लाहौल स्पीति क्रिकेट संघ में घमासान जारी

केलांग। लाहौल स्पीति क्रिकेट संघ को लेकर छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। मौजूदा क्रिकेट संघ 10 जून से जिला में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाना जा रहा है लेकिन नए क्रिकेट संघ ने दावा किया है कि जिला के 50 यूथ क्लबों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का बहिष्कार करेंगे। नए क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और महासचिव किशन राणा ने कहा है कि जिला के अस्सी फीसदी यूथ क्लबों का उनको समर्थन मिला है। ऐसे में 10 जून को प्रस्तावित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का यूथ क्लब बहिष्कार…

Read More

उदयपुर की रजनी भाषण स्पर्धा में प्रथम

केलांग/उदयपुर। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग और कोटपा के संयुक्त तत्वाधान में तंबाकू निषेध दिवस केलांग और उदयपुर में आयोजित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। केलांग में उपायुक्त वीर सिंह ठाकुर और उदयपुर में एसपी सुनील कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उदयपुर स्कूल की रजनी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोपटा के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता वैद्य ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से जिला को धूम्रपान रहित बनाने को लेकर…

Read More

तांदी और सलपट टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

केलांग। जिला स्तरीय लता ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ी खूब दमखम दिखा रहे हैं। उदयपुर स्थित स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में छातिंग इलेवन को तांदी इलेवन ने एक तरफा मैच में नो विकेटों से शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में सलपट की टीम ने मडग्रां को 25 रनों से हरा कर अगले दौर में प्रवेश पाया। क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक बालकृष्ण ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला भर से करीब 24 टीमें भाग ले रही हैं। पहले मैच में टास जीत कर बल्लेबाजी…

Read More

लाहौल के विकास को 36 करोड़

केलांग (कुल्लू)। लाहौल-स्पीति जिला में कृषि के विस्तार पर 36 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला सलाहकार समिति एवं समीक्षा कमेटी की वीरवार को हुई बैठक में दी गई। केलांग में स्टेट बैंक आफ इंडिया के सौजन्य आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां बैंकाें को भले ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हो लेकिन सभी ने लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। प्राकृतिक तौर पर भले ही यहां की भौगोलिक…

Read More

ताबो में एक अरब से बनेगा मेडिटेशन सेंटर

केलांग (लाहौल-स्पीति)। एक हजार साल पुराने ताबो मठ के समीप करीब अरब रुपये की लागत से मेडिटेशन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। बुद्ध धर्म पर आस्था रखने वाले देश-विदेश के शोधार्थी और श्रद्धालु यहां पर गौतम बुद्ध को करीब से महसूस कर पाएंगे। ढंखर बौद्ध मठ में बुद्ध जयंती के मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक रवि ठाकुर ने इस मेगा प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पीति घाटी में धार्मिक और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। घाटी में कई ऐसे बौद्ध मठ मौजूद हैं जहां…

Read More

उप चुनाव में जनजातीय वोटर अहम

केलांग (लाहौल-स्पीति)। मंडी संसदीय उप चुनाव में जनजातीय विधानसभा हलकों के करीब डेढ़ लाख वोटर प्रत्याशियों की हार-जीत में अहम भूमिका अदा करेंगे। प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति और भरमौर मंडी लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत यहां के 1,37,904 वोटर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी के भाग्य के फैसला करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। मंडी लोकसभा के अब तक हुए 15 संसदीय चुनावों में कांग्रेस 11 भाजपा 3 और भारतीय लोकदल पार्टी एक दफा चुनाव जीते हैं। इस बार बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच दोनों पार्टियों को प्रत्याशी के लिए बढ़त दिलाना…

Read More

लाहौल-स्पीति में बिना संगठन उप चुनाव लडे़गी भाजपा?

केलांग (लाहौल-स्पीति)। क्या प्रदेश भाजपा हाईकमान लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में मंडी संसदीय उप चुनाव की जंग बिना संगठन के लड़ने के मूड में है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि जनजातीय विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार से लेकर रणनीति तय करने का जिम्मा भाजपा हाईकमान खुद शिमला से ही रिपोर्ट के जरिए संचालित करेगी। हाईकमान को लगता है कि लाहौल-स्पीति भाजपा के भीतर वर्चस्व को लेकर सुलग रही गुटबाजी की चिंगारी पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव पर भारी पड़ सकती है। कार्यकारिणी का गठन करके चुनाव के ऐन मौके…

Read More

गोभी की फसल पर केटर पीलर का हमला

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में गोभी की फसल पर केटर पीलर कीट ने हमला बोल दिया है। वहीं किसान कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध न होने से अपनी फसल को बचाने में असमर्थ हैं। हालांकि किसानों ने नष्ट हुए पौधों की जगह नई नर्सरी रोपना शुरू कर दी है। लेकिन आर्थिक रूप से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। लाहौल के सुमनम, जाहलमा, जूंडा, पलजोन और जसरथ सहित कई गांवों में गोभी की फसल लगाई जाती है। हर साल यहां लाखों का कारोबार भी होता है। लेकिन केटर पीलर कीट के हमले…

Read More

काजा में एकमात्र एटीएम भी खराब

काजा (लाहौल स्पीति)। यहां स्थित एकमात्र एटीएम से राशि न निकलने पर आम लोगों के साथ-साथ सैकड़ों सैलानियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काजा में मात्र एक ही बैंक की एटीएम मशीन लगी है, लेकिन वह भी जनवरी से खराब है। इसके चलते लोगों को पूरा-पूरा दिन बैंक में खड़ा होने के बाद भी शाम को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। हालांकि, लोगों ने बैंक प्रबंधन से कई बार एटीएम को ठीक करने की मांग की लेकिन उसके बाद भी मशीन ठीक नहीं हो…

Read More

लाहौल में घटने लगा हॉप्स का उत्पादन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के किसान हॉप्स की खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं। मार्केटिंग की समस्या के चलते किसानों का हॉप्स की खेती से मोह भंग हो गया है। कुछ समय से लाहौल के किसानों का रुझान सब्जी उत्पादन की ओर हुआ है। लाहौल घाटी के किसानों कहना है कि हॉप्स की पेमेंट उन्हें काफी समय बाद मिलती है। बताया जा रहा है कि इससे पहले हॉप्स का उत्पादन जम्मू-कश्मीर में होता था लेकिन वहां उग्रवादियों ने लड़ाई के समय हाप्स की लहलहाती खेती को नष्ट कर दिया। अब…

Read More