दलाश (कुल्लू)। आईटीआई दलाश में नए ट्रेड शुरू करने के विधायक के दावे कोरे साबित हुए। उन्होंने यहां इस सत्र से कंप्यूटर और सिलाई कढ़ाई ट्रेड शुरू करने का दावा किया था। लेकिन, नए सत्र के एडमिशन प्रोस्पेक्टस में इसका कोई उल्लेख नहीं है। इससे युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया है। दलाश आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड चलाए जा रहे हैं। विधायक बनने के बाद खूबराम ने यहां इस सत्र से कंप्यूटर और सिलाई कढ़ाई ट्रेड शुरू करने की बात कही थी। इन दिनों दलाश आईटीआई…
Read MoreCategory: Kullu
केंद्र ने किए 70 लाख के घोटाले : शांता
आनी (कुल्लू)। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार गरीब लोगों के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है। इस सरकार के राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आंकड़ों पर नजर डालें तो यूपीए सरकार नौ वर्ष में 70 लाख करोड़ रुपये के घोटाले अब तक कर चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में अटल जी की सरकार थी तो देश में महंगाई काबू में थी और सेना ने कारगिल का युद्ध भी जीता था। लेकिन, अब तो चीन की सेना…
Read Moreरोंगटोंग ठप, अंधेरे में डूबी स्पीति वैली
काजा (लाहौल स्पीति)। बिजली बोर्ड के काजा स्थित रोंगटोंग मिनी हाइड्रो प्रोजेक्ट में तकनीकी खराबी आ जाने से बिजली उत्पादन ठप हो गया। इसके चलते अब पूरी स्पीति वैली में अंधेरा छा गया है। इस प्रोजेक्ट से लोसर, हल तथा खुरिक पंचायतों को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। यहां के बाशिंदों ने बिजली बोर्ड से आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। भारी बारिश से किन्नौर-काजा लाइन के टूट जाने से स्पीति वैली की करीब दस पंचायतों में तीन दिन से बत्ती गुल है। बुधवार से वैली की…
Read Moreस्की विलेज पर भाजपा ने सेंकी राजनीतिक रोटियां
मनाली। उझी घाटी में प्रस्तावित हिमालयन स्की विलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर जान सिम्स की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से एक खुला पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में जान सिम्म के नाम से भाजपा सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री पर स्की विलेज के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने के आरोप लगाए हैं। पत्र में बताया है कि स्की विलेज परियोजना लगभग 2000 करोड़ की लागत से बननी थी। इसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 3500 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलना था। पूर्व मुख्यमंत्री को लिखे 4 पन्नों के खुले…
Read Moreमनाली में टैक्सी आपरेटर यूनियन की हड़ताल खत्म
मनाली। हिमाचल टैक्सी आपरेटर यूनियन मनाली ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त कर दिया है। पर्यटक रोहतांग दर्रे का आसानी से दीदार कर सकेंगे। यह सब मनाली विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी की मध्यस्थता से संभव हुआ। मनाली विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी मंगलवार रात से ही इस मसले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। टैक्सी यूनियन मनाली ने चार साल पुरानी गाड़ियों को रोहतांग पास न भेजे जाने के विरोध में अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया था। मनाली टैक्सी आपरेटर यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद ठाकुर…
Read Moreमौज भरी होगी जुलाई माह की शुरुआत
कुल्लू। जुलाई माह की शुरुआत कुल्लू शहर में रंगारंग कार्यक्रम से होगी। फिल्मी और पहाड़ी गानों की धुनों से शहर गूंज उठेगा। यही नहीं स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा मौका भी मिलने जा रहा है। माह की शुरुआत को रंगीन करने का इंतजाम कर रही है कुल्लू की सूत्रधार कला संगम संस्था। संस्था अपनी वर्षगांठ पर हर साल कार्यक्रम का आयोजन करवाती है। इस बार कार्यक्रम का आगाज 4 जुलाई को होगा। कलाकेंद्र में होने वाले इस सालाना समारोह में 1200 स्कूली बच्चों को मंच पर…
Read Moreअब उंगलियां खुलेंगी अपराधी के राज
काईस (कुल्लू)। वारदात के बाद पुलिस को ठेंगा दिखाने वाले अब उसी ठेंगे से पहचाने जाएंगे। पुलिस घाटी में आने वाले प्रवासियों की पहचान के लिए पंजीकरण के वक्त फिंगर प्रिंट भी ले रही है। घाटी में होने वाली कई वारदातों में प्रवासी लोगों का हाथ रहता है। लिहाजा वारदात के बाद अगर कोई अपराधी भेष बदल देता है तो फिंगर प्रिंट उसकी पहचान खोल देगा। घुसपैठ रोकने और अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस चौकन्नी हो गई है। प्रदेश में आने वाले प्रवासियों के पंजीकरण के साथ बाकायदा उनके…
Read Moreभाजपा नेताओं की जुबां पर मेरा ही नाम : महेश्वर
बजौरा (कुल्लू)। हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव में भाजपा के हर नेता की जबान पर सिर्फ मेरा ही नाम है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा फोन टैंपिंग के मुद्दे से इंकार कर रही है लेकिन भाजपा के नेताओं को अपने ही कई विधायकों और मंत्रियों पर विश्वास नहीं था। भाजपा के नेता यह बताए कि प्रत्याशी जयराम ठाकुर का फोन टेप किसने करवाया था। महेश्वर बुधवार को हिलोपा के बंजार मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शांता कुमार के बयान पर महेश्वर सिंह…
Read Moreगांवों के लिए कब बनेगा पक्का पुल
कुल्लू। नेता जी, हमारे गांव को जोड़ने वाले पुल का निर्माण आखिर कब होगा? कब तक झूले का सहारा लेकर अपने घर जाते रहेंगे? यह सवाल उठा रहे हैं मनाली विधानसभा क्षेत्र के लोग। दरअसल 17 मील पर 18 सालों से पुल नहीं बन पाया है। लोग एक झूले के सहारे नदी को पार करते हैं। इससे अक्सर हादसों की आशंका रहती है। इस वजह से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने…
Read Moreकुल्लू के पलम की दिल्ली में दस्तक
खराहल (कुल्लू)। आजादपुर मंडी दिल्ली में कुल्लू के पलम ने दस्तक दे दी है। पलम की सेंटारोजा किस्म और रेडव्यूट वैरायटी मंडियों में पहुंच चुकी है। पहले दिन पलम का ए श्रेणी का पांच किलो का डब्बा दो सौ से ढाई सौ रुपये में बिका। जिला कुल्लू के लोअर बेल्ट में पलम का उत्पादन बडे़ पैमाने पर होता है। यही नहीं हजारों परिवार पलम की बागवानी से भी जुड़े हैं। अभी पलम का सीजन शुरुआती दौर में है। मंडी में शुरुआती दौर में आने वाले ट्रकों की तादाद भी कम…
Read More