प्रशासन ने की सख्ती, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेह में एंट्री नहीं

प्रशासन ने की सख्ती, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेह में एंट्री नहीं

उदयपुर (लाहौल-स्पीति) पर्यटक और मजदूर बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लेह नहीं जा सकेंगे। ऐसे में लेह-लद्दाख की ओर जाने वाले पर्यटक और मजदूरों को 96 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लेकर जाना होगा। अन्यथा उन्हें हिमाचल सीमा सरचू से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। लेह प्रशासन ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। ट्रक चालकों का उपशी में रेपिड टेस्ट के बाद आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। पर्यटक, मजदूर और कारोबारी को बिना आरटीपीसीआर के सरचू से आगे जाने की अनुमित नहीं होगी। कोविड…

Read More

आलीशान होटल को बदला कोविड केयर सेंटर में, नहीं लेंगे एक भी पैसा

आलीशान होटल को बदला कोविड केयर सेंटर में, नहीं लेंगे एक भी पैसा

केलांग (लाहौल-स्पीति) कोरोना के खिलाफ जंग में कई लोग खुलकर आगे आकर कोरोना के सिपाही बन रहे हैं। केलांग के एक युवक ने अपना आलीशान होटल डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर के लिए प्रशासन के हवाले कर दिया है। यहां एक साथ करीब 40 कोविड मरीजों के रहने की व्यवस्था होगी। केलांग निवासी जिला भाजयुमो अध्यक्ष तंजिन कारपा ने केलांग मालरोड स्थित अपने चार मंजिला टशी डेलेग होटल को कोविड सेंटर के लिए जिला प्रशासन को दिया है। कोरोना के खिलाफ जंग में कई लोग खुलकर आगे आकर कोरोना के सिपाही…

Read More

राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता 26 मार्च से एशिया की दूसरी सबसे ऊंची स्की ढलान पर शुरू : मारकंडा होगी

राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता 26 मार्च से एशिया की दूसरी सबसे ऊंची स्की ढलान पर शुरू : मारकंडा होगी

रोहतांग (लाहौल-स्पीति)  अटल टनल रोहतांग की सौगात के बाद पहली बार 26 से 28 मार्च तक कोकसर के समीप एशिया की दूसरी सबसे ऊंची ग्रांफू स्की ढलान पर स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू होगी।  लाहौल-स्पीति प्रशासन व हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन इसकी तैयारी में जुट गई है। प्रतियोगिता में सात राज्यों सहित आर्मी और आईटीबीपी के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीर है। विश्व की दूसरी सबसे ऊंची ग्रांफू की…

Read More

हिमाचल प्रदेश: पंचायत की अनोखी पहल, बिना कोविड टेस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा प्रवेश

हिमाचल प्रदेश: पंचायत की अनोखी पहल, बिना कोविड टेस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा प्रवेश  Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

जनजातीय जिला लाहौल-स्पाीति में इस सर्दी ने सबसे कम बर्फबारी का दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कम बर्फबारी होने से सैकड़ों साल पुराने ग्लेशियरों को इस बार कवच नहीं मिला है। इससे सूखे की आशंका बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक 2021 की सर्दी को दशकों बाद बर्फबारी के बगैर सबसे सूखा साल दर्ज किया गया है। इस सर्दी में अभी तक महज 96 सेमी बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है।  लाहौल-स्पीति के पहाड़ों में करीब 250 से अधिक ग्लेशियर हैं। ये गर्मियों में पिघलकर सतलुज और…

Read More

लाहौल में 56 बिजली परियोजनाओं का विरोध तेज, चमोली जल प्रलय से सबक लेने की दी नसीहत

लाहौल में 56 बिजली परियोजनाओं का विरोध तेज, चमोली जल प्रलय से सबक लेने की दी नसीहत

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के चमोली में जल प्रलय के बाद हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में प्रस्तावित 56 बिजली परियोजनाओं के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। जिले के सबसे बड़े गांव गोशाल और तांदी के लोगों ने बैठक कर सरकार को चमोली की घटना से सबक लेने की नसीहत दी है। परियोजनाओं को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न देने का पंचायत से प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है। लोगों ने मांग की है कि चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित पावर प्रोजेक्टों को रद्द किया जाए।  छह माह…

Read More

Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग बहाल, उच्च पर्वतीय भागों में फिर बर्फबारी के आसार

Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग बहाल, उच्च पर्वतीय भागों में फिर बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 14 फरवरी तक धूप खिलने के आसार हैं। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अभी भी जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। अटल टनल रोहतांग को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, अभी सैलानी टनल का…

Read More

लकड़ी के खंभों पर टिके मृकुला देवी मंदिर के अस्तित्व को खतरा

लकड़ी के खंभों पर टिके मृकुला देवी मंदिर के अस्तित्व को खतरा

लाहौल के उदयपुर में प्राचीन मृकुला देवी मंदिर का अस्तित्व खतरे में है। मंदिर एक दर्जन से अधिक लकड़ी के खंभों के सहारे टिका हुआ है। अधिक बर्फबारी और भूकंप के झटकों से मंदिर को नुकसान हो सकता है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की तो मंदिर के भीतर लकड़ी पर उकेरी गई रामायण की नक्काशी और कलाकृतियां भी खराब हो सकती हैं।  समर सीजन शुरू होते ही अटल टनल रोहतांग के रास्ते देश के कोने-कोने से सैलानी भी मृकुला देवी मंदिर उदयपुर पहुंचे और आने वाले समय में भी…

Read More

शराब खरीदने और बेचने पर इस गांव में लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर 1000 जुर्माना

शराब खरीदने और बेचने पर इस गांव में लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर 1000 जुर्माना

हिमाचल प्रदेश की शीत मरुस्थल स्पीति घाटी के खुरिक गांव की महिलाओं ने अनोखी मिसाल पेश की हैै। यहां के महिला मंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर गांव में देशी शराब बनाने, खरीदने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई ग्रामीण इस प्रस्ताव का उल्लंघन करता है तो उसे 1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, 48 परिवारों की आबादी वाले इस गांव में अंग्रेजी शराब की कोई दुकान भी न खुलने देने का फैसला लिया गया। पंचायत में नशाबंदी के बोर्ड भी लगा…

Read More

विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए ऑनलाइन लेना होगा परमिट

विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए ऑनलाइन लेना होगा परमिट

रोहतांग (लाहौल-स्पीति) अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के बाद समर सीजन के लिए लाहौल प्रशासन ने कमर कस ली है। घाटी को साफ-सुथरा रखने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने रणनीति बनाई है। लाहौल में पर्यटकों भारी भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। समुद्र तल से 4290 मीटर ऊंची विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए सीमित संख्या में ही सैलानी भेजे जाएंगे। इसके लिए पर्यटकों को स्थानीय प्रशासन से ऑनलाइन परमिट लेना होगा। दिन में 200 से 300 पर्यटक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी…

Read More

टशीगंग पोलिंग बूथ में मतदान करवाना किसी जंग से कम नहीं होगा

टशीगंग पोलिंग बूथ में मतदान करवाना किसी जंग से कम नहीं होगा

केलांग (लाहौल-स्पीति) हिमाचल प्रदेश में शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात स्पीति घाटी में जनवरी में चुनाव करवाना प्रशासन और चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। समुद्रतल से 4650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पहली बार पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। इससे पहले 4443 मीटर की ऊंचाई पर स्पीति का ही हिक्किम दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र था। स्पीति घाटी की लांगचा पंचायत के अंतर्गत टशीगंग को साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान केंद्र…

Read More