एचटी की सीधी भर्ती की हो जांच: संघ

आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश टीजीटी अध्यापक कुल्लू की जिला स्तरीय बैठक रविवार को आनी के भाटनीबाई स्कूल में हुई। इसमें संघ ने अध्यापकों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, पूर्व में मुख्याध्यापकों की हुई सीधी भर्ती की भी जांच करने की सरकार से मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले के सभी खंडों के चुनाव 15 अगस्त से पूर्व करवा लिए जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि भर्ती एवं प्रमोशन नियम-1992…

Read More

पर्यटन कारोबार को रोप-वे देंगे रफ्तार

भल्याणी (कुल्लू)। मंत्रिमंडल में कुल्लू जिले के लिए दो रोप-वे मंजूर होने से पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार ने भुंतर से बिजली महादेव तथा पचलान से रोहतांग को रोप-वे से जोड़ने को मंजूरी दी है। घाटी में रोप-वे लगने से जहां कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे वहीं पर्यावरण प्रदूषण भी घटेगा। लेकिन भूंतर रोप-वे को छोड़कर रोहतांग रोप-वे को लेकर विरोध शुरू हो गया है। टैक्सी चालकों का कहना है कि रोहतांग के लिए किसी भी सूरत में रोप-वे नहीं लगने देंगे। सरकार ने…

Read More

वाहन से कुचलकर राहगीर की मौत

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। टक्कर के बाद मौके से वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रांगड़ी के पास दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान मनाली की ओर से आ रहे एक वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी और मौके से…

Read More

टनल का गेट टूटा, दो करोड़ की क्षति

सैंज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण तीन को एक और झटका लग गया। सियूंड में बन रहे डैम की डाइवर्सन टनल का गेट शनिवार को टूट गया। टनल के गेट के टूटने के कारणों का अभी कंपनी स्तर पर खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन टनल का गेट टूटने से करीब दो करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सपागणी के पास एक अन्य टनल से पानी के रिसाव से लोगों में दहशत बनी हुई है। शनिवार को ल्हासा गिरने से सैंज-औट मार्ग भी पूरा…

Read More

बारिश से उफान पर ब्यास की धारा

कुल्लू। जिला में शनिवार को दिन भर होती रही हल्की बारिश से नदी-नालों का जल स्तर बढ़ गया है। बारिश के कारण जिला में बहने वाली ब्यास नदी के जलस्तर में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग से मिली बारिश की चेतावनी के कारण जिला प्रशासन ने कुल्लू में भी अलर्ट जारी कर रखा है। प्रशासन ने नदी नालों के पास रहने वाले लोगों को चौकन्ना रहने की सलाह दी है। बरसात के दिनों में ब्यास नदी पचलान से लेकर औट तक कई बार तबाही मचा चुकी हैं। प्रशासन ने…

Read More

चांदी रा छल्ला मेरी बांठणे पर झूमे लोग

कुल्लू। सूत्रधार कला संगम की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में डीसी राकेश कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में कैंब्रिज स्कूल मौहल की रविना पाल ने चांदी रा छल्ला मेरी बांठणे गीत गाकर रंग जमाया। कुल्लू साइंस स्कूल की मोनिका ने नई कर गोरिए मेरी अखियां गीत गाया। फिल्मी गीतों में ब्यास स्कूल की दिपांशी और दिव्या ने जिदंगी प्यार का गीत है, क्रिसेंट मून स्कूल बजौरा के सुनील ने दिल दिया है जान…

Read More

कहीं बड़ी आपदा तो नहीं ये रिसाव

सैंज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना तीन की टनल से हो रहे पानी के रिसाव से सपागणी गांव के ग्रामीण दहशत में है। टनल से पानी का रिसाव रुकने के बजाए बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार से घाटी में बदले मौसम तथा बारिश ने सपागणी के ग्रामीणों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सियुंड से लारजी तक निकाली गई आठ किमी लंबी टनल से पानी का रिसाव घटने के बजाए बढ़ गया है। टनल…

Read More

करजां में दो हफ्ते से पानी की सप्लाई ठप

हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी की करजां पंचायत के करजां गांव में दो हफ्ते से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का कहना है कि वे साथ लगते दूसरे गांवों से पानी ढोने को विवश हैं। ग्रामीणों को पशुओं के लिए पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। 26 जून को यहां भारी बारिश के चलते करजां नाले में बाढ़ आने से गांव के लिए जोड़ी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण पेयजल सप्लाई ठप पड़ गई। पाइप लाइनों को टूटे…

Read More

पाइका की खंड स्तर प्रतियोगिता बीस से

कुल्लू। पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) के तहत अंडर-16 आयु वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से आरंभ होंगी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में लड़कों के वर्ग में वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, 800 मीटर दौड़, 1500 और 3000 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। इसी तरह लड़कियों के लिए वॉलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी के साथ 100, 400, 800,1500 और 3000 मीटर की दौड़ करवाई जाएगी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि विकास खंड नग्गर की प्रतियोगिताएं…

Read More

आनी में अब आसानी से बनेंगे आधार कार्ड

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में आधार कार्ड बनवाना अब आसान हो गया है। लोगों को आधार कार्ड बनवाने ब्लॉक कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आधार कार्ड बनाने के लिए टीम अब हर पंचायत मुख्यालय में ही पहुंचेगी। आधार कार्ड बनाने में पंचायत में पहली प्राथमिकता उन लोगों को दी जाएगी जो शारीरिक तौर पर अक्षम हैं। फिर, अधिक आयु वाले बुजुर्ग और स्कूली बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। प्रशासन ने आधार कार्ड बनाने की यह नई प्रक्रिया ब्लॉक की पलेही पंचायत से शुरू कर दी है और जब तक…

Read More