खराहल (कुल्लू)। एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर दिल्ली सब्जी मंडी के अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल की मंडियों में नाशपाती की कीमतों में भारी गिरावट आई है। दस दिनों से जारी गिरावट अब पचास फीसदी तक पहुंच गई। इससे बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 800 से 900 रुपये के बीच बिक रहा नाशपाती का डब्बा अब 450 से 550 रुपये में बिकने लगा है। बदहाल सड़कों, भाड़े में वृद्धि, उत्तराखंड में आई बाढ़ और अच्छी फसल इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। हालांकि मई माह में…
Read MoreCategory: Kullu
युवा पहचानने लगे हैं माटी का मोल
कुल्लू। जिले के युवा अब माटी का मोल पहचानने लगे हैं। वे जान चुके हैं कि माटी अगर पसीने से सनी हो तो फिर सोना उगलने में देर नहीं लगाती। शायद ही कारण रहा हो कि युवा अब कृषि को बतौर रोजगार अपना रहे हैं। कृषि विभाग के मुताबिक पढ़ने लिखने के बाद युवा सरकारी नौकरियों के पीछे भागने के बजाए कृषि और बागवानी को रोजगार का जरिया बना रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में 50,823 युवा कृषि से जुड़े हैं। आत्मनिर्भरता के इस सफर में कृषि विभाग…
Read Moreएनआईटी में 25 छात्र चयनित
कुल्लू। बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन के बूते कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति के करीब 25 बच्चे एनआईटी के लिए चयनित हुए हैं। मौहल स्थित एंबीशन संस्थान में अध्ययनरत इन बच्चों ने जेईईई मुख्य परीक्षा में अच्छे रैंक लेकर एनआईटी में प्रवेश पाया है। संस्थान के निदेशक प्यारे लाल राणा और पवन ठाकुर ने बताया कि अमन ठाकुर का 36 वां, वैंकटेश का 80 वां, ईशिता ठाकुर का 103वां, अपील शर्मा का 163वां, हेमलता का 236 वां, शुभम उपाध्याय का 370वां और जनरल ओबीसी में अनुभूित सिंह का 58वां रैंक आया है। नवीन…
Read Moreतो अब दनादन दौड़ेंगी निगम की बसें
भुंतर (कुल्लू)। घाटे से जूझ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 182 बस सहायकों को बहाल कर दिया है। लिहाजा 182 परिचालकों के आने से प्रदेश भर में बंद पड़े बस रूटों पर बसें चलने से लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मंडलीय प्रबंधक एपी नड्डा ने कहा कि बस सहायकों को गोल्डन चांस दिया है। फिर भी बस सहायक मनमानी करते हैं तो इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। बरहाल इन बस सहायकों के आने से कर्मचारियों की भारी कम से जूझ रहे निगम के ट्राइबल डिपो…
Read Moreशहर के विकास को 5.38 करोड़ मंजूर
भल्याणी (कुल्लू)। नगर परिषद कुल्लू को सीवरेज कनेक्शन से वंचित वार्डों तथा हर घर को सीवरेज की मेन लाइन से जोड़ने के लिए 5 करोड़ 38 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं। शहर को तथा ब्यास की धारा को साफ सुथरा रखने के लिए शहरी विकास विभाग ने यह राशि जारी कर दी है। हाल ही में नप कुल्लू ने इसका प्रपोजल तैयार कर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा था। अब नप को धन स्वीकृति की चिट्ठी मिल गई है। नप अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने इसकी पुष्टि की है।…
Read Moreकुगश में देव आगमन के साथ मेला शुरू
आनी (कुल्लू)। कुंगश में बुधवार को तीन दिवसीय बीस आषाढ़ मेला शुरू हो गया। स्थानीय देवता पनेउई नाग और बिननी महादेव के आगमन के साथ शुरू हुए मेले में एसडीएम आनी नीरज गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। मुख्य अतिथि ने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्राचीन मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।…
Read Moreसेब सीजन में नहीं चलेगी ट्रक चालकों की मनमानी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल के बागवानों को सेब सीजन में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए बुधवार को ट्रक यूनियन, सेब सप्लाई करने वाले एजेंट और प्रशासन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि उपायुक्त कुल्लू सेब सीजन के लिए ट्रक के भाड़े की लिस्ट जारी करेंगे। इसके अलावा हर ट्रक चालक का फोटो लिया जाएगा। वहीं, ट्रक चालक किसी प्रकार की मनमानी न करे, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम आनी ने कहा कि सेब…
Read Moreमुट्ठी भर लोग तय नहीं करते चुनाव
कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य महासचिव सेस राम आजाद और जिला प्रधान आशु गोयल ने विरोधी धड़े पर जमकर निशाने साधे। कहा कि मुट्ठी भर लोग जिला स्तरीय चुनाव की तिथियां तय नहीं कर सकते। साथ ही हिदायत दी कि कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास न करें, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मनाली खंड में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। अब चार जुलाई को कटराईं खंड के चुनाव होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।…
Read Moreउग्र छात्रों ने कालेज गेट पर जड़ा ताला
कुल्लू। रूसा प्रणाली से खफा कुल्लू महाविद्यालय के छात्र संगठनों ने मंगलवार को कालेज के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया। इससे कालेज का स्टाफ तथा विद्यार्थी कालेज परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए। ताला खुलवाने के लिए प्रशासन को पुलिस दल बुलाना पड़ा। हालांकि प्रशासन तथा छात्र संगठनों की आपसी बातचीत से मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। लेकिन कुछ देर के लिए कालेज में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। छात्र नेताओं के साथ वार्ता कर कालेज प्राचार्या धनेश्वरी शर्मा ने विवि प्रशासन को मांगपत्र भेजा। कुल्लू कालेज के एनएसयूआई,…
Read Moreखुड़ीजल के चरणों में चढ़ेगी नई फसल
कुल्लू। घाटी के आराध्य देव खुड़ीजल के सम्मान में बुधवार से बीस आषाढ़ मेला शुरू होगा। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में देवता खुड़ीजल अपने देहुरी देवालय से बाहर निकलकर हारियानों, कारकूनों और देवलुओं को दर्शन देंगे। इस दौरान देवता खुड़ीजल, देवता खौला के साथ देहुरी सौह में देव परंपरा के अनुसार परिक्रमा करेंगे। इसके बाद देवता अपने गुर के माध्यम से लोगों को साल भर घटने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी करेंगे। नई फसल तैयार होने के मौके पर मनाए जाने वाले इस मेले को लेकर सभी तैयारियां…
Read More