेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि किया। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम एचएस राणा ने उन्हें सम्मानित किया। संध्या में मुख्य आकर्षण भगवंत मान ने साढे़ आठ बजे स्टेज संभाला। इसके बाद पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। लोक कलाकार नीरू चांदनी ने शोभला हिमाचल…
Read Moreलघु शिवरात्रि के लिए कमेटी का गठन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश भर में एक अप्रैल से लघु शिवरात्रि के नाम से विख्यात जोगिंद्रनगर का पांच दिवसीय देव मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेला कमेटी की ओर से इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी अध्यक्ष किशोरी लाल व एमडी व्यास वैली अजय गुप्ता सहित अन्य विभागों के एससी और एक्सईएन सहित कर्मचारी और अधिकारियों को कमेटी में जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा, उपाध्यक्ष अजय धरवाल, नायब तहसीलदार जोगिंद्रनगर दुर्गादास…
Read Moreमंडी की गलियों में जमकर बरसा अबीर गुलाल
मंडी। रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर मंडी की गलियों में जमकर गुलाल उड़ा। वहीं ऐतिहासिक सेरी पंडाल पर होली का जमकर धमाल हुआ। यहां युवाओं ने डीजे की धुन पर न केवल ठुमके लगाए, बल्कि होली के मतवालों ने जोश में आकर सलमान स्टाइल में अपने कपड़े तक फाड़ डाले। देश में मनाई जाने वाली होली से एक दिन पूर्व मंडी जनपद में मनाई जाने वाली होली का उल्लास कुछ और ही होता है। मंडी की गलियों में होली के दौरान जहां अबीर गुलाल के बादल उमड़ते हैं…
Read Moreपुलिस को मिला चोरियों का अहम सुराग
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में हुई चोरियों का सुराग पुलिस के हाथ लग गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचने का दावा किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल के कोठुआं और सकलाना में हुई लगातार चोरी की वारदातों के चलते सरकाघाट पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में कांगड़ा में कार्यरत कोठुआं निवासी को पकड़ने का दावा किया है। उसका नाम गुप्त रखा गया है। अभी उससे पूछताछ जारी है। एसएचओ सरकाघाट बहादुर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना…
Read Moreनहीं चाहिए तेरी सेकेंड हैंड जवानी…पर झूमे दर्शक
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पार्श्व गायिका मिस पूजा के नाम रही। पूजा ने अपनी मधुर आवाज में जहां एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं उनके गानों पर पंडाल में मौजूद दर्शक भी खूब झूमे। मंडी के दिनेश गुप्ता ने विभिन्न मुद्राओं में कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर पंडाल में मौजूद लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर विवश कर दिया। घनश्याम पहाड़िया ने अपने गीतों से समा बांध दिया। संध्या में प्रदेश के आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बतौर…
Read More