लाहौल-स्पीति को 1.37 करोड़ : कालिया

केलांग। मुख्य संसदीय सचिव राकेश कालिया लाहौल घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर केलांग पहुंचे हैं। वीरवार को उन्होंने उदयपुर उपमंडल के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकनाथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कालिया ने बताया कि लाहौल मंडल में जनजातीय उपयोजना के तहत आयुर्वेदिक विभाग को 1 करोड़ 73 लाख 66 हजार रुपये का बजट चालू वित्तवर्ष में विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित किया है। क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेद विभाग के 13 स्वास्थ्य केंद्रों, एक जिला आयुर्वेदिक अस्पताल तथा आमची क्लीनिक के माध्यम से निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने के…

Read More

मनाली से शव बरामद छानबीन आरंभ

कुल्लू। आनी के एक युवक का पुलिस ने मनाली में शव बरामद किया है। हालांकि इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे प्रताड़ित किया जाता था। इस वजह से ही उसने आत्महत्या की है। आनी क्षेत्र के थोवुली निवासी रामानंद ने अपने बेटे रामकृष्ण (21) की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस में दर्ज बयान में रामनंद ने बताया है कि उनका पुत्र मनाली के एक होटल में मार्च 2013 से काम कर रहा था। दूरभाष पर बेटे ने रामानंद…

Read More

मनाली ने जीता वालीबाल का फाइनल

पतलीकूहल (कुल्लू)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटराईं में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल का फाइनल मनाली स्कूल ने जीत लिया। जगतसुख स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। वीरवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिप अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कटराईं स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर ने बताया कि कबड्डी में काइस स्कूल चैंपियन बना है। मेजबान स्कूल कटराईं उपविजेता रही। बैडमिंटन में प्रीणी विजेता तथा मनाली उपविजेता रहा। खो-खो में खराहल पहले और काइस दूसरे स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में भी मनाली स्कूल…

Read More

श्रीखंड यात्रा को पहला जत्था तैयार

कुल्लू। श्रावण माह संक्रांति से ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके लिए कमेटी तथा प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 11 दिन चलने वाली इस पवित्र यात्रा का पहला जत्था 16 जुलाई को सिंहगाड़ (निरमंड) से रवाना होगा। पहले जत्थे में प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और केरल सहित कई राज्यों के एक हजार भक्त शिरकत करेंगे। जत्था सिंहगाड़ से सुबह पौ फटने पर कन्या पूजन करने के बाद आगे बढ़ेगा। संक्रांति 14 जुलाई को है। श्रीखंड सेवा दल प्रबंधन कमेटी…

Read More

सुल्तानपुर स्कूल में भरे जाएंगे शिक्षकों के पद

भल्याणी (कुल्लू)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर (गर्ल्स) की स्कूल प्रबंध समिति तथा स्कूल प्रशासन ने खाली चले पदों को भरने का फैसला लिया है। वीरवार को हुई बैठक में रिक्त चले पदों को भरने के लिए नियम और शर्तों का निर्धारण किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुल्तानपुर में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (नॉन मेडिकल) का एक पद, शास्त्री ( ओटी) एक पद तथा पीईटी का एक पद रिक्त पड़ा है। टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए योग्यता बीएससी, बीएड 50 प्रतिशत अंकों सहित तथा टैट पास होना रखी गई है। शास्त्री…

Read More

लगचौक पर बनेगा भूमिगत रास्ता

भल्याणी (कुल्लू)। राहगीरों को अब शहर की व्यस्त सड़क को आरपार करने में दिक्कत नहीं आएगी। लगचौक पर जल्द ही भूमिगत पैदल रास्ता बनेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद तेज कर दी है। पैदल रास्ते के बन जाने से हजारों लोगों को सड़क क्रास करने में आसानी होगी। लोकनिर्माण विभाग इन दिनों इसके लिए प्राक्कलन बनाने में जुटा है। कुल्लू शहर तथा लगघाटी के लोगों को अब वाहनों से व्यस्त रहने वाली सड़क को पार करने में परेशानी नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग जनसुविधाओं को ध्यान में रखते…

Read More

दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार

आनी (कुल्लू)। उपमंडल के तहत खडोरन गांव में दूषित पानी पीने से दर्जनों बच्चों सहित अन्य ग्रामीण जलजनित रोग की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पानी के टैंक से एक मरा हुआ सांप निकाला। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि यह सब आईपीएच विभाग की लापरवाही के चलते हो रहा है। इससे पहले भी आनी की मुहान पंचायत के खडोरन गांव के दर्जनों बच्चों गंदे पानी के प्रयोग से भयानक रोगों की चपेट में आ…

Read More

मनाली में मिली लापता युवक की लाश

आनी (कुल्लू)। चार दिन से लापता आनी पंचायत के थबोली गांव के युवक की लाश मनाली में ब्यास नदी के किनारे मली। युवक की लाश नदी किनारे मिलने से उसकी हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मनाली पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आनी के थबोली गांव निवासी रामकृष्ण मनाली के किसी होटल में काम करता था। 28 जून को ही उसने अपने माता-पिता को फोन पर बताया कि तीन जुलाई को वह घर आएगा। लेकिन, पुलिस के अनुसार यह युवक 30 जून…

Read More

डेढ़ हजार का छिन गया रोजगार

मनाली। एक तरफ बैंक का कर्ज और दूसरी ओर रोजी-रोटी की चिंता। कुछ इस तरह की ही चिंता में हैं मनाली के टैक्सी आपरेटर, स्नो स्कूटर तथा एटीवी संचालक। टैक्सी यूनियन मनाली के मुताबिक चार साल पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगने से करीब डेढ़ हजार से अधिक वाहनों चालकों पर असर पड़ा है। वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें वाहन का कर्ज चुकाने के लिए कम से कम 6 साल लगते हैं लेकिन चार साल पुराने वाहनों पर रोहतांग जाने पर प्रतिबंध लगने से वह कर्ज कैसे चुका पाएंगे।…

Read More

पानी के लिए साढ़े पांच करोड़ मंजूर

काईस (कुल्लू)। जिला कुल्लू की महाराजा वैली तथा ऊझी घाटी की चार पंचायतों के हजारों लोगों को पांच करोड़ का पानी मिलेगा। घाटी के लिए मंजूर हुई इस धनराशि से पेयजल योजनाओं का निर्माण होगा। योजना में घाटी की बल्ह, मौहल, हलाण तथा पनगां पंचायतों के इलाकों को शामिल किया है। योजनाओं के सिरे चढ़ने के बाद पीने की पानी की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। बदाह, नरेणी, पीरड़ी और छारशू, कोलीबेहड़, शिलीधार, सेरीडूघ, मौहल, डोहरू नाला, दवाला, मनकोट-पनकोट, सूमरी और दमशेहड़ समेत अनेक गांवों…

Read More