बिजली महादेव को विकसित करने की दरकार

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगता ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बिजली महादेेव दशकों बाद भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं हो सका है। धार्मिकता के नाम से विख्यात होने के साथ-साथ यहां की नैसर्गिक वादियां सैलानियों को अपनी ओर बरबस आकर्षित करती हैं। हैरत है कि सरकार, प्रशासन तथा पर्यटन विभाग की अनदेखी के चलते यह स्थल आज तक यह स्थल विकसित नहीं हो सका है। बिजली महादेव में वास करने वाले अधिष्ठाता बिजली महादेव (भोलेनाथ) पर कुल्लूवासियों की ही नहीं, बल्कि देशभर से आने वाले सैलानियों की भी गहरी…

Read More

पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

कुल्लू। कुल्लू में जेल कर्मचारियों की लापरवाही से भागे दो कैदियों के मामले में जेल विभाग पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। 17 अप्रैल को कुल्लू की उप कारागार से दिनदहाड़े मंडी निवासी रणजीत सिंह और नेपाली मूल का खल बहादुर जेल से भागने में कामयाब हो गए थे। उधर, पुलिस के हाथ भी फरार कैदियों के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है। जेल विभाग की ओर से एआईजी जेल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। जांच रिपोर्ट रविवार को ही तैयार…

Read More

रैली से दी मतदान करने की जानकारी

केलांग। जिला लाहौल-स्पीति मुख्यालय केलांग में सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केलांग के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। लोअर केलांग बाजार होते हुए डीसी कार्यालय तक स्कूली छात्र-छात्राओं ने आम मतदाताओं को मताधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चयनित किए गए नारों के साथ रैली निकाली। विद्यार्थियों ने वोट हमारा है अधिकार, कभी न करें इसे बेकार, जाएं वोट डालने जाएं, अपना वोट काम में लाएं, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, नहीं…

Read More

उड़ान समिति पर भेदभाव का आरोप

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कुल्लू में तैनात पांगी उड़ान समिति पर एचआरटीसी कर्मचारियों ने सीट आवंटन को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है। यहां जारी बयान में प्रधान इंटक यूनियन गौरी लाल भारती, महासचिव संजय कुमार तथा यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान राकेश कुुमार ने बताया कि कुल्लू में तैनात पांगी उड़ान समिति ने सोमवार को किलाड़ के लिए हुई हेलिकॉप्टर की उड़ान में एचआरटीसी कर्मियों का नाम दरकिनार का स्थानीय लोगों को तरजीह दी है। गौरी लाल भारती ने बताया कि हालांकि इससे पहले पांच अप्रैल को किलाड़ के शेड्यूल तय होने…

Read More

म्याड़ में फंसे तीन मरीज कुल्लू पहुंचाए

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में मौसम साफ होेने के साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ ने भी घाटी में फंसे मरीजों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से मरीजों सहित घाटीवासियों ने भी राहत की सांस ली है। जिला प्रशासन की सिफारिश पर जीएडी ने तिंगरेट हेलीपैड के लिए उड़ान शेड्यूल जारी कर रविवार को तीनों मरीजों को घाटी से लिप्ट कर लिया। इससे परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। मयाड़…

Read More

खत्म को चुकी है हिलोपा : खीमी राम

कुल्लू। पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा का कहना है कि प्रदेश में हिलोपा लगभग खत्म हो चुकी है। हिलोपा में गए अधिकतर लोग भाजपा में वापस आ गए हैं। लारजी में भाजपा की जनसभा में पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हिलोपा का कोई प्रत्याशी नहीं है। इसलिए बंजार विस क्षेत्र में हिलोपा के जो भी लोग थे, उनमें से कुछ भाजपा के साथ आ गए हैं और कुछ भाजपा का साथ देने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि बंजार विस क्षेत्र में…

Read More

हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर सियासत क्यों

खराहल (कुल्लू)। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का मामला कई दशक से अधर में लटका हुआ है। आज तक इस मसले को गंभीरता से उठाने में मंडी से चुने गए तमाम सांसद विफल रहे हैं। इस हवाई अड्डे पर बडे़ जहाज को लैडिंग में मुश्किल होती है, जिससे घाटी में हाईप्रोफ ाइल सैलानियों की आवक भी अपेक्षाकृत कम ही रहती है। इतना ही नहीं, कुल्लू से वापस दिल्ली के लिए आधे से कम ही यात्री ले जाने पड़ते हैं। ऐसे में यात्रियों को दोगुणा किराया भी अदा करना…

Read More

राम सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कुल्लू। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है। ऐसे में रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने खराहल में भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास की राह पर भाजपा ने ही लाया है। इस दौरान राम सिंह सेउगी विरशु मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर भी शामिल हुए। इससे पहले उन्होेंने ठेला, डोभी, बनौंतर, ठासीभरा तथा देहनीधार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं…

Read More

पारंपरिक अनाज बचाएगा हृदय रोग से

कुल्लू। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी नेगी ने कहा है कि हृदय रोगों से बचने के लिए हमें गेहूं और चावल के अलावा मक्की, कोदरा तथा कई अन्य पारंपरिक अनाज भी अपने दैनिक आहार में शामिल किए जाने चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन शारीरिक श्रम या व्यायाम भी अवश्य करें। उन्होंने यह सलाह जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से देव सदन में आयोजित हृदय रोग पर आयोजित एक संवाद के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बदलती जीवन शैली,…

Read More

सरकारी ड्यूटी पर धमकाने का आरोप

कुल्लू। बाह्य सिराज में सरकारी ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी को धमकाने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने कर्मी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 53, 332, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में आईपीएच विभाग में तैनात बेलदार ने कहा है कि बह टिपर-पोखरी पेयजल पाइप लाइन पर काम कर रहा था। उसी दौरान तीन स्थानीय शख्स मौके पर आए और सरकारी काम में बाधा…

Read More