कुल्लू। आर्ट्स संकाय में सीटें न बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई भड़क उठी है। एनएसयूआई की कुल्लू इकाई ने सोमवार को इस मुद्दे को लेकर प्रधानाचार्य कार्यालय का घेराव भी किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विवि और कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई के उपाध्यक्ष अमित गौड़ ने बताया कि इस मुद्दे पर संगठन ने प्राचार्य के समक्ष पूर्व में भी मांगे रखी थीं लेकिन उस पर कोई गौर नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि कालेज प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतरा है। एनएसयूआई ने फिर…
Read MoreCategory: Kullu
सेब के लिए घातक हैं ये सड़कें
कुल्लू। कुल्लू खंड दो की 70 पंचायतों की करीब सवा लाख आबादी के लिए बनी सड़कों की हालत खस्ता है। यहां 203 किलोमीटर सड़कों को विभाग ने पक्का घोषित किया है लेकिन इन सड़कों पर सफर करना उतना ही जोखिम भरा है, जितना यहां की 192 किलोमीटर कच्ची सड़कों पर है। घाटी की 70 पंचायतों को 395 किलोमीटर सड़कों से जोड़ा गया है। सड़कों की खस्ता हालत से लोग सरकार और विभाग से खफा हैं। कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे हो या वाम तट से जोड़ा गया मार्ग, भुंतर-मणिकर्ण, कुल्लू-बिजली महादेव, रायसन…
Read Moreलीड की लड़ाई में आनी कांग्रेस चैंपियन
कुल्लू। लोस चुनाव में मिली बढ़त से आनी कांग्रेस का कद बढ़ा है। विस चुनाव के मुकाबले आनी में कांग्रेस के जनाधार में भी वृद्धि हुई है। यह गवाही खुद लोस चुनाव में आनी से प्रतिभा सिंह को मिली बढ़त के आंकड़े दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव में आनी विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी खूबराम आनंद को मात्र 1466 मतों से जीत मिली थी। लेकिन मंडी लोस उपचुनाव में आनी कांग्रेस की जुटता रंग लाई है। प्रतिभा सिंह को रिकार्ड 10942 वोटों की बढ़त यहां से मिली है। 2009 के…
Read Moreअब हाट पर बिकेंगे गांव में तैयार उत्पाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर के मुख्यालय पतलीकूहल में ग्रामीण हाट का काम फिर शुरू हो गया है। स्थानीय बेरोजगारों को आशा की किरण दिखाने वाले इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करीब एक साल से बंद पड़ा था। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट साइट पर दोबारा से हलचल शुरू हो गई है। काम शुरू होने का स्थानीय जनता ने स्वागत किया है। वहीं इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की सूरत में बेरोजगार युवा हस्तशिल्प और दस्तकारी से बने अपने उत्पाद यहां बेच सकेंगे। पर्यटन नगरी मनाली को जाने वाले चंडीगढ़-मनाली…
Read Moreतांदी डाइट पर प्रशिक्षुओं ने जड़ा ताला
केलांग। नाराज जेबीटी प्रशिक्षुओं ने लाहौल स्पीति के तांदी स्थित डाइट संस्थान पर ताला जड़ दिया है। साथ ही सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दरअसल तांदी डाइट में कुछ अर्से से टीचरों के पद रिक्त पड़े हैं। यहां पर स्वीकृत 18 में से महज दो ही शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान में प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है। ऐसे में यहां प्रशिक्षण ले रहे जीबीटी प्रशिक्षुओं को बिना पढ़ाई के ही…
Read Moreस्कॉरपियन बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन
कुल्लू। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आरएल स्कॉरपियन इलेवन ने जीत ली। स्कॉरपियन इलेवन ने फाइनल मैच में मैनचेस्टर इलेवन को तीन विकेट से शिकस्त दी। सोमवार को खेले गया जिला स्तरीय फाइनल मैच काफी रोचक रहा। मैच के स्थिति पल-पल बदलती रही। फैसला मैच की सेकेंड लास्ट गेंद पर हुआ। प्रतियोगिता में शुभम शर्मा को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शशांक शर्मा को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजय डोगरा को बेस्ट गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। खिताबी जंग के लिए मैनचेस्टर…
Read Moreप्रतिभा ने जनता को दिया जीत का श्रेय
आनी (कुल्लू)। मंडी उपचुनाव में भारी मतों से चुनाव जीतीं प्रतिभा सिंह ने जीत का श्रेय मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को दिया है। चुनाव जीतने के बाद अपने गृहक्षेत्र रामपुर आ रहीं प्रतिभा सिंह का आनी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आनी के राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आनी विस क्षेत्र सहित मंडी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद किया और उन्हें जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यहां विकास की जीत हुई है और आगे भी वह…
Read Moreएथलेक्टिस में च्वाई स्कूल का दबदबा
आनी (कुल्लू)। यहां के कुंगश में आयोजित सरस्वती विद्या मंदिरों की संकुल स्तर की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में च्वाई स्कूल का दबदबा रहा। कराणा और कुंगश स्कूल के छात्रों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। खंड स्तरीय खेलों का सोमवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स समेत सांस्कृतिक मुकाबले कराए गए। कबड्डी के किशोर वर्ग में आनी और बाल वर्ग में दलाश स्कूल प्रथम रहा। खो-खो में शिशु, बाल और किशोर वर्ग में कुंगश स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी। सांस्कृतिक…
Read Moreसकुशल घर पहुंचे जगतसुख के दस श्रद्धालु
मनाली। उत्तराख्ंड मे आई त्रासदी में हुए भारी जानमाल के नुकसान से पूरा देश दुखी है, लेकिन देवभूमि कुल्लू से चार धाम की यात्रा पर गए दस लोग सकुशल अपने घर पहुंच गए हैं। आठ दिन बाद मौत के मुंह से निकल गए आए इन श्रद्धालुओं ने इस दर्दनाक घटना की आपबीती सुनाई है। जगतसुख की नर्वदा देवी कोतवाल, जगतसुख पंचायत के प्रधान जोग राज राणा पत्नी रूल्दी देवी विद्या प्रकाश भारद्वाज और उनकी पत्नी टारना देवी, मीना महंत ने बताया कि वे जून माह के दूसरे हफ्ते चार धाम…
Read Moreटमाटर पर लेट ब्लाइट का हमला
काइस (कुल्लू)। जिला कुल्लू में फसलों पर मौसम की मार पड़नी शुरू हो गई है। किसानों और बागवानों की नकदी फसलें बीमारियों की चपेट में आने लगी है। लेट फसलों पर ब्लाइट और पछेता झुलसा रोग ने हमला बोल दिया है। बीमारी के प्रभाव से पौधों के पते पीले होकर झड़ रहे हैं और पौधों पर काले धब्बे पड़ गए हैं। टमाटर के पौधे सड़कर गिरने लगे हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक बारिश के कारण यह समस्या पेश आई है। उनका कहना है कि कच्चा गोबर डालने से भी…
Read More