अधिक भाड़ा वसूल किया तो कार्रवाई

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में सेब सीजन के लिए ट्रकों का भाड़ा निर्धारित कर दिया गया है। सोलन, चंडीगढ़ और दिल्ली मंडी के लिए अलग-अलग भाड़ा तय किया गया है। एसडीएम नीरज गुप्ता ने कहा कि बागवानों, ट्रक आपरेटरों और फार्वर्डिंग एजेंटों की सहमति से भाड़ा तय किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई ट्रक आपरेटर बागवानों से अधिक भाड़ा वसूल करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ट्रक भाड़े में पिछले साल के मुकाबले आठ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि…

Read More

लगचौक पर बनेगा भूमिगत रास्ता

भल्याणी (कुल्लू)। राहगीरों को अब शहर की व्यस्त सड़क को आरपार करने में दिक्कत नहीं आएगी। लगचौक पर जल्द ही भूमिगत पैदल रास्ता बनेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद तेज कर दी है। पैदल रास्ते के बन जाने से हजारों लोगों को सड़क क्रास करने में आसानी होगी। लोकनिर्माण विभाग इन दिनों इसके लिए प्राक्कलन बनाने में जुटा है। कुल्लू शहर तथा लगघाटी के लोगों को अब वाहनों से व्यस्त रहने वाली सड़क को पार करने में परेशानी नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग जनसुविधाओं को ध्यान में रखते…

Read More

कुल्लू शहर फिर पसर गया अंधेरा

कुल्लू। बकाया बिल राशि चुकता न करने पर शहर की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन विद्युत बोर्ड ने काट दिया। शुक्रवार को कुल्लू शहर की स्ट्रीट लाइटें इस कारण नहीं जलीं। विद्युत बोर्ड कुल्लू ने पांच करोड़ रुपये नगर परिषद से लेने हैं। इसको लेकर विद्युत बोर्ड कुल्लू ने कई बार नगर परिषद कुल्लू को बिल अदायगी को लेकर हिदायतें भी जारी कीं। लेकिन बिल अदा नहीं किया गया। शुक्रवार को विद्युत बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए शहर की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट दिया। बिजली बोर्ड कुल्लू के एसई…

Read More

महंगाई ने छीन लिया सब्जियों का स्वाद

कुल्लू। पहले से ही महंगी दालों की मार झेल रही गृहणियों पर अब महंगी सब्जियों ने और बोझ डाल दिया है। तीन-चार दिनों से बढ़े सब्जियों के दाम से लोग खासे परेशान हैं। जिला मुख्यालय में इन दिनों सब्जियों के दामों में दो से तीन गुणा बढ़ोतरी हुई है। मटर चार दिन पूर्व 40 रुपये प्रति किलो के भाव से मिल रहा था, अब बढ़कर 80 रुपये किलो हो गया है। यही हाल टमाटर का भी है। हालांकि इन दिनों घाटी में टमाटर का सीजन चला है। बावजूद टमाटर के…

Read More

भढ़ाई-पीज सड़क पर सुहाना होगा सफर

खराहल (कुल्लू)। महाराजा कोठी की भढ़ाई-पीज सड़क 2.20 करोड़ रुपये से पक्की होगी। लोनिवि ने इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है। आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क को पक्का करने के लिए धनराशि मंजूर होने पर महाराजा कोठी के लोगों ने खुशी जताई है। सड़क पक्की होने से महाराजा कोठी भढ़ाई, बागन, शिल्हा, पीज, बान, धारा, चकलानी और शकहौर गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। लोगों को जहां बरसात में अब कीचड़ की समस्या से दोचार नहीं…

Read More

हिम ऊर्जा का पायलट प्रोजेक्ट चौपट

भल्याणी (कुल्लू)। किसानों के खेतों के लिए नदी-नालों से पानी लिफ्ट करने के मकसद से कुल्लू में संचालित हिम ऊर्जा विभाग का पायलट प्रोजेक्ट चौपट हो गया है। विभाग ने करीब छह वर्ष पूर्व जिलेभर के नदी-नालों में सौ हाइड्रम स्थापित किए थे। लेकिन यह संचालित होने से पूर्व ही नाकारा साबित हो गए। यही नहीं अधिकांश हाइड्रमोें को चोर भी उड़ा ले गए हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर स्थापित हाइड्रमों के इस तरह लड़खड़ा जाने से हिम ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली की भी पोल खुल गई है। इनके रखरखाव…

Read More

फिर गरमाया 114 बीघा जमीन का मसला

पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के पास 15 मील के बड़ाग्रंा बिहाल में खाली पड़ी 114 बीघा भूमि का मसला फिर गरमा उठा है। इस भूमि के इस्तेमाल को अब फलोत्पादक मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने सीएम वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि पतलीकूहल सब्जी मंडी में इस बार पिछले साल के मुकाबले 70 फीसदी अधिक पलम और नाशपाती पहुंच रही है। इससे मंडी में माल को पलटने और नीलाम करने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे मंडी में बुरी तरह से जाम लग…

Read More

प्रेमराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

केलांग। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। संघ के अध्यक्ष धनिया राम की अध्यक्षता में गठित इस कार्यकारिणी में वन विभाग के प्रेमराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव कुमार, दोरजे, प्रेमलाल, तिलोतमा यंगजिन शेर सिंह, सुभाष और गुरदासी उपप्रधान नियुक्त किए गए हैं। रामपाल मुख्य सलाहकार, लालचंद सहायक सलाहकार, रोशनलाल और भ्रेस्तु को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनम अंगरूप लेखाकार, सजेराम कोषाध्यक्ष, मेहरचंद अतिरिक्त कोषाध्यक्ष, विश्नदास प्रेस सचिव और शिवलाल संगठन सचिव नियुक्त किए हैं। अध्यक्ष धनिया राम ने बताया कि रामलाल को…

Read More

सपागणी के बाद बिहाली में भी रिसाव

सैंज (कुल्लू)। सपागणी गांव के पीछे से हो रहे पानी के रिसाव के चलते लोग दहशत में है। वहीं दूसरी तरफ अब इसी तरह की शिकायत बिहाली गांव के लोगों ने भी की है। लोगों का कहना है कि पार्वती जल विद्युत परियोजना तीन की हेड रैस टनल टेस्टिंग के दौरान ही हांफ गई। सियुंड से लारजी तक की पहाड़ियों के भीतर बनी आठ किमी लंबी टनल में बिहाली गांव के पास भी रिसाव हो रहा है। टनल के भीतर सैंज नदी के पानी का बहाव डाइवर्ट किया जा रहा…

Read More

पानी के रिसाव से सपागणी गांव को खतरा

सैंज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना तीन बिहाली की मेन टनल एचआरटी में रिसाव होने से सपागणी गांव को खतरा हो गया है। एनएचपीसी ने 2 जुलाई की रात को पावर हाउस के लिए पानी छोड़ा था। लेकिन इसके साथ ही गांव के पीछे से पानी का रिसाव भी शुरू हो चुका है। क्षेत्र के लोगों को पानी के रिसाव से जानमाल के नुकसान का डर भी सताने लगा है। ग्रामीण अब इस पानी रिसाव को देखकर सकते में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर टनल टूट…

Read More