बस के साथ टक्कर में स्कूटी चालक की मौत

मंडी। बल्हघाटी के चक्कर में परिवहन निगम की बस तथा स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और यहां बीबीएमबी सुंदरनगर में कार्य करता था। वहीं परिवहन निगम की बस रिकांगपिओ डिपो की बताई जा रही है। इसमें किन्नौर से बच्चाें का ट्रिप मनाली घूमने जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना शनिवार देर सायं चक्कर के पास हुई। मृतक की पहचान रामदेव यादव (43) पुत्र राम समूजा निवासी तलवाड़ा डाकघर सुकाहा तहसील…

Read More

सुक्खू ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

मंडी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंडी पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी के साथ स्वागत किया। बारिश के बाद भी पूरे जिले से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मंडी पहुंचे थे। भ्यूली स्थित बिपाशा सदन में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के साथ ही एकजुटता की नसीहत दी। बैठक में चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ भितरघात करने वालों के पहुंचने से कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। यहां तक कि नौबत हाथापाई…

Read More

ओलावृष्टि से गेहूं और सब्जियां तबाह

नेरचौक/चौंतड़ा (मंडी)। जिले में शनिवार रात से हो रही बारिश से एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ गई। रविवार को बल्ह घाटी व चौंतड़ा क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम में बदलाव से शनिवार रात से जिला मंडी में बारिश शुरू हुई। रविवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान लुढ़कने के कारण ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे। रविवार को बल्ह घाटी व चौंतड़ा के अलावा अन्य क्षेत्रों…

Read More

रिटायर्ड बीडीओ के मकान पर गिरी बिजली

मंडी। सरकाघाट उपमंडल की चौक पंचायत के देव बराड़ता गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे आसमानी बिजली का कहर टूटा। यहां तीन भाइयों के संयुक्त परिवार के लोग तो इस आसमानी बिजली के कहर से बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान को भारी नुकसान हुआ है। मकान के पिल्लर पर जहां दरार पड़ गई, वहीं घर के अंदर टीवी व फ्रिज समेत अन्य बिजली उपकरण और वायरिंग भी जलकर नष्ट हो गई। आसमानी बिजली का यह कहर रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी बसंत सिंह के मकान पर टूटा। इसमें उनके तीन…

Read More

प्रत्येक पंचायत में होंगे तीन पक्के रास्ते : अनिल

मंडी। ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने लोगों का आह्वान किया है कि वे सात अप्रैल को होने वाली ग्राम सभाओं की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना सुनिश्चित करें। शनिवार को जन संपर्क अभियान के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के कडकोह तथा खलाणू में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की बैठक में बीपीएल परिवारों के चयन के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा संबंधित…

Read More

रिश्तेदार के यहां मिली घर से लापता महिला

रिवालसर (मंडी)। रिवालसर क्षेत्र के पनोलू गांव से लापता महिला पांच दिन के बाद मिल गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए महिला को जोगिंद्रनगर से उनके रिश्तेदार के यहां से बरामद किया। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पनोलू गांव से एक महिला 18 मार्च को घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने महिला को सभी रिश्तेदारों के यहां ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद महिला के पति ने रिवालसर पुलिस चौकी…

Read More

अगवा की गई स्कूली छात्रा ने निगला जहर

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के रावमापा च्युणी से अगवा की गई स्कूली छात्रा ने जहर निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिजनों ने गंभीर हालत में स्कूली छात्रा को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्रा ने जहर क्यों निगला इसके बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीते बुधवार देर सायं रावमापा च्युणी स्कूल से एक छात्रा का घाटी के पांच युवकों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण का प्रमुख कारण छात्रा द्वारा शादी करने से मना करना बताया गया।…

Read More

बल्ह में खुलेगा तहसील कार्यालय

मंडी। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं। यह बात उन्होंने बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत केहड़ में 66 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित पांच किलोमीटर लंबी सकरोहा-चौवाड़ी-रिगड़ सड़क का उद्घाटन करने के बाद रिगड़ में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा। वर्तमान में गागल-बरोहा-रिगड़ सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर 94 लाख रुपये की राशि खर्च की जा…

Read More

जाति के आधार पर आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जाति के आधार पर आरक्षण को लेकर शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में विकास खंड चौंतड़ा के तहत आने वाले विभिन्न राजपूत संगठनों ने एक मंच पर इकट्ठा होकर आरक्षण के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। चौंतड़ा विकास खंड के तहत आने वाली लगभग 33 पंचायतों के सैकडों महिलाओं और पुरुषों ने राजपूत सभा के बैनर तले जोगिंद्रनगर शहर में प्रदर्शन किया और जाति आधार पर आरक्षण देने का जमकर विरोध किया। राजपूत सभा ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन उपमंडलाधिकारी किशोरी लाल के माध्यम से राज्यपाल…

Read More

गिरने से मौत के मामले में हत्या की आशंका

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की बरच्छवाड़ पंचायत में ढांक से गिरकर हुई विनीत कुमार (26) की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक की मौत पर परिजनों ने एक सप्ताह बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता, दादा सहित अन्य परिजनाें का कहना है कि उनके बेटे की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि किसी साजिश का परिणाम है। अब परिजनाें ने पुलिस अधीक्षक तथा उपायुक्त मंडी से मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच दल नियुक्त करने की मांग की है। मृतक के पिता डा. बलवंत…

Read More