लोकनृत्य में सुल्तानपुर स्कूल अव्वल

कुल्लू। सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में आयोजित जिला स्तरीय नेशनल रोल प्ले एवं फोक डांस कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान जिला के विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। इसमें सीसे स्कूल सुल्तानपुर की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और प्ले प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूली छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने स्कूल की अध्यापिका सरोजनी…

Read More

बड़ा भुईन में बीपीएल सूची पर बवाल

कुल्लू। पंचायत बड़ा भुईन के एक दर्जन से अधिक लोगों ने पंचायत पर उन्हें बीपीएल और आईआरडीपी सूची से बाहर करने का आरोप लगाया है। इन सभी लोगों ने इस मामले को लेकर डीसी कुल्लू को भी शिकायत पत्र सौंपा है। लोगों का कहना है कि वे पहले आईआरडीपी और बीपीएल की सूची में शामिल थे लेकिन 25 अप्रैल को हुई बैठक में उन्हें पंचायत ने इस सूची से बाहर कर दिया। पंचायत के चुहडू राम, सीता राम, सूभी राम, नीमदास, नूपराम, मीरा देवी, गीता, रमा, सर्वण कुमार, तारो देवी,…

Read More

तो किसको बींध जाएगा क्षेत्रवाद का तीर

कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव के सियासी प्रचार में इस बार दोनों दलों के नेताओं ने क्षेत्रवाद को ही हथियार बनाए रखा। चुनावी जंग में क्षेत्रवाद का हथियार किसको कितनी काट देगा इसका फैसला अब जनता के हाथ में है। इसके अलावा लोस उपचुनाव में स्की विलेज का मामला भी गरमाया रहा। चुनाव में भ्रष्टाचार को लेकर भी दोनों दलों ने एक दूसरे पर जमकर तंज कसे। लेकिन जनता से जुड़े मुद्दे चुनावी सभाओं की शोभा नहीं बने। जिले की खस्ताहाल सड़कों पर न तो सत्ता पक्ष खुलकर बोला न ही…

Read More

रूसा को लेकर एबीवीपी गुस्सा

कुल्लू। रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा) अभियान पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र हो गई है। शनिवार को भी विद्यार्थी परिषद ने रूसा के विरुद्ध आंदोलन जारी रखा। एबीवीपी ने कालेज परिसर में विवि और कालेज प्रशासन के खिलाफ पहले जमकर नारेबाजी की तथा बाद में दोनों के पुतले फूंके। इस दौरान एबीवीपी ने कालेज प्राचार्या धनेश्वरी शर्मा के समक्ष मांगें भी रखीं। एबीवीपी ने आरक्षित सीटें 60 से बढ़ाकर 120 करने तथा प्राईवेट छात्रों को कालेज में प्रवेश देने की मांग की। एबीवीपी के इकाई सचिव प्रेम प्रकाश ने विवि…

Read More

डीए अदा नहीं किया तो आंदोलन

कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच की कुल्लू शाखा की मासिक बैठक में सरकार से लंबित पड़े मेडिकल बिलों की अदायगी जल्द करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने की। मंच ने निगम प्रबंधन एवं राज्य सरकार के रवैये पर रोष जताया। बताया कि पेंशन की अदायगी 19 जून को की गई। इससे साफ है कि राज्य सरकार पेंशनरों के हितों से कितना खिलवाड़ कर रही है। मंच के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ने कहा कि यदि निगम प्रबंधन और राज्य सरकार पेंशनरों…

Read More

बरसात से प्याज का बीज नष्ट

खराहल (कुल्लू)। प्री मानसून के चलते प्याज बीज का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण प्याज के फूल सड़कर जमीन पर गिरने लगे हैं। इसके चलते पौधों पर कम संख्या में बीज तैयार हो रहा है। ऐसे में प्याज का उत्पादन बीस फीसदी कम होने की आशंका जाहिर की जा रही है। बीज पकने पर अचानक भारी बारिश के चलते प्याज के फूलों के बल्ब सड़ने के कारण कृषकों को तकड़ा झटका लगा है। ऐसे मेें मनमाफिक उत्पादन की उम्मीद पर बैठे किसानों के अरमानों पर पानी फिरता…

Read More

आनी में 72867 मतदाता डालेंगे वोट

आनी (कुल्लू)। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में आनी विधानसभा क्षेत्र के 72 हजार 867 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 35137 महिलाएं और 37,730 पुरुष मतदाता हैं। आनी में कुल 125 मतदान केंद्र हैं। इनमें शांतिपूर्ण ढंग से मतदान निपटाने के लिए कुल 500 पोलिंग कर्मचारी और 274 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। विस क्षेत्र के 125 बूथों में से खुन्न, आनी-1, दलाश, तांदी, नित्थर, अरसू, ठारला, ब्रौ और निरमंड-1 आदि अतिसंवेदनशील बूथ घोषित हैं। जबकि, सिसरी, बागी, च्वाई, आनी-2, लूहरी, खणी, देयोगी, सराहन, बागीपुल, निरमंड-2 और बायल सहित कुल…

Read More

लकड़ी पर अधिकार कब होगा बहाल

भल्याणी (कुल्लू)। टीडी (टिंबर डिस्ट्रीब्यूशन) पर लगा प्रतिबंध लोगों पर भारी पड़ गया है। लकड़ी न मिलने से सैकड़ों लोगों का घर बनाने का काम अधर में लटका पड़ा है। यहां तक कि इंद्रा आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान भी सड़ने की कगार पर हैं। आगजनी की घटना के लिए अति संवेदनशील मानी जाने वाली कुल्लू घाटी में सालाना दर्जनों घर आग की भेंट चढ़ते आए हैं। लिहाजा, पीड़ित परिवारों को मजबूरन तंबुओं में गुजर-बसर करना पड़ी रही है। 1896 फारेस्ट सेटलमेंट रिपोर्ट के तहत कृषि योग्य भूमि के…

Read More

रूसा के खिलाफ छात्र संगठन भड़के

कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू में रूसा के विरोध में शुक्रवार को छात्र संगठनों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूरा कालेज विश्व विद्यालय प्रशासन और वीसी के खिलाफ लगे नारों से गूंज उठा। कालेज में एबीवीपी, एसएफआई और एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। कालेज परिसर में पहले तीनों संगठनों ने अलग-अलग प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद एबीवीपी और एसएफआई ने मिलकर विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में तीनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने रूसा प्रणाली के खिलाफ कालेज प्रधानाचार्य धनेश्वरी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। धरने के दौरान एबीवीपी…

Read More

सीएम के किन्नौर दौरे पर रखें नजर : रविंद्र

कुल्लू। भाजपा के कुल्लू से चुनाव प्रभारी रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह किन्नौर में हुई तबाही की समीक्षा बैठक करने किन्नौर गए हैं। किन्नौर में बहुत बड़ी त्रासदी हुई है। इस पर वे दुख प्रकट करते हैं। पत्रकारों से बातचीत में रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि वीरभद्र सिंह कहीं प्रलोभन देकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास न करें, इस पर चुनाव आयोग को विशेष नजर रखनी चाहिए। रविंद्र सिंह रवि ने आरोप लगाया कि धन बल के प्रयोग से कांग्रेसी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास…

Read More