केलांग/कोकसर। लाहौल की मयाड़ घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बादल फटने से आई बाढ़ से 45 मीटर लंबा करपट पुल, चंगुट में निर्माणाधीन पुल, चार मकान समेत करीब 50 बीघा जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ गई है। चंगुट गांव में पांच मकानों में बाढ़ का मलबा घुस गया। करीब 100 मीटर लंबी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लाखों रुपये का हरा मटर और सब्जियां बह गई हैं। प्रशासन ने करीब ढाई करोड़ के नुकसान का अनुमान…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
काजा में न बिजली बहाल न सड़कें दुरुस्त
काजा (लाहौल स्पीति)। यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों को भी भारी परेशानी हो रही है। सुविधाओं के अभाव में सैलानी यहां ज्यादा दिन नहीं रुक रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबारियों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। 15 जून को हुई भारी बारिश से बंद सड़कों को अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। वहीं स्पीति स्थित रौंगटौंग प्रोजेक्ट में मशीनों के खराब होने से काजा में बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है। इससे लोगों को अंधेरे में रातें काटने…
Read Moreपंजाब के बलजिंद्र ने जीती हॉफ मैराथन
केलांग। पंजाब के बलजिंद्र सिंह ने देश की सबसे ऊंची हॉफ मैराथन जीतकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। महिला वर्ग में हमीरपुर की रीता प्रथम रहीं। केलांग में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने हॉफ मैराथन का आयोजन किया। समुद्र तल से 10050 फुट की ऊंचाई पर आक्सीजन की कमी के बावजूद पंजाब के बलजिंद्र सिंह ने बिना किसी दिक्कत के 21 किलोमीटर लंबी दौड़ में पहला स्थान पाया। उन्होंने एक घंटा 19 मिनट और 26 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की। वहीं, हमीरपुर की रीता ने एक घंटा 36 मिनट…
Read Moreछुरपक पंप पर आठ बजे लटका जाता है ताला
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लेह लद्दाख, लाहौल-स्पीति और पांगी घाटी की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को रात होने पर पेट्रोल नहीं मिलता। रात आठ से सुबह छह बजे तक छुरपक पंप बंद रहता है। इस कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लाहौल-स्पीति जिला के छुरपक स्थित एकलौते पैट्रोल पंप पर रात आठ बजे के बाद आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इस मामले से जिला प्रशासन और एलपीएस प्रबंधन भी अवगत है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इन दिनों लेह-लदख के लिए आर्मी की सप्लाई…
Read Moreबाढ़ से थिरोट प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन ठप
केलांग। बादल फटने के बाद नाले में आए उफान से थिरोट विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। बाढ़ के पानी से परियोजना का डाइवर्शन सिस्टम फटने से यह समस्या खड़ी हुई है। डाइवर्शन सिस्टम ध्वस्त होने से पानी की सप्लाई पावर हाउस तक नहीं पहुंच रही। इस कारण परियोजना की तीनों टरवाइनें बंद हो गई। सिल्ट भरने से परियोजना का होपर नंबर- एक भी ठप पड़ा है। बाढ़ के कारण लाहौल के इस इकलौते बिजली परियोजना को करीब 6 लाख का नुकसान पहुंचा है। हालांकि घाटी के…
Read Moreतो चमक उठेंगे लाहौल घाटी के गांव
केलांग। हिम ऊर्जा विभाग के माध्यम से घाटी के गांवों को सौर लाइटें आवंटित की जाएंगी। लाहौल घाटी के गांवों को रोशन करने के लिए इस पर 90 फीसदी तक की सब्सिडी सरकार दे रही है। यह जानकारी विधायक रवि ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि जवाहर लाल नेहरू नेशनल सोलर मिशन के तहत घाटी के गांवों में 765 सौर गली रोशनियां आवंटित की जाएंगी। विभाग 90 फीसदी अनुदान पर ग्रामीणों को यह लाइटें उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान जिला मुख्यालय में चौबीसों घंटे बिजली…
Read Moreबिना आधारकार्ड के नहीं मिलेगा वजीफा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अब स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति लेने के लिए एक और औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। आधार कार्ड के बिना बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को जारी फरमान के बाद विभाग तत्काल हरकत में आया है। सभी स्कूलों को आधार कार्ड बनाने संबंधी सूचना दी गई है। पहले छात्रवृत्ति लेने के लिए विद्यार्थियों को आय प्रमाणपत्र बनवाना पड़ता है लेकिन अब आधार कार्ड के नंबर भी दिखाने होंगे। इसके बाद ही छात्रवृत्ति मिलेगी। पहली से बाहरवीं कक्षा तक के सभी छात्रों को छात्रवृत्ति…
Read Moreबाढ़ आने के एक सप्ताह बाद भी नहीं सुधरे हालात
केलांग। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चंगुट का दौरा कर लौटे पूर्व मंत्री डा. राम लाल मारकंडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मारकंडेय ने कहा कि चंगुट में बाढ़ आने के एक सप्ताह बाद भी प्रशासन और सरकार की तरफ से राहत कार्य के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। विधायक रवि ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए भारी नुकसान के बावजूद विधायक ने अभी तक न तो स्पीति के शिचिलिंग और न ही मयाड़ घाटी के चंगुट गांव का दौरा किया है। उन्होंने कहा…
Read Moreबाढ़ में दो मकान बहे, दस क्षतिग्रस्त
काजा (लाहौल स्पीति)। घाटी में दूसरे दिन भी अधिक बारिश होने से नाले में आई बाढ़ ने तबाही मचाई। इसे लोग शिचलिंग में बादल फटने की घटना मान रहे हैं। बाढ़ में दो मकान पूरी तरह बह गए हैं जबकि दस घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शुक्रवार रात बाढ़ से कुछ सरकारी आवासों और कार्यालयों को भी क्षति पहुंची है। करीब ढाई करोड़ की क्षति का अनुमान है। इससे पूर्व लाहौल की म्याड़ घाटी में एक करोड़ की संपत्ति तबाह हुई थी। काजा-संधू राजमार्ग करीब 18 घंटे तक बंद रहा।…
Read Moreएलपीएस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे किसान!
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। …तो क्या इस बार लाहौल के किसान लाहौल पोटेटो सोसाइटी (एलपीएस) को बीज आलू की आपूर्ति करेगा? स्थिति असमंजस भरी हो गई। सोसाइटी की ओर से किसानों को भेजे गए रिकवरी लैटर से किसानों में भारी रोष है। किसानों का कहना है कि यह मुद्दा 11 अगस्त को केलांग में होने जा रही लाहौल पोटेटो सोसाइटी की बैठक में उठाया जाएगा। किसानों का कहना है कि गलत तरीके से रिकवरी लैटर निकालकर लाहौल सोसाइटी ने बेवजह किसानों को दुविधा में डाल दिया है। कई किसानों को एक लाख…
Read More