पतलीकूहल (कुल्लू)। नथान जीप हादसे में मौत का शिकार हुई गांव की सभी नौ महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को करीब पौने चार बजे हुए वाहन दुर्घटना में नथान गांव की नौ महिलाओं की मौत हो गई थी। यह सभी महिलाएं डिपो से राशन लेकर घर लौट रही थीं। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही दुर्घटना घट गई। छोटे से नथान गांव में पेश आए इस हादसे से ग्रामीण उबर नहीं पा रहे हैं। लिहाजा बडे़ बुजुर्गों से सलाह मशविरा करने के बाद सभी महिलाओं का दाह…
Read MoreCategory: Kullu
कांग्रेस क्षेत्रवाद को दे रही बढ़ावा : अनुराग
निरमंड (कुल्लू)। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र केंद्रीय मंत्री रहते हुए प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर पाए। वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी अपने छह माह के कार्यकाल के दौरान कुछ नहीं कर पाई है। कांग्रेस केवल क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी बागवानों के लिए कुछ नहीं कर पाए। जबकि, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने बागवानों के हितों की रक्षा की। अनुराग ठाकुर…
Read Moreनेता जी, बंजार अस्पताल का कब होगा विस्तार
कुल्लू। कांग्रेस और भाजपा ने मंडी संसदीय उपचुनाव को अपनी झोली में डालने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टियों के फ्रंटल समूह भी चुनाव प्रचार में कूद गए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू की भारतीय मजदूर संघ इकाई के करीब एक दर्जन पदाधिकारियों ने बीएमएस से नाता तोड़कर कर्मचारी महासंघ इंटक का दामन थाम लिया है। बीएमएस के उपप्रधान नरेश कुमार चालक, सदस्य तारा चंद चालक, दलीप कुमार चालक, केवल कुमार परिचालक, लीला विलास चालक, जगदीश चंद्र, दुनी चंद चालक, रणजीत कुमार खेपन लिपिक और कृपाल सिंह…
Read More30 जून तक बिल न भरे तो कट जाएंगे कनेक्शन
कुल्लू। बोर्ड की बढ़ती देनदारी को लेकर बिजली बोर्ड ने सख्ती करना शुरू कर दी है। बोर्ड ने बिजली उपभोक्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वह अब तय तिथि के तहत ही बिजली बिल जमा करवाए अन्यथा 30 जून के बाद बोर्ड बिना किसी नोटिस के बिजली कनेक्शन काट देगा। देरी से जमा हो रहे बिजली बिलों से बढ़ रही देनदारी को कम करने के लिए बिजली बोर्ड ने यह कदम उठाया है। बोर्ड ने भी इस बात को मानते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की लेटलतीफी से पेंडिंग राशि बढ़…
Read Moreतो संकट में पड़ जाएगा तीस हजार का भविष्य
कुल्लू। शारीरिक शिक्षकों के पदों के लिए तय दो वर्ष के डिप्लोमा की शर्त का बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ के जिला अध्यक्ष रूपेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर के सौजन्य से शारीरिक शिक्षकों के पदों के लिए दो वर्षीय डिप्लोमा की शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि इससे करीब 15-15 हजार शारीरिक शिक्षक और ड्राइंग शिक्षक के अभ्यर्थी बाहर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1997-98 में सीपीएड के कुछ शारीरिक शिक्षक कुछ नियमित रूप और कुछ पीटीए के…
Read Moreपाप से मुक्ति पाने को केलांग में खूब नाचे भूत
केलांग। लाहौल घाटी में भूतों ने जमकर डांस किया। इस नृत्य में घाटी के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। दरअसल लोगों में मान्यता है कि छम नृत्य ( भूत डांस) से धरती को पाप मुक्त हो जाती है। इसी उपलक्ष्य पर केलांग के बौद्ध मठ शाशुर में छेशु उत्सव का आयोजन किया गया। हर साल की भांति इस बार भी शाशुर बौद्ध मठ में लामाओं ने मास्क पहन कर छम नृत्य किया। इस नृत्य को देखने शाशुर मठ में घाटी के हर कोने से लोग पहुंचे थे। मान्यता है कि…
Read Moreअमंगल: मनाली में पिकअप खाई में गिरी, 11 की मौत
कुल्लू/पतलीकूहल(पाल/संदीप): जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर नग्गर के पास एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सायं लगभग 4 बजे जीप (नं. एच.पी.66-0722) नशाला से नथान गांव की ओर जा रही थी, तो रास्ते में कुछ महिलाओं ने जीप चालक से लिफ्ट मांगी। इस पर जीप चालक ने उन सभी महिलाओं को अपनी जीप में बिठा…
Read Moreरूसा के खिलाफ कुल्लू कालेज में प्रदर्शन
कुल्लू। रूसा प्रणाली के तहत दिए जा रहे दाखिले पर कुल्लू कालेज की एसएफआई, एनएसयूआई तथा एबीवीपी ने धरना-प्रदर्शन किया। तीनों छात्र संगठनों ने रूसा का कड़ा विरोध करते हुए प्रदेश विश्वविद्यालय को प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन भेजा। एसएफआई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के चलते छात्रों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने रूसा के तहत दिए जा रहे प्रवेश को छात्र विरोधी बताया। कहा कि इसमें 120 सीटों का प्रावधान है। इन सीटों के भरने पर बाकी…
Read Moreदिल्ली में ‘लुट’ रहे हिमाचल के बागवान
भल्याणी (कुल्लू)। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में सूबे के बागवान कमीशन खोरी के नाम पर लुट रहे हैं। बिचौलिए बागवानों से सेब खरीद की एवज में छह प्रतिशत कमीशन वसूल रहे हैं। इसके चलते बागवानों और सरकार को सालाना करोड़ों का चूना लग रहा है। बागवानों का कहना है कि उन्होंने इस संदर्भ कई मर्तबा सूबे की सरकारों से मौखिक और लिखित तौर पर वार्ता की लेकिन कोई हल नहीं निकला। सूबे के बागवानों का आरोप है कि आजादपुर मंडी में नियमों के विरुद्ध हो रही इस कमीशन वसूली…
Read Moreस्की विलेज के विरोध में अभियान छेड़ेंगे : विनोद
कुल्लू। मनाली की वादियों में 4200 बीघा भूमि पर प्रस्तावित स्की विलेज प्रोजेक्ट पर विश्व हिंदू परिषद तलख हो गई है। विहिप ने कहा कि देवभूमि के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विनोद कुमार ने कुल्लू में कहा कि इसके लिए चाहे उन्हें आत्मदाह ही क्यों न करना पड़े। स्की विलेज पर छपी हिमालय ध्वनि नामक पत्रिका का विश्व हिंदू के नेताओं ने विमोचन किया। विनोद ने कहा कि मंडी लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस फोर्ड कंपनी का पैसा खर्च कर रही…
Read More