स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों पर हुआ विकास : गंगू राम

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 22 हजार 800 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। यह 11वीं पंचवर्षीय योजना से 65 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने यह जानकारी सोमवार को देव सदन में आयोजित अर्थशास्त्र पर दो दिवसीय राष्ट्रीय समावेश विकास संगोष्ठी के शुभारंभ पर दी। इस अवसर पर गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि हिमाचल पहाड़ी राज्य ने 1948 में अपना सफर जीरो से शुरू किया और आज यह राज्य पर्वतीय राज्यों में…

Read More

35 साल बाद मिली सड़क सुविधा

आनी(कुल्लू)। कभी विभाग का सुस्त रवैया तो कभी ठेकेदार की लापरवाही का शिकार बनी आनी बश्ता सड़क आखिर पिछले तीन दशक बाद बनकर तैयार हो ही गई। सेब बहुल क्षेत्र को लाभान्वित करने वाली इस सड़क के पास होने की कई लोग राह देख रहे थे। आनी क्षेत्र की बहुचर्चित सड़क आनी बश्ता का सोमवार को ट्रायल हो गया है और अब सड़क पर जल्द नियमित रूप से बस चलेगी। क्षेत्र की आनी, जाबण, नंहोंग और दलाश की पांच हजार से ज्यादा आबादी को इस सड़क का लाभ मिलेगा। पिछले…

Read More

बजौरा में संदिग्ध हालत में मिला शव

कुल्लू। भुंतर में बजौरा के पास एक संदिग्ध हालत में अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बजौरा पुल के नीचे शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की लंबाई 5 फुट 8 इंच है। काले रंग की पेंट पहनी हुई है। लखानी कंपनी के जूते, गर्म जुराबें, स्वेटर चेकदार, भूरे रंग की कमीज और हाथ में दो कड़े…

Read More

4-9-14 का वित्तीय लाभ दे सरकार

कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में विकास खंड के समिति हॉल में आयोजित की गई। इसमें पंचायत सचिवों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर सरकार से शीघ्र लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस दौरान पंचायत अनुबंध सचिव एवं पंचायत सहायक सचिव को पांच साल के बाद नियमित करने की मांग भी की गई। कहा कि कई ब्रांचों के काम…

Read More

खुले में बहती गदंगी देख दंग रह गई टीम!

कुल्लू। ब्यास की निर्मल धारा पर बढ़ते प्रदूषण का निरीक्षण करने आई नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम खुले में बहती गंदगी देख दंग रह गई। दो दिन के कुल्लू दौरे पर रही टीम ने ब्यास की धारा के कई लोकेशन्स का दौरा किया। कमेटी ने शहर की निकासी नालियों का गंदा पानी ब्यास नदी में बहने तथा सीवरेज से नहीं जुड़े होने पर गहरी चिंता जताई। एडवोकेट अजीत कुमार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम ने 14 और 15 दिसंबर को ब्यास नदी के रामशीला, अखाड़ा बाजार, ब्यासमोड़, लोअर ढालपुर…

Read More

इंद्र सभा को रवाना हुए देवी-देवता

कुल्लू। काला माह पौष संक्रांति का आगाज होते ही जिले के 365 देवी-देवता राजा इंद्र की सभा के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार दोपहर को स्वर्ग लोक के लिए रवाना होने से पूर्व देवता के हारियानों तथा देवलुओं ने अपने कुलज देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। अधिष्ठाता देव शृंगाऋषि, खुडीजल तथा माता बूढ़ी नागिन सहित घाटी के 365 देवी-देवता एक से तीन माह तक राजा इंद्र की सभा में रहेंगे। इस दौरान साल भर घटित हुई घटनाओं का लेखा-जोखा भी सभा में पेश किया जाएगा। पौष संक्रांति के इस…

Read More

परिक्रमा पर निकलेंगे त्रियुगी नारायण

कुल्लू। दियार घाटी के आराध्य देवता त्रियुगी नारायण मंगलवार से हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकल रहे हैं। देवता की परिक्रमा को लेकर हारियानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देवता ने अपने गूर के माध्यम से परिक्रमा करने के निर्देश हारियानों को दिए हैं। हालांकि, यह परिक्रमा पारंपरिक है। यह पौष महीने के बीच में शुरू होती थी लेकिन इस बार देवता ने इसे जल्द शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। पौष महीने में जिला के अधिकतर देवी-देवता इंद्रसभा की ओर रवाना होते हैं। लेकिन, त्रियुगी नारायण इंद्र…

Read More

चौंग में घास का भंडारण घर राख

जरी (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी के चौंग में शनिवार देर रात घास रखने के बनाए गए भंडारण घर में आग भड़क उठी। आगजनी में भंडारण किया हुआ घास जलकर राख हो गया है। उसी भंडारण घर की निचली मंजिल में रखे गए मवेशियों को ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया, लेकिन आग बुझाने में ग्रामीण असमर्थ रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की घटना की सूचना…

Read More

रन फॉर यूनिटी में दौडे़ सैकड़ों भाजपाई

कुल्लू। सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को रन फॉन यूनिटी के लिए जिला कुल्लू भाजपा ने दौड़ का आयोजन किया। रामबाग से ढालपुर तक लगाई गई दौड़ में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम स्वरूप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। राम स्वरूप शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल के दृढ़ निश्चय के कारण ही 565 रियासतों में बंटा देश एक सूत्र…

Read More

3 करोड़ 45 लाख से बनेगा सोलंगनाला पुल

पलचान (मनाली) बहुचर्चित गांव सोलंग नाला के लिए तीन करोड़ 45 लाख की लागत से पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनाली हंस राज भारद्वाज ने बताया कि विभाग ने सोलंगनाला पुल के लिए 3 करोड़ 45 लाख 42 हजार की डीपीआर तैयार की है, जिसे स्वीकृति के लिए हमीरपुर भेजा गया है। उन्हाेंने बताया जैसे ही इस पुल के निर्माण को स्वीकृति मिलेगी, इसके लिए टेंडर आवार्ड कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सोलंगनाला और गौशाल पुल के कार्य को जल्द शुरू…

Read More