केलांग। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल-स्पीति इकाई केलांग की आमसभा की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन का फैसला लिया गया। पुराने परिधि गृह में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के इकाई अध्यक्ष शिवलाल डोगरा ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी के चुनाव 30 अगस्त को वन मंडल अधिकारी केलांग के विश्राम गृह में होंगे। अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी की कार्य अवधि पूरी हो रही है। इसलिए चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
276 किसानों पर लाखों की रिकवरी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पोटेटो सोसायटी ने किसानों पर लाखों रुपये की रिकवरी डाली है। सोसाइटी ने 276 किसानों को नोटिस जारी कर 84 लाख रुपये जल्द सोसाइटी को लौटाने के आदेश दिए हैं। नोटिसों से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2011 में लाहौल घाटी के किसानों ने अपनी ही सोसाइटी एलपीएस को आलू की लाखों बोरियों भेजीं थीं लेकिन सही मार्केटिंग न होने के कारण 20 हजार के करीब आलू की बोरियां सोसाइटी के ग्राउंड में ही पड़ी-पड़ी सड़ गई थीं। वहीं के प्रबंधकों का कहना…
Read Moreशांशा में बोलेरो लुढ़की, तीन युवक गंभीर
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शांशा के पास एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार तीनों युवक घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल केलांग लाया गया। घायल तीनों युवकों की पहचान मंडी शहर के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस लापरवाही और तेजरफ्तारी का मामला दर्ज कर हादसे का कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। जब बोलेरो गाड़ी मंडी से उदयपुर की ओर जा रहा था। मनाली-उदयपुर…
Read Moreलाहौल के लिए 123 करोड़ का बजट
केलांग। योजना समिति की बैठक में घाटी के विकास के लिए करीब 123 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने की। बजट को स्वीकृति के लिए हिमाचल सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विकास के लिए योजना की भूमिका अहम है। जनजातीय क्षेत्रों में सीमित कार्य अवधि को देखते हुए सही ढंग से योजनाएं बननी जरूरी हैं। इससे पूर्व डीसी वीर सिंह ठाकुर ने वन मंत्री का स्वागत किया। त्रि स्तरीय पंचायतीराज…
Read Moreभारी बारिश से लाहौल में लाखों की फसल तबाह
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारी बारिश से लाहौल घाटी में लोग दहशत में हैं। शनिवार को घाटी के नैनगाहर और ग्वाड़ी में भारी बारिश से लाखों का नुकसान हुआ है। ग्वाड़ी गांव में मटर, आलू और सब्जियों से लदे खेत तबाह हो गए हैं। चोखंग-नैनगाहर सड़क मार्ग का लगभग 100 मीटर हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नैनगाहर पुल की नींव हिल गई है। रविवार को ग्वाड़ी गांव के महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त लाहौल-स्पीति के आवास में मिला। वहीं, विधायक ने जिला प्रशासन को क्षतिग्रस्त हुए खेतों और सड़क का जायजा लेकर…
Read Moreमयाड़ में बारिश से भारी तबाही
केलांग। भारी बारिश के चलते लाहौल घाटी के दो अलग-अलग जगहों पर आई बाढ़ से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात मयाड़ घाटी के तमलू में बारिश के बाद आई बाढ़ में उदयपुर-तिंगरेट सड़क मार्ग का करीब 100 मीटर हिस्सा पानी में बह गया। मुरिंग पंचायत के चोखंग-नैनगाहर इलाके में कृषि योग्य भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को एसडीएम उदयपुर ने घटना स्थल का दौरा किया। मयाड़ में तैनात लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता किशन ने बताया कि पानी के तेज…
Read Moreलाहौल के तांदी के पास विदेशी पर्यटक की मौत
केलांग। लाहौल-स्पीति घूमने घाटी पहुंचे एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच के बाद डाक्टरों ने इसे हार्ट अटैक बताया है। पुलिस के मुताबिक लद्दाख की एक ट्रेवल एजेंसी के जरिये कुछ विदेशी पर्यटक मोटर बाइक पर मनाली से लेह की तरफ रवाना हुए। वीरवार को लेह जाने से पहले पर्यटकों का यह दल लाहौल के उदयपुर की तरफ रवाना हुआ। केलांग वापस आते समय तांदी डाइट के पास स्विट्जरलैंड के एक पर्यटक को थोड़ी तकलीफ महसूस हुई। वहां से टेलीफोन के जरिये एंबुलेंस को बुलाया और…
Read Moreविकास के लिए मिलेगा भरपूर बजट : रवि ठाकुर
काजा (लाहौल-स्पीति)। स्पीति घाटी के दौरे पर पहुंचे विधायक रवि ठाकुर ने लाखों रुपये की लागत से निर्मित पुलिस क्वार्टर और युवक मंडल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रामा गांव में निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि घाटी के विकास के लिए विधायक निधि से भरपूर बजट दिया जाएगा। काजा में पुलिस स्टाफ क्वार्टर भवन का निर्माण 24 लाख रुपये से किया गया। इससे से पूर्व उन्होंने करीब 4 लाख से बने पंगमो युवक मंडल भवन कर उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।…
Read Moreहरियाली की लिहाफ ओढ़ेगा लाहौल
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। चिनाब पर प्रस्तावित दर्जनों विद्युत परियोजनाओं की चर्चा के बीच शीत मरुस्थल को हराभरा करने के लिए वन विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। लाहौल वन मंडल ने रोहतांग दर्रा से सटे डोहनी क्षेत्र में हजारों पेड़ लगाए हैं। विभाग ने यहां करीब बीस हेक्टेयर क्षेत्र में 22 हजार वाइल्ड बिलो के पौधे रोपे हैं। अक्सर शून्य से नीचे तापमान रहने के बावजूद यहां पौधारोपण को मिली सफलता से वन विभाग की टीम भी खुश ही। विधायक रवि ठाकुर ने इस क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर विभाग…
Read Moreकबड्डी में केलांग-1 ने मारी बाजी
केलांग। गोशाल में जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह ने किया। शुभारंभ अवसर पर बच्चों ने मार्च पास्ट किया। प्रतियोगिता में केलांग-1, केलांग-2 और उदयपुर ब्लॉक के करीब तीन सौ बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन किया जाएगा। टूर्नामेंट में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों की कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो सेमत एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता के…
Read More