केलांग। लाहौल घाटी में भूतों ने जमकर डांस किया। इस नृत्य में घाटी के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। दरअसल लोगों में मान्यता है कि छम नृत्य ( भूत डांस) से धरती को पाप मुक्त हो जाती है। इसी उपलक्ष्य पर केलांग के बौद्ध मठ शाशुर में छेशु उत्सव का आयोजन किया गया। हर साल की भांति इस बार भी शाशुर बौद्ध मठ में लामाओं ने मास्क पहन कर छम नृत्य किया। इस नृत्य को देखने शाशुर मठ में घाटी के हर कोने से लोग पहुंचे थे। मान्यता है कि…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
रोहतांग में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी
केलांग/कुल्लू। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ही रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। रविवार रात को रोहतांग समेत कुंजुम और बारालाचा दर्रा में ताजा बर्फगिरी हुई। बर्फबारी के बाद पर्यटनस्थल रोहतांग में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। मैदानी इलाकों से मनाली पहुंचे पर्यटकों की बर्फबारी ने मुराद पूरी कर दी। सोमवार को रोहतांग में दिनभर पर्यटक बर्फबारी में अठखेलियां करते रहे। हालांकि, सोमवार को धूप खिलते ही मौसम सुहावना हो गया। बीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक रोहतांग में पांच, कुंजुम में साढ़े सात…
Read Moreतीन दिन से हजारों की आबादी अंधेरे में
काजा (लाहौल स्पीति)। भारी बारिश से किन्नौर-काजा विद्युत लाइन टूट गई है। इसके चलते स्पीति वैली की दस पंचायतों में बत्ती गुल है। इससे हजारों लोगों को अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ रहा है। बिजली न होने से काजा अस्पताल में आपरेशन समेत अन्य सभी कार्य ठप हैं। ताबो में चार सेंमी बर्फबारी और समूचे क्षेत्र में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को ठंड से बचने के लिए दोबारा गर्म वस्त्र निकाले पड़े हैं। स्पीति वैली के काजा मुख्यालय समेत ताबो, डंखर,…
Read Moreरोहतांग में हिमपात, कड़ाके की ठंड
केलांग/मनाली। मैदानी इलाकों में जहां गरमी से लोग बेहाल हैं वहीं लाहौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्री-मानसून का ही असर है कि मैदानी इलाकों में बारिश की बौछारों के साथ ही पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा शनिवार को ताजा हिमपात से फिर सफेद हो गया। यहां करीब तीन इंच ताजा बर्फ गिरी है। लाहौल और मनाली के रिहायशी इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। दर्रा में ताजा बर्फ से लाहौल घाटी में ठंड भी बढ़ गई है। हिमपात के बावजूद रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही देर शाम तक…
Read Moreतो आज बहाल हो जाएगा कुंजुम दर्रा
केलांग। सात महीने बाद रविवार को कुजुंम दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो जाएगा। कड़ी मशक्कत के बाद सीमा सड़क संगठन ने ग्रांफू-काजा-समदो सामरिक मार्ग को खोलने जा रहा है। पिछले साल नवंबर माह में बर्फबारी के कारण कुंजुम दर्रा बंद हो गया था। आम लोगों के साथ ही पर्यटकों को काजा जाने के लिए बाया किन्नौर – शिमला होकर सफर करना पड़ रहा है। बीआरओ के 108 आरसीसी के कमांडर एसके भंडारी ने दूरभाष पर विधायक रवि ठाकुर को बताया कि रविवार को कुंजम दर्रा बहाल किया…
Read Moreसड़कें दुरुस्त करवाना प्राथमिकता : प्रतिभा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिला की सड़कों को वे चकाचक करवाएंगी। वे सोमवार को लाहौल घाटी के जाहलमा गांव में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने लाहौल की जनता से वोट एंड स्पोर्ट की अपील भी की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे इस लोकसभा उपचुनाव में विजय घोषित हुई तो उनकी सबसे पहली प्राथमिकता यहां की बदहाल सड़कों को सुधारने की होगी। बदहाल सड़कों को सुधारने के लिए बजट में बढ़ोतरी के साथ ही काम को गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र…
Read Moreविद्युत परियोजनाओं के खिलाफ खड़े लोग
केलांग। शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति की हरित पट्टी पट्टन घाटी पर जलविद्युत कंपनी के मंसूबों की भनक ने स्थानीय निवासियों और पर्यावरणविदों के कान खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी सूरत में पट्टन घाटी के पर्यावरण का पतन नहीं होने देंगे। घाटी में चंद्रा और भागा नदियों के संगम स्थल तांदी से उदयपुर तक चिनाब नदी पर आदित्य बिड़ला समूह को तीन प्रोजेक्ट आवंटित किए गए हैं। इनमें 104 मेगावाट वाली तांदी, राशिल 102 और 126 मेगावाट का बरदंग प्रोजेक्ट शामिल है। इनसे करीब एक…
Read Moreहजारों पर्यटकों ने रद कराया टूअर पैकेज
केलांग। कुंजम दर्रा बंद होने के बाद अब सैलानियों ने स्पीति घाटी के लिए बुक करवाए अपने टूअर कार्यक्रम रद करना शुरू कर दिए हैं। विदेशी पर्यटकों ने स्पीति जाने के बजाए लेह का रुख करना शुरू कर दिया है। वहीं सैलानियों के कार्यक्रम में बदलाव से स्पीति पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि बर्फ से लकदक दुनिया के सबसे ऊंचे दर्रों में शुमार जोजिला (18000 फुट), खारदुंगला (18700), बारालाचा (16000) और रोहतांग (13050) को बीआरओ ने बहाल कर दिया है। लेकिन कुंजम दर्रा के बहाल न होने…
Read Moreकइयों को जिंदगी दे गया 108 का साथ
केलांग/कुल्लू। 108 एंबुलेंस सेवा लाहौल और कुल्लू घाटी के दुर्गम इलाकों के लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। लाहौल घाटी जहां विशेष चिकित्सकों की कमी से जूझ रही वहीं 108 सेवा दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए बड़ी राहत दे रही है। पहाड़ी इलाकों होने के कारण यहां वाहनों का दुर्घटनाग्रस्त होना रोजमर्रा की बात हो चुकी है। ऐसे में पहाड़ी इलाके के लोगों के लिए 108 की मुफ्त सेवा महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। जिला अस्पताल केलांग में आपातकालीन मेडिकल विभाग के तकनीशियन अनिल ने बताया…
Read Moreकांगड़ा बैंक की उदयपुर शाखा में कामकाज ठप
केलांग। नेटवर्क जाम होने से लाहौल में कांगड़ा बैंक का कामकाज ठप हो गया है। बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा के साथ ही बैंक में स्थापित वी-सेट के जवाब देने से कांगड़ा बैंक के उपभोक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। इंटरनेट सुविधा न होने से बैंक में तीन दिन से लेन-देन ठप है। इससे उपभोक्ताओं के साथ ही बैंक प्रबंधन को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कांगड़ा बैंक के उदयपुर ब्रांच में तैनात शाख प्रबंधक जयराम ने बताया कि ओएफसी कटने से बैंक में तीन दिनों से लेन-देन का…
Read More