लोगों को बताए कानूनी अधिकार

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत थिरोट में वीरवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जेएल आजाद की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में लोगों को कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि विधिक प्राधिकरण सेवा समाज के कमजोर, असहाय और गरीब वर्ग को समान रूप से न्याय प्रदान करने के लिए निशु:ल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। इसके अलावा प्राधिकरण अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करता है, जिसके लिए उन्हें केवल सादे कागज…

Read More

डेढ़ लाख रुपये का जंगली लहसुन पकड़ा

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से 32 किलोग्राम जंगली लहसुन (काकोली) बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत डेढ़ लाख के करीब बताई जा रही है। शातिर टैक्सी के जरिये इस माल को बाहर धकेलने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने तस्कर की सारी योजना फेल कर दी। मंगलवार को कुकुमसेरी के पास नाके पर बैठे उदयपुर थाने के एएसआई रूप सिंह और अन्य पुलिस जवानों ने किलाड़ से मनाली की तरफ जा रही टाटासूमो को रोका तो गाड़ी में बैठे एक सवारी के चेहरों…

Read More

मनाली-लेह मार्ग 13 घंटे ठप

केलांग। भारी बारिश के कारण मनाली-लेह मार्ग 13 घंटे बाधित रहा। रात करीब नौ बजे सड़क बंद हुई। सुबह करीब 11 बजे मार्ग की बहाली हो सकी। इस कारण एचआरटीसी केलांग डिपो की बसें निर्धारित समय सारणी से कई घंटे लेट गंतव्य तक पहुंची। राहनीनाला के समीप भूस्खलन और पत्थर लुढ़कने से सड़क मार्ग अवरुद्ध रहा। हरे मटर से लदे छोटे वाहनों के अलावा लेह से मनाली और मनाली से लेह की तरफ आने जाने वाले कई पर्यटक वाहन और निगम की बसें जाम में फंसे रहे। सीमा सड़क संगठन…

Read More

प्रेमराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

केलांग। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। संघ के अध्यक्ष धनिया राम की अध्यक्षता में गठित इस कार्यकारिणी में वन विभाग के प्रेमराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव कुमार, दोरजे, प्रेमलाल, तिलोतमा यंगजिन शेर सिंह, सुभाष और गुरदासी उपप्रधान नियुक्त किए गए हैं। रामपाल मुख्य सलाहकार, लालचंद सहायक सलाहकार, रोशनलाल और भ्रेस्तु को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनम अंगरूप लेखाकार, सजेराम कोषाध्यक्ष, मेहरचंद अतिरिक्त कोषाध्यक्ष, विश्नदास प्रेस सचिव और शिवलाल संगठन सचिव नियुक्त किए हैं। अध्यक्ष धनिया राम ने बताया कि रामलाल को…

Read More

सिक्योरिटी राशि को तीन साल से भटक रहा बुजुर्ग

काजा (लाहौल-स्पीति)। भारत संचार निगम लिमिटेड के पास एक बुजुर्ग उपभोक्ता अपनी धरोहर राशि पाने को लेकर तीन सालों से चक्कर काट रहा है। लेकिन उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के दावे करना वाला बीएसएनएल अभी तक बुजुर्ग की समस्या का समाधान नहीं कर सका है। काजा निवासी फुंचोग ने बताया कि उन्होंने अपना लैंड लाइन फोन नंबर 222332 का कनेक्शन कटवाकर फोन सेट को बाकायदा काजा स्थित कार्यालय में जमा करवा दिया था। इस दौरान उन्होंने 1200 रुपये बतौर टेलीफोन बिल भी जमा करवाया। बावजूद इसके विभाग ने अभी…

Read More

लाहौल-स्पीति को 1.37 करोड़ : कालिया

केलांग। मुख्य संसदीय सचिव राकेश कालिया लाहौल घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर केलांग पहुंचे हैं। वीरवार को उन्होंने उदयपुर उपमंडल के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकनाथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कालिया ने बताया कि लाहौल मंडल में जनजातीय उपयोजना के तहत आयुर्वेदिक विभाग को 1 करोड़ 73 लाख 66 हजार रुपये का बजट चालू वित्तवर्ष में विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित किया है। क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेद विभाग के 13 स्वास्थ्य केंद्रों, एक जिला आयुर्वेदिक अस्पताल तथा आमची क्लीनिक के माध्यम से निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने के…

Read More

प्रतिभा की जीत से बड़ी उम्मीद

केलांग। चुनाव में जीत के लिए यूथ कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य को बधाई दी है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत को पार्टी के हर कार्यकर्ता ने पसीना बहाया है। जिला इंटक अध्यक्ष दोरजे टशक्यांगपा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कारदो, कोकसर बूथ अध्यक्ष नितिन, सिस्सू के विजय, खोरपाणी के अशोक, गौंधला के रमेश, मूलिंग के राहुल, गौशाल के पवन, ठोलंग के राजीव, थिरोट के हरीश, त्रिलोकनाथ के रामवीर, चोखंग के रोहित, नैनगार के संजीव, शकौली के रामकिशन, तिंदी…

Read More

रवि ठाकुर की बदौलत मिली लीड : ठाकुर

केलांग। यूथ ब्रिगेड ने लोकसभा उपचुनाव में लाहौल-स्पीति से प्रतिभा सिंह को मिली रिकार्ड बढ़त का श्रेय विधायक रवि ठाकुर को दिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दावा है कि लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस के किसी प्रत्याशी को इतनी बढ़त मिली है। यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुशाल ठाकुर समेत राजेश बावा, दलीप बौद्ध, कुंगा बौद्ध, बालकृष्ण, सुनील, दिनेश, अनिल अताजी, जंगपो बरचिपा, मोहणू बुकुजी, छेरिंग, शशि किरण, पद्मा ज्ञलसन, दोरजे लारजे, नीमा, अशोक जिस्पा, अमर, नावांग ज्ञलसन, दीपू, रिंचेन, सोंटू, निर्मल उरज्ञन, नमका, छेरिंग तंडूप और…

Read More

तांदी डाइट पर प्रशिक्षुओं ने जड़ा ताला

केलांग। नाराज जेबीटी प्रशिक्षुओं ने लाहौल स्पीति के तांदी स्थित डाइट संस्थान पर ताला जड़ दिया है। साथ ही सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दरअसल तांदी डाइट में कुछ अर्से से टीचरों के पद रिक्त पड़े हैं। यहां पर स्वीकृत 18 में से महज दो ही शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान में प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है। ऐसे में यहां प्रशिक्षण ले रहे जीबीटी प्रशिक्षुओं को बिना पढ़ाई के ही…

Read More

आईटीबीपी में सिपाही पदों की भर्ती तीन से

केलांग। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में शामिल होने का जनजातीय युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर के युवाओं के लिए आईटीबीपी सिपाही पदों के लिए कुल्लू के बबैली स्थित कैंप में भर्ती तीन से 12 जुलाई तक होगी। यह जानकारी विधायक रवि ठाकुर ने दी। भर्ती में कैंप से एडवांस प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 18 से 23 साल निर्धारित है। जनजातीय क्षेत्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 25 साल तक छूट रहेगी।…

Read More