भुंतर (कुल्लू)। जिला की प्रमुख सब्जी मंडियां पलम और टमाटर से लाल हो चुकी हैं। घाटी में पलम का सीजन अपने यौवन पर है। अभी तक विभिन्न मंडियों में पलम के करीब तीन लाख बॉक्स पहुंच चुके हैं। विभागीय अनुमानों के अनुसार इतना ही पलम बगीचों में है। पलम की भारी पैदावार के कारण इस साल दामों में करीब 70 फीसदी की गिरावट आई है। पहले पलम 22 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था। अब पांच रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। दूसरी तरफ मार्केट में टमाटर के…
Read MoreCategory: Kullu
भाड़े में ही उड़ जाती है आधी कमाई
भल्याणी (कुल्लू)। सेब और सब्जी उत्पादन के लिए विख्यात लगघाटी में अभी तक सरकारें एक सब्जी मंडी तक नहीं खुलवा पाई हैं। लगघाटी में हर साल करोड़ों रुपये का सेब और सब्जी का कारोबार होता है। लेकिन सब्जी मंडी न होने के कारण किसानों और बागवानों को नकदी फसलों के बेचने में खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। आलम यह है कि कमाई की आधी रकम फसल को मंडियों तक पहुंचाने में ही खर्च हो जाती है। जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी 21वीं सदी में भी विकास की मुख्य धारा से…
Read Moreकिसानों की मेहनत पर मौज ले रहे दलाल
भल्याणी (कुल्लू)। लहसुन की सौंधी-सौंधी खुशबू पर कमीशनखोर ही मौज मा रहे हैं। किसानों के पसीने की अधिकतर कमाई का हिस्सा कुछ दलाल लूट जाते हैं। कुल्लु जिले समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दलाल माफिया का यह नेटवर्क लंबे अरसे से सक्रिय है। एकाधिकार जमाने के बाद दलाल अब अपनी मर्जी से किसानों से मनमाफिक दाम पर लहसुन की खरीद कर रहे हैं। कमीशन खोरी के इस गोरखधंधे में सैकड़ों किसान पिस रहे हैं। आपसी तालमेल बिठाते हुए इन कमीशनखोरों ने लहसुन के आसमान छूते दामों को धड़ाम से…
Read Moreमनाली-काजा रूट पर अभी नहीं चलेगी बस
केलांग। कुंजुम दर्रा होकर मनाली-काजा जाने वाले लोगों को अभी बस सेवा के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। हालांकि सीमा सड़क संगठन ने करीब सात माह बाद कुंजुम दर्रा को बहाल कर दिया है लेकिन अभी तक इस मार्ग पर छोटे वाहन ही चल पा रहे हैं। सोमवार को इस रूट पर बस ट्रायल के तौर पर चलाई गई। लेकिन मार्ग में तीन प्वाइंट खराब होने के कारण बसों की नियमित सेवा को हरी झंडी देने से इनकार कर दिया है। केलांग से बस लेकर काजा पहुंचे निगम…
Read Moreरूसा के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन
कुल्लू। एसएफआई कुल्लू इकाई ने रूसा प्रणाली के विरोध में मंगलवार को कालेज प्रशासन का घेराव किया। इस दौरान रूसा प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं को भी कालेज प्राचार्या के समक्ष रखा। एसएफआई के इकाई अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कोटिया ने कहा कि महाविद्यालय में 120 सीटें प्रति विषय होनी चाहिए लेकिन यहां साठ सीटें ही रखी गई हैं। इस कारण कई विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल रहा। एसएफआई ने विवि प्रशासन से प्रत्येक विषय में 120 सीटें करने की मांग की है। एसएफआई का कहना है कि…
Read Moreकरिश्मा नहीं कर पाईं दिग्गजों की सभाएं
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक देने के बावजूद नेता लोगों को पोलिंग बूथों तक नहीं खींच पाए। आलम यह रहा है कि जहां-जहां दिग्गज नेताओं की सभाएं हुई वहां भी मतदान कुछ खास नहीं रहा। पूर्व विधायकों सहित कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बूथोें में हालांकि स्थिति कई जगह शानदार रही है। आनी के विधायक खूबराम आनंद के पोखूधार पोलिंग बूथ में मात्र 40 फीसदी मतदान हुआ। पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर के सराहर में 51.14, कांग्रेस नेता उपेंद्रकांत मिश्रा के सरकोट पोलिंग बूथ पर 44.90 और…
Read Moreगुरु के बिना कैसे मिलेगा किताबी ज्ञान
कुल्लू। घर के पास बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के दावे सियासी मंचों तक ही सीमित हैं। जमीनी तस्वीर हैरत भरी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरशैणी में शिक्षकों की कमी जानकर इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। स्कूल में 450 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई चौपट होकर रह गई है। मार्च में यहां से प्रधानाचार्य का तबादला हो गया था। इसके बाद से यह पद भी रिक्त पड़ा है। इसके अलावा हिंदी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास और शारीरिक शिक्षकों के…
Read Moreजलोड़ी दर्रे का हल नहीं तलाश पाई सरकारें
कुल्लू। जलोड़ी दर्रे को सालभर बहाल रखने का हल अभी तक किसी भी दल की सरकार नहीं तलाश पाई है। साल में छह माह तक जिला मुख्यालय से अलग-थलग रहने वाली बाह्य सराज की सवा लाख आबादी को अभी तक किसी दल की सरकार राहत नहीं दे पाई है। यहां के लोगों की प्रमुख मांग जलोड़ी दर्रा को सालभर बहाल रखना है। लेकिन सर्दियों में जहां बर्फबारी से यह क्षेत्र जिला मुख्यालय कुल्लू से कट जाता है वहीं बरसात में भूस्खलन के चलते आए दिन रास्ता बंद होने की समस्या…
Read Moreचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की शहरी इकाई का ऐलान
कुल्लू। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर ने मंगलवार को ढालपुर में बैठक कर कुल्लू शहरी इकाई का गठन किया। इसमें समाज कल्याण विभाग में कार्यरत ठाकुर दास को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाषा विभाग में तैनात राकेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वन विभाग के मोती राम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। खेलकूद विभाग के निरत सिंह को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। खाद्य आपूर्ति विभाग की बिमला देवी को अतिरिक्त सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तारा देवी को कोषाध्यक्ष, तहसील में कार्यरत टिकम…
Read Moreनग्गर में निकास नालियों की हालत खस्ता
नग्गर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर से रोरिख आर्ट गैलरी तक निकास नालियों की हालत दयनीय हो चुकी है। नालियों में गंदगी भरने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों और पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग से कई बार आग्रह किया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। नग्गर के ग्रामीण मस्त राम, जीत राम कायस्था, लुदर चंद, रोशन लाल, सोहन लाल कायस्था और यशपाल कायस्था ने बताया कई बार लोनिवि महकमे को इस समस्या के बारे में चेताया गया लेकिन कुछ…
Read More