मनाली। पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली में 30 मई से 26 जून तक आयोजित एडवांस एवं बेसिक पर्वतारोहण कोर्स में उरज्ञान फूचोंक को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वीरवार को आयोजित समापन समापन में प्रशिक्षुओं को यह पुरस्कार बांटे गए। एडवांस कोर्स के दौरान दो लड़कियों सहित 36 प्रशिक्षणार्थियों ने ब्यास कुंड के निकट भोज पत्र बेस कैंप से 17353 फुट ऊंची फ्रेंडशीप पीक फतह की है। इस कोर्स में 31 प्रशिक्षणार्थी, 5 प्रशिक्षक, एक फार्मासिस्ट और एक कुली शामिल था। पुरस्कार वितरण समारोह में विकास सिंह…
Read MoreCategory: Kullu
काईस के पास कूहल में गिरकर बेलदार की मौत
काईस (कुल्लू)। खराहल क्षेत्र के काईस नाले के पास सिंचाई कूहल में गिरने से लोनिवि में कार्यरत एक बेलदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दावा लामा (53) के रूप में हुई है। दावा लामा मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। यह करीब 30 सालों से अपने परिवार सहित काईस में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार काईस नाले के पास सिंचाई की कूहल में दोपहर दो बजे के करीब एक व्यक्ति की गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा…
Read Moreकहीं कंगाल न करे दे ये मिस कॉल
काईस (कुल्लू)। मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल आपको कंगाल कर सकती है। मोबाइल पर किसी अनजाने नंबर से मेसेज या कॉल आ रही है तो रिसीव करने से पहले जरा सावधान हो जाएं। प्लस 92 सिरीज के पाकिस्तानी नंबर से आ रही कॉल आपको मोटा चूना लगा सकती है। जिले में ही करीब लाखों रुपये लोग फोन पर मिले लाटरी के झांसे में गंवा चुके हैं। कॉल रिसीव करने पर एक ही सेकिंड में आपके 15 रुपये कट जाएंगे। मिस कॉल आने पर यदि कॉल बैक…
Read Moreलोगों की समस्याओं का समाधान करेगी कांग्रेस
बंजार (कुल्लू)। बंजार कांग्रेस की वीरवार को आयोजित बैठक में हाल ही में हुए मंडी लोस उपचुनाव को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही तय हुआ कि जुलाई से क्षेत्रवार कांग्रेस की बैठकें कर लोगों की समस्याओं को जाना जाएगा। इसके बाद इनके समाधान को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विधायक कर्ण सिंह ने की। बैठक में बंजार के 122 पोलिंग बूथों के वरिष्ठ कांग्रेसियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बंजार के पदाधिकारियों तथा सभी जोनों के अध्यक्षों और बंजार विस से संबंधित सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग…
Read Moreउत्तराखंड की मदद करेगी एनएसयूआई
कुल्लू। उत्तराखंड में हुई तबाही के पीड़ितों की मदद के लिए एनएसयूआई भी धनराशि एकत्रित करेगी। वीरवार को हुई एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिला अध्यक्ष रोहित महाजन ने कहा कि संगठन धन एकत्रित कर उत्तराखंड के पीड़ितों को भेजेगी। उन्होंने कहा कि इस पर एनएसयूआई ने काम करना शुरू कर दिया है। महाजन ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता उत्तराखंड में भी पीड़ितों की सहायता कर रही है। प्रदेश प्रभारी निखिल त्रिवेदी तथा प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी पूरी सहायता कर रहे हैं।…
Read Moreदो मामलों में सात लोगों को जेल
आनी (कुल्लू)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनी सुनीश अग्रवाल के न्यायालय ने दो विभिन्न मामलों में सात लोगों को दोषी करार देते हुए कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषियों को जुर्माना भी अदा करना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी कर रहे सहायक न्यायवादी पृथ्वी सिंह नेगी ने बताया कि पहले मामले में निरमंड के एक गांव की नाबालिग ने 2005 में निरमंड थाना में चरमेण गांव के बधु राम और रमेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि जब वह स्कूल से अपने…
Read Moreआपदा राहत उपकरण खरीदेगा प्रशासन
कुल्लू। जिले में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन कुछ और उपकरण खरीदेगा। इसके साथ ही बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यह जानकारी डीसी शरभ नेगी ने बुधवार को आपदा प्रबंधन पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में आपदा से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रबंधाें और उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य उपकरणों की आवश्यकता और विभागीय स्तर पर किए जाने वालों कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उपमंडल अधिकारी कार्यालय…
Read Moreनग्गर में निकास नालियों की हालत खस्ता
नग्गर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर से रोरिख आर्ट गैलरी तक निकास नालियों की हालत दयनीय हो चुकी है। नालियों में गंदगी भरने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों और पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग से कई बार आग्रह किया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। नग्गर के ग्रामीण मस्त राम, जीत राम कायस्था, लुदर चंद, रोशन लाल, सोहन लाल कायस्था और यशपाल कायस्था ने बताया कई बार लोनिवि महकमे को इस समस्या के बारे में चेताया गया लेकिन कुछ…
Read Moreबाढ़ से हाइवे पर दो घंटे यातायात ठप
पलचान (मनाली)। कुल्लू-मनाली हाइवे पर वामतट के पास करजां नाले का पानी सड़क पर आने से दो घंटे तक यातायात ठप रहा। लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह भारी बारिश के बाद करजां नाला एकदम उफान पर आ गया। इससे पानी मलबे के साथ सड़क पर बहने लगा। तेज बारिश से नाले में आई बाढ़ का पानी क्षेत्र के तीन घरों में जा घुसा। इसमें लाखों के नुकसान का अनुमान है। बुधवार सुबह छह बजे भारी बारिश से नाले में आई बाढ़ से ग्रामीणों में अफरातफरी मची रही। नाले में जब…
Read Moreआनी में ग्रामीण रूटों बस सेवा ठप
आनी (कुल्लू)। बुधवार सुबह हुई भारी बरसात के चलते जहां लूहरी-औट मुख्य मार्ग माशनुनाला और हरिपुर के पास ल्हासे गिरने से बंद हो गया, वहीं क्षेत्र की कई ग्रामीण सड़काें की हालत खराब हो गई है। इसके चलते कई ग्रामीण रूटों पर बुधवार को एचआरटीसी की बस सेवाएं भी ठप रहीं। कोटनाला और हरिपुर के पास सड़क पर ल्हासा गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। जबकि, ग्रामीण रूट जाओं से शगार, नाभीधार, पुन्ननखड्ड आदि सड़कों पर वाहन नहीं चल पाए। अड्डा प्रभारी आनी टीसी वर्मा का कहना…
Read More