लघु उद्योग संस्था ने जाना बुनकरों का दर्द

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश लघु उद्योग भारती संस्था जिला कुल्लू के बुनकरों और हथकरघा उद्योगों की समस्याओं का उठाने के लिए आगे आई है। औद्योगिक संस्था लघु उद्योग भारती का कहना है रोजगार और आर्थिक सृदृढ़ता के लिए कुल्लू के हथकरघा बुनकर उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन तकनीक और जागरूकता की कमी के कारण यह उद्योग बंद होने की कगार पर हैं। इन मुद्दों को लेकर लघु उद्योग भारती ने रविवार को एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें जिला भर से आए करीब चार दर्जन बुनकरों ने भाग लिया।…

Read More

कुल्लू और लाहौल का कांग्रेस को मिला साथ

कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव में कुल्लू और लाहौल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का पलड़ा भारी रहा। उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति ने 38,937 मतों की बढ़त हासिल की। कुल्लू जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में पड़े कुल 1,26,803 मतों में से प्रतिभा सिंह ने 78,630 मत हासिल किए। इसके अलावा जय राम ठाकुर को 45,684 वोट मिले। प्रतिभा सिंह को कुल्लू जिला से 32,946 मतों की लीड मिली। इसके अलावा आजाद उम्मीदवार लवण कुमार को 1233 और आजाद उम्मीदवार सुभाष स्नेही को 1256 वोट मिले।…

Read More

जनसेवा के लिए हरदम रहूंगी तैयार : प्रतिभा

कुल्लू। जनता ने अपना काम कर दिया है अब मेरा कर्तव्य है कि मैं उनकी सेवा करूं। यह बात मंडी लोक सभा उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कही। कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे तन मन धन से मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी और हर समय जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत रहेंगी। वीरभद्र सिंह को 1983 में इंदिरा गांधी ने प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी दी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।…

Read More

आनी में रंग लाई एकजुटता

कुल्लू। आठ माह पूर्व हुए विस चुनावों में आनी से कांग्रेस प्रत्याशी खूब राम आनंद ने भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल को मात्र 1466 मतों से हराया था, लेकिन मंडी लोस उपचुनाव में आनी कांग्रेस की एकजुटता रंग लाई है और प्रतिभा सिंह को रिकार्ड 10,945 वोटों की बढ़त मिली है। 2009 के बाद इस बार भी जिला कुल्लू में आनी विस पहले फायदान पर रहा है। जानकार इसे आनी कांग्रेस की एकजुटता का परिणाम मान रहे हैं। इसके अलावा विस चुनावाें में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पूर्व…

Read More

सैंज से 11वीं का छात्र लापता

सैंज (कुल्लू)। घाटी की धाऊगी पंचायत के पकाहड़ी गांव से एक छात्र लापता हो गया है। पकाहड़ी निवासी सौजू राम ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया है कि उनका बेटा अमृत लाल 21 जून को रोजाना की तरह घर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज गया था लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। सौजू राम ने बताया कि उसका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Read More

साढ़े चार किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

भुंतर (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने शनिवार को तीन चरस तस्करों साढ़े चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तस्करों से साढे़ चार किलो चरस मौके से बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पहले मामले में नेपाली शख्स विजय राज को चूटी बिहाली के पास 3 किलो 900 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। दूसरे मामले में पुलिस नेपाल के ही रहने वाले भीम सूरी को मणीकर्ण के घाटीघाट में 650 ग्राम और तीसरे मामले में उत्तराखंड के राजू…

Read More

आनी से नाबालिग का अपहरण

कुल्लू। आनी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आनी क्षेत्र के नालधारा निवासी ने दर्ज करवाई शिकायत में कहा है 27 जून की रात करीब 9 बजे हेमंत कुमार ने उनकी 15 वर्षीय लड़की को घर से अगवा कर लिया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के…

Read More

महंगाई और भ्रष्टाचार पर संसद में हंगामा

भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेरी चैहटीगढ़ में शनिवार को सजी छात्र संसद में महंगाई और भ्रष्टाचार पर विपक्ष तथा सत्ता पक्ष में तीखी नोंकझोंक हुई। राजनैतिक प्रवक्ता संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित छात्र संसद में राजेश ने प्रधानमंत्री की भूमिका अदा की। राधा ने पर्यावरण मंत्री, प्रिया ने सिंचाई एवं स्वास्थ्य मंत्री, रवीना ने शिक्षा मंत्री, अंजली ने गृह मंत्री तथा रेणुका ने विपक्ष की भूमिका निभाई। राष्ट्रपति ने सभी नेताओं को पहले शपथ दिलाई। इसके बाद संसद की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच…

Read More

आईटीबीपी में सिपाही पदों की भर्ती तीन से

केलांग। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में शामिल होने का जनजातीय युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर के युवाओं के लिए आईटीबीपी सिपाही पदों के लिए कुल्लू के बबैली स्थित कैंप में भर्ती तीन से 12 जुलाई तक होगी। यह जानकारी विधायक रवि ठाकुर ने दी। भर्ती में कैंप से एडवांस प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 18 से 23 साल निर्धारित है। जनजातीय क्षेत्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 25 साल तक छूट रहेगी।…

Read More

देवभूमि को दैत्य भूमि न बनने दें : महेश्वर

कुल्लू। हिमाचल लोकहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा है कि देवभूमि को दैत्य भूमि न बनने दें। कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां की देव संस्कृति विश्व भर में विख्यात है। हिमाचल और कुल्लू की देव संस्कृति का संरक्षण तथा देवी देवताओं को सम्मान करना चाहिए। विधायक महेश्वर सिंह यहां पाहनाला में देवता रूपणू पाल, देवता भांडीरा वीर तथा देवी वाराढी के सम्मान में आयोजित शाड़ी मेला के शुभारंभ पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चुनाव में मतदान न करना लोकतंत्र के लिए घातक है।…

Read More