केलांग। सात महीने बाद रविवार को कुजुंम दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो जाएगा। कड़ी मशक्कत के बाद सीमा सड़क संगठन ने ग्रांफू-काजा-समदो सामरिक मार्ग को खोलने जा रहा है। पिछले साल नवंबर माह में बर्फबारी के कारण कुंजुम दर्रा बंद हो गया था। आम लोगों के साथ ही पर्यटकों को काजा जाने के लिए बाया किन्नौर – शिमला होकर सफर करना पड़ रहा है। बीआरओ के 108 आरसीसी के कमांडर एसके भंडारी ने दूरभाष पर विधायक रवि ठाकुर को बताया कि रविवार को कुंजम दर्रा बहाल किया…
Read MoreCategory: Kullu
खेलकूद में हर स्कूल की भागीदारी जरूरी
कुल्लू। स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में हर स्कूल को शिरकत करनी होगी। यही नहीं शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि अगर किसी स्कूल की टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं लेती है तो ऐसे स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू ने सालाना खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर कमर कस ली है। दो जुलाई से जोन स्तर पर इन खेलों का आगाज होगा। इसमें उच्च शिक्षा केे तहत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। खेलकूद में जो स्कूल अपनी भागीदारी…
Read Moreसरयोलसर में आस्था की डुबकी पर रोक
कुल्लू। देवी अधिष्ठात्री माता बूढ़ी नागिन के वास स्थल सरयोलसर झील में अब भक्त आस्था की डुबकी नहीं लगा पाएंगे। एक किलोमीटर की परिधि में फैली माता की इस पवित्र झील में पर्यावरण और सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर कमेटी ने नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कमेटी के मुताबिक झील में देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए देवी-देवता ही डुबकी लगा सकते हैं। मई से अक्तूबर माह तक अपने भक्तों को दर्शन देने वाली माता बूढ़ी नागिन पर मंडी, शिमला, किन्नौर तथा कुल्लू जिला के हजारों भक्तों की…
Read Moreआनी में दिन में कई बार बत्ती गुल
आनी (कुल्लू)। आनी में बिजली के अघोषित कट लोगों के लिए आफत बन गए हैं। यहां दिन में पंद्रह से बीस बार कट लग रहे हैं। इसके चलते विद्युत संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हो रही है। बीएसएनएल सेवाएं प्रभावित होने से भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने की मांग की है। आनी में बिजली की समस्या लंबे समय से है। कुमारसैन विद्युत सब…
Read Moreचरस रखने पर तीन माह की जेल
आनी (कुल्लू)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनी सुनीश अग्रवाल की अदालत ने चरस के मामले में आरोप साबित होने पर एक व्यक्ति को तीन माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी कर रहे सहायक जिला न्यायवादी पृथ्वी सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई 2009 को जब निरमंड पुलिस के दल ने एएसआई जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में बघीर गांव के पास बुद्धि सिंह को 50 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे…
Read Moreकुल्लू में एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन
कुल्लू। एबीवीपी के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कुल्लू में रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवि प्रशासन की नीतियों के विरोध में बंजार तथा हरिपुर कालेज में भी प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी के जिला संयोजक जेनेश ठाकुर ने कहा कि कुछ वर्षों से विवि प्रबंधन छात्रों के हितों को अनदेखा कर रहा है। इस वर्ष रूसा प्रणाली विद्यार्थियों पर थोपी है। इसके लिए न ही छात्रों से…
Read Moreप्रशिक्षित दाइयों को भी दिया जाए तृतीय कैडर
कुल्लू। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ कुल्लू ने आयुर्वेदिक एवं स्वास्थ्य तथा कल्याण विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र भेजकर नियमित प्रशिक्षित दाईयों को तृतीय श्रेणी के कैडर में शामिल करने, वरिष्ठता के आधार पर दसवीं तथा जमा दो पास प्रशिक्षित दाइयों को एएनएम फीमेल वर्कर नर्स और समकक्ष अन्य पदों पर पदोन्नति देने की मांग की है। इसके साथ प्रशिक्षित दाईयों को एएनएम नर्स आदि की ट्रेनिंग के लिए…
Read Moreएक किलो चरस के साथ युवती गिरफ्तार
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस ने एक युवती को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। शुक्रवार सुबह पुलिस का एक दल गुप्त सूचना के आधार पर मणिकर्ण-भुंतर सड़क मार्ग पर हाथीथान में नाका लगाकर आने-जाने वाले राहगीरों की तलाशी कर रहा था। इसी दौरान मणिकर्ण की ओर से पैदल आ रही एक युवती को तलाशी के लिए रोका तो पुलिस ने युवती से एक किलो चरस बरामद…
Read Moreरोहतांग में पर्यटक से मारपीट
कुल्लू। रोहतांग के पास राहनीनाला में दिल्ली के एक पर्यटक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस निवासी रीतू सौरभ ने बताया कि जब वह सरचू घूमकर मनाली लौट रहे थे तो राहनीनाला के पास उनका वाहन एक अन्य वाहन से टकरा गया। इस पर टवेरा चालक उन पर भड़क गया। बाद में चालक ने मारपीट कर दी। यही नहीं जब यह पर्यटक मनाली के पास बाहंग पहुंचे तो एक अन्य शख्स ने उनकी गाड़ी के फ्रंट के शीशे तोड़ डाले। डीएसपी संजय शर्मा…
Read More48 बसों के सहारे पौने चार लाख आबादी
भल्याणी (कुल्लू)। जिले की पौने चार लाख की आबादी की सुविधा के लिए निगम के पास महज 48 बसें हैं। इनमें से 17 बसें अपनी माइलेज पूरी कर चुकी हैं। परिवहन निगम कुल्लू का ध्यान नागरिकों की सुविधा पर कम इनकम बढ़ाने पर अधिक है। हालांकि कुल्लू डिपो में निगम के बेड़े में कुल 115 बसें हैं। लेकिन, निगम ने इन्हें लंबी दूरी के चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून तथा जम्मू आदि कमाऊ रूटों पर लगा रखा है। अधिकारियों के मुताबिक लंबी दूरी के 95 रूटों में 60 बसें सेवाएं दे रही…
Read More