प्रतिभा की जीत से बड़ी उम्मीद

केलांग। चुनाव में जीत के लिए यूथ कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य को बधाई दी है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत को पार्टी के हर कार्यकर्ता ने पसीना बहाया है। जिला इंटक अध्यक्ष दोरजे टशक्यांगपा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कारदो, कोकसर बूथ अध्यक्ष नितिन, सिस्सू के विजय, खोरपाणी के अशोक, गौंधला के रमेश, मूलिंग के राहुल, गौशाल के पवन, ठोलंग के राजीव, थिरोट के हरीश, त्रिलोकनाथ के रामवीर, चोखंग के रोहित, नैनगार के संजीव, शकौली के रामकिशन, तिंदी…

Read More

पौने दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

कुल्लू। ब्रो में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 700 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस का एक दल एसएचओ राजकुमार की अगुवाई में शैंशर चौक पर नाका लगाए बैठा था। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों की तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने जाओं के अरन निवासी राजू राम से 1 किलो 700 चरस बरामद की। डीएसपी संजय शर्मा ने…

Read More

तो नौकरी से वंचित हो जाएंगे सैकड़ों

भुंतर (कुल्लू)। हिंदी भाषी राज्य होने के बावजूद प्रदेश के स्कूलों में भाषा अध्यापकों के हजारों पद रिक्त पड़े हैं। वर्ष 2011 में करीब तीन हजार बेरोजगार युवक-युवतियों ने टैट की परीक्षा पास की थी। आयु सीमा की बंदिश के चलते इनमें कई टैट पास युवा सरकारी नौकरी की पात्रता से बाहर होने वाले हैं। राज्य में विभिन्न कैटेगरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद हिंदी भाषा अध्यापकों की भर्ती का मामला दो सालों से लटका पड़ा है। परिणामस्वरूप हजारों भाषा अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष है। पूर्व…

Read More

1279 परिवारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

भल्याणी (कुल्लू)। कुल्लू शहर की स्वच्छता में सहयोग न करने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बार-बार आग्रह के बावजूद सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों पर अब कार्रवाई होना तय है। शहर में ऐसे 1279 परिवारों को चिन्हित किया गया है जिन्होंने अभी तक सीवरेज कनेक्शन नहीं लिए हैं। इन परिवारों को जल्द ही नोटिस जारी होंगे। इसकी पुष्टि नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने की है। हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद नगर परिषद कुल्लू अब सीवरेज कनेक्शन न लेने वाले…

Read More

रौनक भरा होगा कुल्लू का कल

कुल्लू। सूत्रधार कला संगम ने 37वें वर्षगांठ के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4 से 6 जुलाई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सालाना समारोह का शुभारंभ पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा करेंगे। पांच जुलाई को आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी मुख्यातिथि होंगे। सांसद प्रतिभा सिंह छह जुलाई को समापन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेगी। यह जानकारी सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने यहां ढालपुर में पत्रकारवार्ता में दी। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जिला के 20 सरकारी और निजी स्कूलों…

Read More

आनी में पकड़ी 1 किलो 700 ग्राम चरस

आनी (कुल्लू)। पुलिस ने शमशर के पास एक युवक से एक किलो सात सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह आनी से तीन किलोमीटर दूर शमशर में नाका लगाया था। इस दौरान सुबह चार बजे आनी की ओर पैदल आ रहे युवक की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास बैग में एक किलो सात सौ ग्राम चरस मिली। पुलिस ने युवक को दबोच लिया। युवक राजूराम जाओं आरन (आनी) का रहने वाला बताया जा रहा है। डीएसपी आनी…

Read More

रेलवे विस्तार पर संसद में हंगामा

सैंज (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सैंज में नक्सलवाद तथा आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला छाया रहा। हिमाचल में रेलवे विस्तार तथा चीन द्वारा भारत में घुसपैठ के मामले को लेकर भी दोनों पक्षों में खूब नोंकझोंक हुई। विद्यालय के प्रवक्ता सुभाष भारद्वाज ने बताया कि युवा संसद में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका सुनीला देवी और प्रधानमंत्री की भूमिका ममता ठाकुर ने निभाई। गृहमंत्री कुमारी मनीषा, रेल मंत्री बीना ठाकुर, कानून मंत्री उर्मिला, विदेश मंत्री राजेंद्र, वित्त मंत्री रमेश, पर्यावरण मंत्री रजनी बनी थीं।…

Read More

डुघीलग-डुफकन सड़क का निर्माण कार्य ठप

भल्याणी (कुल्लू)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ( पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन डुघीलग-डुफकन सड़क का निर्माण कार्य छह माह से ठप पड़ा है। इससे ग्रामीणों में सरकार और विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को धमकी दी है कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखेंगे। जिला की लगघाटी के दुर्गम गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के मकसद से डुघीलग-डुफकन सड़क के लिए सरकार ने पीएमजीएसवाई के तहत धन मुहैया करवाया है। बावजूद इसके…

Read More

रवि ठाकुर की बदौलत मिली लीड : ठाकुर

केलांग। यूथ ब्रिगेड ने लोकसभा उपचुनाव में लाहौल-स्पीति से प्रतिभा सिंह को मिली रिकार्ड बढ़त का श्रेय विधायक रवि ठाकुर को दिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दावा है कि लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस के किसी प्रत्याशी को इतनी बढ़त मिली है। यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुशाल ठाकुर समेत राजेश बावा, दलीप बौद्ध, कुंगा बौद्ध, बालकृष्ण, सुनील, दिनेश, अनिल अताजी, जंगपो बरचिपा, मोहणू बुकुजी, छेरिंग, शशि किरण, पद्मा ज्ञलसन, दोरजे लारजे, नीमा, अशोक जिस्पा, अमर, नावांग ज्ञलसन, दीपू, रिंचेन, सोंटू, निर्मल उरज्ञन, नमका, छेरिंग तंडूप और…

Read More

तोष की धारा पर 520 मेगावाट का प्रोजेक्ट

भल्याणी (कुल्लू)। हाइडल प्रोजेक्टों के हब के रूप में पहचान बना चुकी कुल्लू घाटी में एक और मेगा प्रोजेक्ट लगने जा रहा है। पार्वती घाटी के तोष नाले की धारा पर प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने कवायद तेज कर दी है। कारपोरेशन इन दिनों प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने में जुटा है। दिसंबर माह तक डीपीआर तैयार कर इसे सरकार को भेज दिया जाएगा। इसकी पुष्टि एचपीपीसीएल के शिमला में तैनात डायरेक्टर सिविल अजय गुप्ता ने की है। पार्वती रेंज में करीब दस…

Read More