कुल्लू। शहर के वार्ड सात के एक परिवार पर रविवार की रात कहर बनकर टूटी। रविवार रात करीब 1:30 बजे भारी बारिश के कारण झाबे राम के मकान की छत गिर गई। उस समय मकान में झाबे राम के परिवार के पांच सदस्य सो रहे थे। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोरन में झाबे राम और उसके परिवार के पांच सदस्य रविवार की रात को अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान जोरदार आवाज हुई। उनके घर की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इसी बीच…
Read MoreCategory: Kullu
रोहतांग में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी
केलांग/कुल्लू। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ही रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। रविवार रात को रोहतांग समेत कुंजुम और बारालाचा दर्रा में ताजा बर्फगिरी हुई। बर्फबारी के बाद पर्यटनस्थल रोहतांग में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। मैदानी इलाकों से मनाली पहुंचे पर्यटकों की बर्फबारी ने मुराद पूरी कर दी। सोमवार को रोहतांग में दिनभर पर्यटक बर्फबारी में अठखेलियां करते रहे। हालांकि, सोमवार को धूप खिलते ही मौसम सुहावना हो गया। बीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक रोहतांग में पांच, कुंजुम में साढ़े सात…
Read Moreविज्ञापनों तक सिमटे बेहतर सुविधा के दावे
भल्याणी (कुल्लू)। सूबे में आने वाली सरकारें विज्ञापनों के माध्यम से और राजनीतिक मंचों से अपने नागरिकों को देश-दुनिया से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने और स्वास्थ्य क्षेत्र में अव्वल रहने का दम भरते नहीं थकतीं, लेकिन धरातल पर वास्तविकता कुछ और ही है। कान-नाक और गला दर्द की दवा तो दूर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों में सर्दी-जुकाम की दवा भी नहीं मिलती है। ऐसे में सरकार की ओर से संचालित ये सेंटर सफेद हाथी बन कर रह गए हैं। इन उपकेंद्रों में दवाओं का टोटा…
Read Moreबारिश से गोभी की 20 फीसदी फसल तबाह
कुल्लू। जिले में पांच दिन से हो रही रिमझिम बारिश तैयार गोभी की फसल पर भारी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार गोभी की 20 फीसदी फसल बारिश की भेंट चढ़ गई। कृषि विभाग ने किसानों को जल्द सैंपल दिखाने का आग्रह किया है, ताकि फसल को बीमारी से बचाने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जा सकते हैं। मणिकर्ण घाटी के किसान खेम चंद, कर्मचंद, ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी गोभी की पहली फसल तैयार थी और पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से गोभी 20 फीसदी तबाह…
Read Moreराफ्टिंग पर रोक से उखड़ी एसोसिएशन
कुल्लू। जिला प्रशासन की ओर से 10 जून से कुल्लू में रिवर राफ्टिंग पर रोक लगाए जाने के निर्णय का कुल्लू ब्यास रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन के प्रधान श्याम चंद अत्री का कहना है कि नदी में जल स्तर कम होने के बावजूद राफ्टिंग पर रोक लगाना ठीक नहीं है। उनका कहना है कि पर्यटक सीजन के दिन अब गिने चुने रह गए हैं। ऐसे में राफ्टिंग पर रोक लगाकर प्रशासन ने इस व्यवसाय से जुड़े नौजवानों के पेट पर लात मारी है और उन्हें आर्थिक…
Read Moreआठ हजार के नहीं बने आधार कार्ड
आनी (कुल्लू)। आनी में आधार कार्ड बनाने का कार्य सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। अभी भी यहां पर करीब आठ हजार लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। जानकारी के मुताबिक लैपटॉप चोरी हो जाने के बाद यहां इन दिनों कार्ड बनवाने का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इससे लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आनी में जब से आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया गया है, तब से यहां की जनता परेशान है। पैसा खर्च कर आनी…
Read Moreऔट-लुहरी राज्य मार्ग पर यातायात ठप
कुल्लू। बारिश के चलते 10281 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाला औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 पर यातायात बंद हो गया है। खनाग के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते कई बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे हैं। इस कारण औट-लुहरी मार्ग पर चलने वाली करीब एक दर्जन बसों की आवाजाही ठप हो गई है। वहीं आनी-रोहाचला मार्ग पर भी बस सेवा प्रभावित हुई है। शनिवार सुबह से बंद हुए मार्ग पर दोनों ओर वाहनाें की लंबी कतारें लगी रही। इसमें कुल्लू-जांओं, कुल्लूू-दलाश, कुल्लूू-रामपुर तथा कुल्लूू-बागीपुल तथा इन्हीं रूटों पर…
Read Moreरोहतांग में हिमपात, कड़ाके की ठंड
केलांग/मनाली। मैदानी इलाकों में जहां गरमी से लोग बेहाल हैं वहीं लाहौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्री-मानसून का ही असर है कि मैदानी इलाकों में बारिश की बौछारों के साथ ही पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा शनिवार को ताजा हिमपात से फिर सफेद हो गया। यहां करीब तीन इंच ताजा बर्फ गिरी है। लाहौल और मनाली के रिहायशी इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। दर्रा में ताजा बर्फ से लाहौल घाटी में ठंड भी बढ़ गई है। हिमपात के बावजूद रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही देर शाम तक…
Read Moreकब तक होगी 500 बीघा उपजाऊ भूमि
कुल्लू। वर्ष 1984 में बनी सीन-रंगशाल-दोगरी सिंचाई कूहल 29 साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। करीब तीन दशकों से कूहल पूरी नहीं होने से करीब 500 बीघा जमीन बंजर होने के कगार पर पहुंच चुकी है। कई किसानों ने पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर खेती करना ही छोड़ दी है। सिंचाई कूहल का कार्य अधर में लटकने तथा सूखे से किसानों को साल दर साल भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कूहल गंतव्य तक पहुंचे यह मुद्दा विस चुनाव में भी खूब उछाला गया लेकिन…
Read Moreमनाली किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार
पतलीकूहल (कुल्लू)। भाजपा के मनाली मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनोख राम महंत ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। भाजपा मनाली मंडल के महामंत्री अखिलेश कूपर ने बताया कि वैंची के प्रविंद्र जंबाल, दुआड़ा के रामसिंह नेगी, व्यासर के मेहरचंद और रूंगा के वीर सिंह को किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रायसन के प्रदीप जंबाल, जलौरा के रमेश ठाकुर, बड़ाग्रां के वीरसिंह, छाकी के छपेराम, जोंग के कमल ठाकुर और सेउबाग के रूम सिंह ठाकुर को सचिव नियुक्त किया है। कराड़सू के जीतराम और कटराईं के…
Read More