बोर्ड में किया मीटर कटवाने को आवेदन

काजा (लाहौल स्पीति)। घाटी में बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी इस मुद्दे को लेकर भारी संख्या में लोग काजा मुख्यालय पहुंचे और बिजली बोर्ड के पास अपने घरों में लगे मीटरों को काटने के लिए आवेदन किया। काजा पहुंचे लोगों ने घाटी में बिजली की आपूर्ति बहाल न होने तक बोर्ड के खिलाफ आंदोलन को चलाए रखने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया। इसमें टीएसी सदस्य, ग्राम पंचायत, महिला मंडल और व्यापार मंडल के प्रधान समेत…

Read More

मनाली-काजा रूट पर अभी नहीं चलेगी बस

केलांग। कुंजुम दर्रा होकर मनाली-काजा जाने वाले लोगों को अभी बस सेवा के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। हालांकि सीमा सड़क संगठन ने करीब सात माह बाद कुंजुम दर्रा को बहाल कर दिया है लेकिन अभी तक इस मार्ग पर छोटे वाहन ही चल पा रहे हैं। सोमवार को इस रूट पर बस ट्रायल के तौर पर चलाई गई। लेकिन मार्ग में तीन प्वाइंट खराब होने के कारण बसों की नियमित सेवा को हरी झंडी देने से इनकार कर दिया है। केलांग से बस लेकर काजा पहुंचे निगम…

Read More

खाली हाथ लौटे चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पोलिंग बूथ सज चुका था। चुनावी ड्यूटी को लेकर कर्मचारी भी तैनात थे। लेकिन पांच बजे तक यहां कोई भी मतदान करने नहीं पहुंचा। कुछ ऐसा ही हाल था लाहौल के नालडा और जसरथ गांव का। गांव की प्रमुख मांगों के पूरा न होने से नाराज पंचायत नालडा के लोगों ने लोकसभा के उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया है। नालडा गांव में करीब 221 और जसरथ में 126 वोटर हैं। इस पंचायत के तहत गांव जसरथ पोलिंग बूथ में एक भी ग्रामीण मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग…

Read More

बोर्ड को लौटा देंगे बिजली मीटर

काजा (लाहौल स्पीति)। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने पर भड़के लोगों ने एडीसी कार्यालय के बाहर सोमवार को जमकर हल्ला बोला। वहीं, विरोध में काजा बाजार भी पूर्ण रूप से बंद रखा गया। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली आपूर्ति नियमित नहीं की गई तो वे घरों और दुकानों से बिजली के मीटर निकाल कर बिजली बोर्ड कार्यालय में जमा करवा देंगे। टीएसी सदस्य सोहन सिंह, डबला तरज्ञे, बीसीसी अध्यक्ष राज कुमार, काजा ग्राम पंचायत प्रधान पदमा दोरजे सहित करीब दो सौ लोग काजा बाजार से विरोध…

Read More

खाली हाथ लौटे चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पोलिंग बूथ सज चुका था। चुनावी ड्यूटी को लेकर कर्मचारी भी तैनात थे। लेकिन पांच बजे तक यहां कोई भी मतदान करने नहीं पहुंचा। कुछ ऐसा ही हाल था लाहौल के नालडा और जसरथ गांव का। गांव की प्रमुख मांगों के पूरा न होने से नाराज पंचायत नालडा के लोगों ने लोकसभा के उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया है। नालडा गांव में करीब 221 और जसरथ में 126 वोटर हैं। इस पंचायत के तहत गांव जसरथ पोलिंग बूथ में एक भी ग्रामीण मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग…

Read More

नालड़ा में चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

उदयपुर (लौहल-स्पीति)। सड़क सुविधा न मिलने और पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने से खफा नालड़ा पंचायत के लोगों ने लोस उपचुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। नालड़ा पंचायत के लोगों के इस ऐलान के बाद डीसी वीर सिंह नालड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने नालड़ा पंचायत के करीब 500 मतदाताओं के लिए नालड़ा और जसरथ में एक-एक पोलिंग बूथ स्थापित किया है। यहां पर पोलिंग पार्टियां भी पहुंच चुकी है। लेकिन उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले नालड़ा पंचायत के…

Read More

काजा-मनाली सड़क पर चले छोटे वाहन

काजा (लाहौल स्पीति)। सीमा सड़क संगठन ने आखिरकार काजा-मनाली सड़क को बहाल कर दिया है। शुक्रवार से इस पर छोटे वाहन दौड़ने लगे हैं। अब जल्द सड़क पर बसों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। नवंबर से अवरुद्ध सड़क के खुलने से आम लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली है। नवंबर में हुई भारी बर्फबारी से काजा-मनाली सड़क अवरुद्ध हो गई थी। अमूमन यह सड़क मई के आखिरी हफ्ते में खुल जाती थी, लेकिन इस बार सड़क बहाली का कार्य जून तक चला। शुक्रवार को…

Read More

बिजली बहाल न होने पर भड़के ग्रामीण

काजा (लाहौल स्पीति)। स्पीति वैली में बिजली की आपूर्ति बहाल होने में हो रही देरी पर ग्रामीण भड़क उठे। शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने काजा में एडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। स्पीति वैली में करीब एक हफ्ते से बिजली गुल है। भारी बारिश से किन्नौर-काजा लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। हफ्ते भर से बिजली का इंतजार कर रहे लोगों का गुस्सा आखिर शुक्रवार को बोर्ड के खिलाफ फूट पड़ा।…

Read More

स्पीति में सेब के पौधों को भारी क्षति

काजा (लाहौल-स्पीति)। ताजा हिमपात ने किन्नौर के साथ स्पीति घाटी में भी भारी तबाही मचाई है। बर्फ पिघलने के साथ ही तबाही का मंजर सामने आने लगा है। खेतों में नकदी फसलें बिछ चुकी हैं तथा सेब से लदे पेड़ टूटकर तबाह पड़े हैं। स्पीति के कई गांवों में दो दिन पहले दो से ढाई फुट तक बर्फबारी हुई थी। हिमपात से सबसे अधिक नुकसान सेब के पौधों को हुआ है। इसके अलावा सैकड़ों बीघा जमीन पर लगा हरे मटर, जौं और अन्य नकदी फसलें भी ठंड के कारण खेतों…

Read More

रोंगटोंग ठप, अंधेरे में डूबी स्पीति वैली

काजा (लाहौल स्पीति)। बिजली बोर्ड के काजा स्थित रोंगटोंग मिनी हाइड्रो प्रोजेक्ट में तकनीकी खराबी आ जाने से बिजली उत्पादन ठप हो गया। इसके चलते अब पूरी स्पीति वैली में अंधेरा छा गया है। इस प्रोजेक्ट से लोसर, हल तथा खुरिक पंचायतों को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। यहां के बाशिंदों ने बिजली बोर्ड से आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। भारी बारिश से किन्नौर-काजा लाइन के टूट जाने से स्पीति वैली की करीब दस पंचायतों में तीन दिन से बत्ती गुल है। बुधवार से वैली की…

Read More