चुनाव के प्रति लोगों की बेरुखी घातक

भल्याणी (कुल्लू)। नेताओं की अनदेखी के चलते क्षेत्र के मतदाताआें ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल न कर दोनों प्रमुख दलों को एक तरह से चेतावनी दी है। यही नहीं बुद्धिजीवियों का कहना है कि यह लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए घातक भी है। लोगों की चुनाव के प्रति घटती रुचि को नेताओं को गंभीरता से लेना चाहिए। मंडी लोस उपचुनाव में कुल्लू और लाहौल के कुछ गांवों ने जहां पूरी तरह चुनाव का बहिष्कार किया था वहीं कई गांवों में इक्का दुक्का लोगों ने ही वोट डाले थे। जिला मुख्यालय से…

Read More

पर्यटन कारोबार को करोड़ों का झटका

कुल्लू। उत्तराखंड और किन्नौर में हुई तबाही का असर कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। कारोबार करीब 40 फीसदी तक घट चुका है। सैकड़ों पर्यटकों ने किन्नौर में हुई तबाही के बाद होटलों की बुकिंग तक रद करवा दी है। इसे लेकर कारोबारी खासे चिंतित हैं। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि हिमाचल में भारी बारिश की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों पर्यटकों ने कुल्लू-मनाली का कार्यक्रम रद कर बुकिंग कैंसल करवा दी है। कुल्लू मनाली में 15 जुलाई तक पर्यटन सीजन चरम पर रहता है। लेकिन उत्तराखंड…

Read More

गाड़ी से हिटकर तोड़ डाला दुकान का शटर

कुल्लू। शहर में क्षेत्रीय अस्पताल के पास स्थित देव मेडिकल स्टोर में रविवार देर रात कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इन लोगाें ने दुकान के शटर को गाड़ी से हिट कर तोड़ डाला। मेडिकल स्टोर के मालिक ऋषभ कालिया ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस में दर्ज की शिकायत में कालिया ने बताया कि रविवार देर रात को एक व्यक्ति ने उनके दुकान के शटर को जानबूझ कर गाड़ी से हिट कर तोड़ डाला। इससे शटर के साथ-साथ दुकान के अंदरूनी हिस्से में लगे शीशे और…

Read More

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ में घमासान

कुल्लू। दो धड़ों में बंट चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ में फिर से घमासान शुरू हो चुका है। पिछले माह जहां हिमाचल प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने इकाई का गठन कर अमर ठाकुर को जिला अध्यक्ष चुना है, वहीं अब इसी संगठन से अलग हुए प्रतिनिधियों ने विशाल हिमाचल प्रदेश राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के चुनाव करवाने की घोषणा कर दी है। चुनाव दो जुलाई को होने जा रहे हैं। सोमवार को कुल्लू में हुई महासंघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। महासंघ के…

Read More

जम्दाग्नि ऋषि के स्नान पर बकरों की बलि

कुल्लू। पुरातन गांव मलाणा के आराध्य देवता जम्दाग्नि ऋषि ने तीर्थ स्थल मणिकर्ण में शाही स्नान किया। स्नान करते वक्त दर्जनों बकरों की बलि भी दी गई। इस मौके पर देवता के नए कारकूनों का देव नियमों अनुसार स्नान करवाया गया। धार्मिक नगरी मणिकर्ण की चार पहाड़ियों के बीच बसा पुरातन गांव मलाणा देव नियमों पर चलता है। यहां हर वर्ष पारंपरिक देव नियमों से नए कारकूनों का चयन किया जाता है। इसके बाद मणिकर्ण तीर्थ स्थल में स्नान कर उन्हें शुद्ध किया जाता है। फिर देव कार्यों का कार्यभार…

Read More

चुनाव बहिष्कार पर दोनों दल आमने-सामने

कुल्लू। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के चार गांवों के सैकड़ों मतदाताओं के मतदान न करने पर सियासत गरमा गई है। दोनों राजनीतिक दल चुनाव बहिष्कार के लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। कुल्लू जिला के मनाली क्षेत्र के सोलग गांव के 265 और मणिकर्ण क्षेत्र के पुलगा गांव के 346 वोटरों ने सड़क तथा अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया। लाहौल घाटी की नालडा पंचायत के नालडा और जसरथ गांव के 347 मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया था। इन गांवों के लोगों ने पुल…

Read More

सुल्तानपुर में स्वच्छता अभियान को ठेंगा

कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के सुल्तानपुर वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कूड़ेदान की व्यवस्था न होने से वार्ड के लोग यहां-वहां कूड़ा कर्कट फेंक रहे हैं। आलम यह है कि जिला मुख्यालय से सटे सुल्तानपुर वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। आलम यह है कि जिला मुख्यालय समेत तमाम कस्बों में आए दिन स्वच्छता अभियान के संदेश दिए जाते हैं लेकिन प्रशासन की नाक तले सुल्तानपुर वार्ड की हालत से हर कोई परेशान है। शीतला माता मंदिर से सुल्तानपुर जाने वाला लिंक रोड गंदगी के ढेर…

Read More

चुनावी बहिष्कार के लिए नेता जिम्मेदार

कुल्लू। लोग अब नेताओं के आश्वासनों से तंग आकर लोकतंत्र प्रणाली से मुंह मोड़ने लगे हैं। कुल्लू और लाहौल के चार गांवों के लोगों ने मंडी लोकसभा उपचुनाव में इस बार मतदान नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा के लिए वे हर दर पर गए लेकिन कुछ नहीं मिला। ऐसे में किस पर भरोसा करके वोट दें। इन चारों गांवों में सैकड़ों वोटर हैं। चुनाव के बहिष्कार के पीछे सड़क सुविधा न मिलना ही सबसे बड़ा मुद्दा है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय नेता…

Read More

महंगाई कम करने वाला हो हमारा सांसद

कुल्लू। जिला में रविवार को अवकाश होने के बावजूद पोलिंग बूथों में दोपहर बाद मतदान कोई खास गति नहीं पकड़ पाया। धीमी गति से चले मतदान में जिला की आनी, बंजार, कुल्लू तथा मनाली विस क्षेत्रों की महिलाएं कामकाज छोड़कर मतदान केंद्रों के लिए वोट करने निकलीं। महिलाओं ने कहा कि रोजाना बढ़ रही महंगाई से किचन का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। आटा, दाल, तेल, चावल सहित तमाम जरूरी वस्तुएं तथा रसोई गैस महंगी होती जा रही है। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि संसद पहुंचने वाला नेता…

Read More

116 साल के जींदू राम ने भी डाला वोट

कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर भले ही देवभूमि में लोगों में कोई खास उत्साह नहीं रहा हो लेकिन 116 साल के बुजुर्ग जींदू राम ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लाठी के सहारे पांच सौ मीटर पैदल चलकर वोट देने बशाऊल पोलिंग बूथ पहुंचे बशाऊंल निवासी जींदू राम ने कहा कि वोट देना उनका अधिकार है। इसी के चलते उन्होंने लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए इस उम्र में भी हिम्मत की है। जींदू राम के बेटे दौलत राम ने कहा कि सुबह…

Read More