कुल्लू। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ ने सरकार से 4-9-14 का वित्तीय लाभ जल्द देने की मांग की है। शनिवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी से मुलाकात कर यह आग्रह किया। संघ के राज्य अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में निदेशक से मिले प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशकों को प्राध्यापकों की समस्या से अवगत करवाया। प्राध्यापक संघ ने 4-9-14 के वित्तीय लाभों के अलावा पैरा प्राध्यापकों को तीन साल में नियमित करने, अनुबंध पर काम कर रहे प्राध्यापकों को तीन साल में नियमित करने का आग्रह किया…
Read MoreCategory: Kullu
बागवानों ने भाव गिरने से पलम का तुड़ान रोका
बंजार (कुल्लू)। जिला की बंजार घाटी के पलम उत्पादकों पर पलम की बंपर पैदावार ही भारी पड़ गई है। मंडियों में पलम का भाव महज चार रुपये प्रतिकिलो चल रहा है। इससे बागवान परेशान हैं। पलम के गिरते दामों के चलते उत्पादकों को उलटा जेब से पैसा खर्च करना पड़ रहा है। पलम का तुड़ान, भरान तथा मंडियों का किराया जेब से देना पड़ रहा है। पलम के दाम गिरने से बागवान खासे परेशान हैं। पलम का तुड़ान फिलहाल रोक दिया है। लोअर फलोत्पादक संघ के उपाध्यक्ष गणदेव मियां, बागवान…
Read Moreकिस काम के ये करोड़ों के हैंडपंप
भल्याणी (कुल्लू)। संभावित पेयजल संकट से निपटने की तैयारियों के बीच आईपीएच महकमे के दो दर्जन से अधिक हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है। कहीं दूषित तो कहीं मटमैला पानी आने से भी लोग परेशान हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर स्थापित किए हैंडपंपों के इस तरह लड़खड़ा जाने से आईपीएच महकमे की कार्यप्रणाली की भी पोल खुल गई है। बरसात में भूस्खलन और बाढ़ के कारण अक्सर पेयजल सप्लाई ठप हो जाती है। ऐसे में हैंडपंपों का ही सहारा रहता है लेकिन हैंडपंप पहले ही जवाब दे चुके हैं। फरवरी…
Read More1900 का ग्रेड पे लागू करे सरकार
कुल्लू। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ कुल्लू ने ग्रेड पे जल्द देने की मांग की है। सरकार को भेजे ज्ञापन में इस मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा है कि जिन कर्मियों को 14 सालों से ज्यादा का समय हो गया है, उन्हें ग्रेड-पे 1650 की जगह 1900 रुपये देने की अधिसूचना जारी की है। लिहाजा इसे जल्द लागू किया जाए। महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में भेजे मांगपत्र में कर्मचारियाें की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 58 से बढ़ाकर 60 साल करने और दस साल से…
Read Moreपर्यटन कारोबार को एक और झटका
कुल्लू। किन्नौर त्रासदी से पहले ही प्रभावित चुके पर्यटन कारोबार को एक और झटका लग गया है। अब हवाई सेवाओं के बंद होने से कारोबार में और मंदी आने की संभावना है। यही नहीं समय से पहले शुरू हुई बरसात ने भी कुल्लू-मनाली के पर्यटन सीजन पर असर डाला है। आलम यह है कि 15 जुलाई तक चरम पर रहने वाला पर्यटन कारोबार करीब 60 फीसदी तक घट चुका है। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि एक तो शुरू में ही उनका कारोबार मंदा रहा अब हवाई सेवाओं के बंद…
Read Moreमौहल क्षेत्र में चार दिनों से पानी नहीं
कुल्लू। मौहल इलाके में चार दिन से पीने का पानी न होने से लोग परेशान हैं। सीसे स्कूल मौहल के आसपास रिहायशी इलाके में लगे पेयजल नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपक रही। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विभाग से भी शिकायत की है लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। ग्रामीणों को मीलों दूर दूसरे गांव से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण परस राम, चंदे राम, मीने राम, अमर चंद, कमलू, शिव सिंह तथा विजय सिंह, उर्मिला देवी, राम प्यारी तथा…
Read Moreबड़े फायदे को कर्मचारी नेताओं में यारी
कुल्लू। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। कभी एक दूसरे के विरोध में रहे कर्मचारी गुटों के नेताओं ने अब कर्मचारी हितों के लिए एकसाथ लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। कर्मचारी महासंघ के प्रधान आशु गोयल और राज्य उपाध्यक्ष एलआर गुलशन ने कर्मचारी हितों को लेकर एकसाथ काम करने का निर्णय लिया है। पहले दोनों नेताओं में छत्तीस का आंकड़ा था। लेकिन अब 63 में बदल चुका यह आंकड़ा कर्मचारियों के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा इसका पता गठजोड़ के बाद ही चल…
Read Moreसैंज से 11वीं का छात्र लापता
सैंज (कुल्लू)। घाटी की धाऊगी पंचायत के पकाहड़ी गांव से एक छात्र लापता हो गया है। पकाहड़ी निवासी सौजू राम ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया है कि उनका बेटा अमृत लाल 21 जून को रोजाना की तरह घर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज गया था लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। सौजू राम ने बताया कि उसका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Read Moreदो भाइयों को दो माह का कारावास
आनी (कुल्लू)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनी सुनीश अग्रवाल की अदालत ने महिला के साथ मारपीट के आरोप में दलाश गांव के दो भाइयों को दो माह के कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी कर रहे सहायक न्यायवादी पृथ्वी सिंह नेगी ने बताया कि 2009 में दलाश की अमलू देवी ने पुलिस थाना आनी में इसी गांव के कृष्ण चंद और पूर्ण चंद के खिलाफ घर में जबरन घुसकर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। घटना…
Read Moreकुंगश के तेशन में उल्टी दस्त का प्रकोप
आनी (कुल्लू)। कुंगश पंचायत के तेशन गांव में कई लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ गए हैं। लोगों का आरोप है कि यहां आईपीएच विभाग अपने टैंक को समय रहते साफ नहीं करवाता। इसके चलते उनके नलों में भी गंदा पानी आता है। अब तक गांव के 15 लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ चुके हैं। इनमें आठ बच्चे, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। तेशन गांव के राजकुमार, कांता देवी, विद्या देवी, सतीश कुमार, ऊषा, रंजीत कुमार, गौरव, सौरभ, शीतल, तनु, पूनम, रेखा, अतुल, राधिका, हिमांशु…
Read More