भगवंत के लतीफों पर मंडीवासी लोटपोट

सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में हास्य कलाकार भगवंत मान ने श्रोताओं को कॉमेडी से लोटपोट कर दिया। लोक कलाकारों नीरू चांदनी, कली चौहान, हरदेव हरि और राजकुमार आदि ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संध्या का आगाज उपायुक्त देवेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि किया। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम एचएस राणा ने उन्हें सम्मानित किया। संध्या में मुख्य आकर्षण भगवंत मान ने साढे़ आठ बजे स्टेज संभाला। इसके बाद पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। लोक कलाकार नीरू चांदनी ने शोभला हिमाचल म्हारा…, आया गोरिए ढिगा ढिगीए…, प्यारी इंद्रा…., दिल लाणा बसंतिए…, बोतला फूटी हाए ने नातिए…., हाऊं ता हुई मजबूर सजना तेरे लोभ विच…. गाने गाकर सुरों की महफिल में चार चांद लगा दिए। मंडी की आवाज के विजेता अभिषेक पटियाल ने सोणेयो जे तेरे नाल दगा मैं… तथा हाई हिल्ज… गाने गाकर वाहवाही लूटी। शिमला की शारदा शर्मा ने गोरे गोरे छोरूआ…, गोरी गिद्दे विच नचदी छैल…, किरपी रे पेटा… गाने गाए। हरि म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार हरदेव हरि ने चांदनी राता रा नजारा… तथा लगी जातरा मंडी नगरा… प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। आकाशवाणी के कलाकार राजकुमार ने तेरे कोका दा लश्कार…, मंडी री जातरा जो जाणा…. तथा गिद्दे विच नचदी बड़ी छैल… गीत पेश कर श्रोताओं को खूब नचाया।
करसोग की कलाकार प्रभा ठाकुर ने पहाड़ी नाटियाें बिंदु तेरे नखरे…, पीणा ठंडणा पाणी… गाकर लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। लोक गायिका कली चौहान ने लोक गीत साहिबा रिए बीबीए… सहित अनेक गाने गाए। इसके अलावा कंचन म्यूजिकल ग्रुप, रंजनी देवी सलवाणा, जितेंद्र म्यूजिकल ग्रुप, कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप, अनुश्री डायमंड म्यूजिकल ग्रुप मंडी, तनु शर्मा सुंदरनगर, तरुण संगम कला मंच, पल्लवी भारद्वाज चैलचौक, काकूराम ठाकुर चंबा, नरेश भारद्वाज शिमला, ऋषि म्यूजिकल ग्रुप गड़सा (कुल्लु), रमेश म्यूजिकल ग्रुप घुमारवीं, प्रवेश निहाल्टा म्यूजिकल ग्रुप ठियोग, राही म्यूजिकल ग्रुप चंबा, संधू म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर, असीम म्यूजिकल ग्रुप पालमपुर तथा पंकज डोगरा के कार्यक्रमों को भी खूब सराहना मिली।

Related posts