बजट में कुल्लू को तीन बस अड्डे

कुल्लू। प्रदेश के बजट में कुल्लू जिले के लोगों को कई सौगातें दी गई गई हैं। बजट में जहां कुल्लू, मनाली और मणिकर्ण के लिए बस अड्डा मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है। वहीं, पर्यटन कारोबारी नए पर्यटन स्थल विकसित न होने से मायूस भी हैं। प्रदेश सरकार के बजट में कुल्लू में ट्रामा सेंटर स्थापित करने और आईसीडीपी प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दी गई है। इसके अलावा कुल्लू, मनाली और मणिकर्ण में आधुनिक बस अड्डे स्थापित करना भी बजट में शामिल किया गया है। कुल्लू के लिए…

Read More

विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का हो गठन

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में विश्वकर्मा समाज कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। इस मुद्दा प्रगतिशील विश्वकर्मा कल्याण सभा की बैठक में जोर-शोर से उठाया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष उदय डोगरा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश में विश्वकर्मा समाज कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। इसके अलावा विश्वकर्मा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, हर जिला स्तर पर इस समाज के लोेगों को कार्यशाला चलाने के लिए भूमि प्रदान करना और विश्वकर्मा को राष्ट्रीय पर्व घोषित किए जाने की मांग की…

Read More

स्वयंसेवियों की गतिविधियों पर रहेंगी नजरें

स्वयंसेवियों की गतिविधियों पर रहेंगी नजरें कुल्लू। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों की योजना और समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयंसेवियों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक का आयोजन केंद्र कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक एवं कमांडेंट लाल सिंह ने की। बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयंसेवियों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विस्तृत निर्देश दिए गए, जिसमें युवा स्वयंसेवियों की मासिक रिपोर्ट, युवा सप्ताह दिवस की रिपोर्ट,…

Read More

शास्त्री की परीक्षा में आरक्षित वर्गों को मिले छूट

शास्त्री की परीक्षा में आरक्षित वर्गों को मिले छूट कुल्लू। ढालपुर में स्वा जागृति संस्था के तत्वाधान में आयोजित बेरोजगार प्रशिक्षित शास्त्री संघ की बैठक में अधीनस्थ बोर्ड हमीरपुर की नौ फरवरी को ली जाने वाली शास्त्री परीक्षा पर चर्चा की गई। संघ का कहना है कि बोर्ड ने 50 प्रतिशत अंक की शर्त रखी है, वहीं प्रदेश में आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत की छूट दी जाती रही है, लेकिन इस बार बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों को कोई भी छूट नहीं दी गई है। आरक्षित वर्ग के शास्त्रियों ने…

Read More

सुविधाओं के लिए सड़क पर प्रदर्शन

सुविधाओं के लिए सड़क पर प्रदर्शन कुल्लू। हिमाचल किसान सभा के बैनर तले न्योली पंचायत और गाहर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी संबंध में ग्रामीणों ने ढालपुर में रैली निकालकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर हिमाचल किसान सभा के राज्य सह सचिव एवं जिला महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें उखड़ चुकी…

Read More

भुंतर के लिए हफ्ते में छह दिन उड़ान

भुंतर के लिए हफ्ते में छह दिन उड़ान कुल्लू। एयर इंडिया ने कुल्लू-मनाली के लिए सप्ताह में हवाई सेवाएं एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। भुंतर के लिए हफ्ते में छह दिन उड़ान होगी। एयर इंडिया ने वीरवार को भी हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। अब केवल मंगलवार को उड़ान नहीं होगी। कम बुकिंग पर एयर इंडिया ने 15 जनवरी के बाद भुंतर के लिए हवाई सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया था। अब बुकिंग में वृद्धि होने पर भुंतर के लिए वीरवार को भी…

Read More

दलाश के शिव मंदिर में चोरी

दलाश (कुल्लू)। दलाश स्थित शिव मंदिर से चोर दान पात्र तोड़ करीब 10-15 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए है, जबकि चोर मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़ने में असफल रहे। इस कारण मंदिर के गभगृह में प्रवेश नहीं कर पाए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1:45 बजे दो नकाबपोश मंदिर में पहुंचे। उन्होंने वहां रखे दान पात्र में से लगभग 10-15 हजार की नकदी दान पात्र तोड़ कर निकाल ली। इसके बाद चोर मंदिर…

Read More

मंत्री जी! तीन दिन से नहीं आए डॉक्टर

कुल्लू। अम्मा अब ठीक-ठाक है! नहीं, मंत्री जी तीन दिन से अस्पताल में डाक्टर ही नहीं आए। ऐसा कुछ नजारा तब देखने को मिला जब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गणतंत्र दिवस पर औचक निरीक्षण करने वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी पहुंचे। निरीक्षण से अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। वन मंत्री ने गत दिनों प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले की जांच धीमी गति से करने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को लताड़ लगाई। क्षेत्रीय अस्पताल में दिन-प्रतिदिन चरमराती व्यवस्था के चलते अस्पताल प्रशासन पर…

Read More

पोलिंग पीठासीन अधिकारी बनीं मानदेई

जरी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों और स्कूल स्टाफ ने मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कर किया। हिंदी की प्रवक्ता शकुंतला देवी ने बच्चों को वोटों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने मतदाता से मतदान तक की तमाम कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की हूमादेवी ने प्रथम और जमा दो की तिलोतमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग में रोनिक प्रथम,…

Read More

गणतंत्र दिवस को सज गया ढालपुर मैदान

कुल्लू। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस को लेकर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान सज गया है। रविवार सुबह ग्यारह बजे शुरू होने वाले इस समारोह में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर होने वाली भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियां सहित स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। समारोह में जहां…

Read More