छेरिंग टशी बने लाहौल जोन के निदेशक

केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हुए केसीसी बैंक निदेशक पद के चुनाव में स्पीति के कांग्रेस समर्थित छेरिंग टशी ने जीत हासिल की है। यहां से तीन उम्मीदवार मैदान पर होने से संसार चंद शर्मा को 10 और वर्तमान में निदेशक रहे रिंगजिन समफेल हायरप्पा और छेरिंग टशी को क्रमश: 15-15 मत मिले। दोनों को बराबर मत होने पर बाद में परची डाल कर विजेता का चुनाव किया गया। इसमें स्पीति घाटी के छेरिंग टशी को चुनाव अधिकारी प्रेमनाथ मासूम ने विजेता घोषित किया। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जोन में…

Read More

मेघ सिंह कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

केलांग। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल-स्पीति इकाई के चुनाव में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकार मेघ सिंह उर्फ प्रभुजी ने संघ के पूर्व अध्यक्ष को हराकर अध्यक्ष पद जीत लिया है। खंड विकास कार्यालय के प्रेम थिरोटी को कडे़ मुकाबले में शिकस्त देकर उपायुक्त कार्यालय के रामदयाल महासचिव बने हैं। वन विभाग केलांग के सभागार कक्ष में आयोजित चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी अमरजीत की देखरेख में निपटाया गया। मेघ ने पूर्व अध्यक्ष शिवलाल को 25 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा किया है। रामदयाल ने…

Read More

बारिश से लाहौल में 53 करोड़ की क्षति

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बारिश से अब तक लाहौल-स्पीति जिले में 53 करोड़ 89 लाख रुपये की चपत विभिन्न सरकारी महकमों को लग चुकी है। इसके अलावा लोगों के खेत खलियानों को भी क्षति पहुंची है। जिले में बादल फटने और बाढ़ की घटनाओं से सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग और आईपीएच को हुआ है। जानकारी के अनुसार बादल फटने और बाढ़ की घटनाओं में लोक निर्माण विभाग को करीब 29 करोड़ रुपये की क्षति उठानी पड़ी है। बरसात में सबसे ज्यादा नुकसान पुलों और सड़कों को हुआ है। हाल ही…

Read More

हेलमेट न पहना तो कट जाएगी दिहाड़ी

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पहाड़ों से जंग लड़ना सीख लिया लेकिन जान की परवाह नहीं। यहां बात किसी पर्वतारोही की नहीं बल्कि सीमा सड़क संगठन के जवानों की हो रही है। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र लाहौल घाटी में सीमा सड़क संगठन ने सड़क चौड़ाई के कार्यों को युद्ध स्तर पर छेड़ रखा है। कहीं मिट्टी की कटाई जोरों पर है तो कहीं पहाड़ों का सीना काटा जा रहा है। लेकिन इस काम में जुटे कुछ जवान बार-बार की हिदायत के बावजूद हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे। अब बीआरओ ने फरमान जारी…

Read More

मनाली-काजा मार्ग 48 घंटे बाद बहाल

केलांग (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन ने करीब 48 घंटे बाद मनाली-काजा मार्ग बहाल कर दिया। बारिश और बाढ़ के कारण छतडू तथा ग्रांफू के बीच कई जगहों पर भूस्खलन और मलबे के कारण यह मार्ग 15 अगस्त की रात से अवरुद्ध था। छतडू और कोकसर के बीच कई पर्यटकों समेत विधायक रवि ठाकुर भी इस मार्ग पर एक दिन फंसे रहे। शनिवार को विधायक रवि ठाकुर और उनकी पायलट बेटी ने ग्रांफू से छतडू तक करीब 15 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया। हालांकि, शनिवार देर शाम बीआरओ ने मनाली-काजा…

Read More

एनएसयूआई के सुदर्शन निर्विरोध अध्यक्ष

केलांग। छात्र संगठन चुनाव में एनएसयूआई को मतदान से पहले ही एक और कामयाबी मिल गई। नामांकन के दिन एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही सुचेता ने अपना नाम वापस ले लिया। सुचेता के नाम वापस लेते ही अध्यक्ष पद की दौड़ में एनएसयूआई के सुदर्शन अकेले रह गए। लिहाजा, एनएसयूआई को सचिव पद के बाद अध्यक्ष का पद भी तोहफे में मिल गया। परिणाम से पहले ही छात्र संगठन चुनाव में एनएसयूआई को मिली इस सफलता से कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल है। यूथ कांग्रेस…

Read More

कुकुमसेरी में सुदर्शन पर खेला दांव

केलांग। छात्र संगठन चुनाव के लिए एनएसयूआई ने कुकुमसेरी कॉलेज में पैनल घोषित कर दिया है। अध्यक्ष पद पर सुदर्शन, महासचिव पद मनीषा, उपाध्यक्ष पद पर सचिन और सचिव पद के लिए सूरज को मैदान में उतारा है। कुकुमसेरी महाविद्यालय में महज 59 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें महज 40 विद्यार्थी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। युकां अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने दावा किया है कि इस बार चुनाव में एनएसयूआई चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Read More

मयाड़ के करपट गांव को खतरा

केलांग। मयाड़ घाटी में आई बाढ़ से करपट गांव को खतरा पैदा हो गया है। दूसरी ओर बाढ़ में दो पुल और सड़क मार्ग टूटने से घाटी के नौ गांवों का संपर्क शेष दुनियां से कट चुका है। विधायक रवि ठाकुर ने सोमवार को बीआरओ तथा प्रशासन के अधिकारियों के साथ फिर चंगुट गांव का पैदल दौरा किया। बाढ़ के कारण करपट नाले का रुख गांव की तरफ मुड़ गया है। खतरे को भांपते हुए ग्रामीण घरों को छोड़ कर तंबुओं में रातें गुजारने को मजबूर हैं। बाढ़ के कारण…

Read More

काजा में न बिजली बहाल न सड़कें दुरुस्त

काजा (लाहौल स्पीति)। यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों को भी भारी परेशानी हो रही है। सुविधाओं के अभाव में सैलानी यहां ज्यादा दिन नहीं रुक रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबारियों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। 15 जून को हुई भारी बारिश से बंद सड़कों को अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। वहीं स्पीति स्थित रौंगटौंग प्रोजेक्ट में मशीनों के खराब होने से काजा में बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है। इससे लोगों को अंधेरे में रातें काटने…

Read More

… बड़ी तबाही का संकेत तो नहीं

केलांग। लगातार भूकंप के झटके और बार-बार बादल फटना… कहीं ये बड़ी आपदा का संकेत तो नहीं। एक सप्ताह के भीतर लाहौल की मयाड़ घाटी में बिना बरसात के बादल फटने से तीन बार आई बाढ़ से लोग दहशत में हैं। घाटी में कुछ अंतराल के बाद लगातार भूकंप के झटके भी महसूस किए जा रहे हैं। वैज्ञानिक इससे चिंतित हैं। बाढ़ के कारण मयाड और नैनगाहर इलाके में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाके से महज चंद किलोमीटर दूर एक बिजली परियोजना के निर्माण की…

Read More