उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कुल्लू। लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए जिला के सभी चार विस क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल के साथ आईटीबीपी तथा होमगार्ड के करीब 1700 जवान तैनात रहेंगे। जिला की आनी, बंजार, कुल्लू और मनाली विस क्षेत्र में 23 जून को होने वाले लोकसभा के उपचुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी हैं। जिला के 474 पोलिंग स्टेशनों पर 1896 कर्मचारी तैनात किए हैं। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा का जिम्मा हिमाचल पुलिस, आईटीबीपी और होमगार्ड के जवान संभालेंगे।…

Read More

सेब सीजन हजारों लोगों को देगा रोजगार

खराहल (कुल्लू)। बगीचों में सेब के दाने अब अखरोट से थोड़ा बड़ा आकार पा चुके हैं। सेबों से लदे पौधों को देखकर बागवान भी इस बार मोटी कमाई की उम्मीद में है। यही नहीं कुल्लू का सेब सीजन जहां हजारों परिवारों की रोजी रोटी का जरिया है वहीं सैकड़ों लोगों को सीजन के दौरान रोजगार भी मिलता है। इसके अलावा ट्रक और अन्य छोटे मालवाहक आपरेटरों को भी सेब सीजन का खास इंतजार है। जिले में इस बार पर्याप्त बारिश और बर्फबारी के चलते फलों का रिकॉर्ड उत्पादन होने की…

Read More

मलाणा खड्ड पर आखिर कब बनेगा पुल

काईस (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी के चौहकी और बलाधी के बीच स्थित मलाणा खड्ड पर बना पैदल सूहणी पुल जर्जर हालत में है। पुल की दोनों तरफ की रेलिंग टूट चुकी है। इससे अक्सर हादसे की आशंका रहती है। लेकिन खड्ड को पार करने का दूसरा कोई विकल्प न होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि वे कई बार प्रशासन और सरकार को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। पुल को लेकर कई बार सरकारी तौर…

Read More

फिर कैसे बढ़ेगा पर्यटन कारोबार

बंजार (कुल्लू)। क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के चलते पर्यटन और नकदी फसलों का कारोबार संकट में है। हर साल सैकड़ों पर्यटक बंजार घाटी का दीदार करने पहुंचते हैं। लेकिन सड़कों की खस्ता हालत के चलते वे दोबारा यहां न आने की बात कहकर जाते हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि समय रहते अगर सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार चौपट हो जाएगा। हैरत इस बात की है कि लोकसभा उपचुनाव के प्रचार को पहुंच रहे दोनों दलों के नेता भी खस्ता हालत…

Read More

सैंज में विद्युत प्रोजेक्ट का काम जबरन रोका

सैंज (कुल्लू)। वेतन के भुगतान और मजदूरों की सुविधाओं को लेकर मजदूर संगठन सीटू ने सौ मेगावाट की सैंज जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। सीटू के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने वीरवार को सैंज में रैली निकाली और परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालय के प्रांगण में मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य इकाई के सदस्य शेर नेगी ने कहा कि कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है। यहां कार्यरत छह सौ मजदूरों को…

Read More

एक दिन का वेतन दान करेगी कुल्लू पुलिस

कुल्लू। उत्तराखंड और किन्नौर में हुई त्रासदी से पीड़ितों की सहायता के लिए कुल्लू पुलिस आगे आई है। एसपी विनोद धवन ने बताया कि उत्तराखंड और किन्नौर में बहुत पड़ी त्रासदी हुई। इस त्रासदी से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए कुल्लू पुलिस के सभी कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों की मद्द के लिए देंगे। पुलिस की इस दरियादिली से कई घरों में रोशनी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला में करीब 480 के करीब पुलिस कर्मचारी हैं। बाढ़ के दौरान हुई त्रासदी…

Read More

देश की सुरक्षा को मुद्दा बना रहे भाजपाई

कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक देश की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बना रहे हैं। मंडी में जयराम ठाकुर के प्रचार को आए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ने देश की सुरक्षा को लेकर यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के इन तीनों स्टार प्रचारकों ने कहा कि यूपीए सरकार की गलत नीतियों से आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। चीन भारत की सीमाओं में घुस गया और देश की…

Read More

चिकित्सा भत्ता पंद्रह सौ रुपये करे सरकार

कुल्लू। भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संगठन जिला कुल्लू की बैठक में चिकित्सा भत्ते को तीन सौ से बढ़ाकर पंद्रह सौ रुपये करने की मांग की गई। वीरवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने की। इसमें 69 रिटायर्ड अर्ध सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में बंजार इकाई के नुमाइंदे भी शरीक हुए। सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जगनाथ ठाकुर ने सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कुछ पेंशन धारकों की समस्याओं का बैठक में समाधान भी किया गया। उन्होंने राज्य सरकार से एक्स सेंट्रल आर्म…

Read More

मनाली और रोहतांग में नहीं लगेगा जाम

मनाली। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली और रोहतांग में पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए मनाली पुलिस ने कमर कस ली है। मनाली पुलिस ने जाम लगने वाले स्थलों को चिह्नित कर वहां पर पुलिस कर्मचारी तैनात कर पर्यटकों को राहत पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। वीरवार को मनाली शहर और रोहतांग की ओर जाने वाले पर्यटकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा। जानकारी के अनुसार इन दिनों मनाली में हजारों पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटकों को मनाली और रोहतांग में घंटों जाम की समस्या से परेशान…

Read More

जीप के खाई में लुढ़कने से दो घायल

आनी (कुल्लू)। यहां खनाग के समीप एक जीप सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक और एक अन्य युवक को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को 108 में आनी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह खनाग-शुश संपर्क सड़क मार्ग पर शुश की ओर जा रही एक जीप खाई में गिर गई। इससे गाड़ी में सवार कमांद गांव के चालक शेर सिंह और संपल गांव के रणजीत सिंह को चोटें आईं। उन्होंने…

Read More