कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन ने सोमवार को कुल्लू में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गुरिल्ला संगठन ने कालेज रोड से उपायुक्त कालेज तक रैली निकाली। प्रदर्शन की अगुवाई संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। संगठन ने उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी भेजा। प्रदेश गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय गुरिल्लाओं के साथ दोहरी नीति अपना रहा है और इस समस्या का जिम्मा राज्य सरकारों…
Read MoreCategory: Kullu
बारिश ने खेतों में बिछा दी गोभी की फसल
कुल्लू। बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। गोभी की फसल खेतों में सड़ने की कगार पर पहुंच गई है। इससे किसानों की कमर टूट गई है। किसानों के अनुसार आधी से ज्यादा गोभी खेतों में ही सड़ने लगी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल्लू में 617 हेक्टेयर भूमि में उत्पादन होता है। हर वर्ष गोभी से लाखों कमाने वाले किसान गोभी बीज का खर्च भी नहीं निकाल पाए हैं। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर…
Read Moreमनाली-लेह मार्ग 13 घंटे ठप
केलांग। भारी बारिश के कारण मनाली-लेह मार्ग 13 घंटे बाधित रहा। रात करीब नौ बजे सड़क बंद हुई। सुबह करीब 11 बजे मार्ग की बहाली हो सकी। इस कारण एचआरटीसी केलांग डिपो की बसें निर्धारित समय सारणी से कई घंटे लेट गंतव्य तक पहुंची। राहनीनाला के समीप भूस्खलन और पत्थर लुढ़कने से सड़क मार्ग अवरुद्ध रहा। हरे मटर से लदे छोटे वाहनों के अलावा लेह से मनाली और मनाली से लेह की तरफ आने जाने वाले कई पर्यटक वाहन और निगम की बसें जाम में फंसे रहे। सीमा सड़क संगठन…
Read Moreखूब राम बने बंजार खंड प्रधान
बंजार (कुल्लू)। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने खंड स्तर की चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को बंजार खंड के चुनाव कर कार्यकारिणी का गठन किया। महासंघ के पूर्व प्रदेश महासचि सेस राम आजाद, जिला कुल्लू के अध्यक्ष आशु गोयल तथा वरिष्ठ नेता एलआर गुलशन इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी राम लाल चौहान, अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी पुने राम तथा पर्यावेक्षक संजीवन चंदेल की देखरेख में हुए चुनावों में लोनिवि के खूब राम कुल्लवी को प्रधान नियुक्त किया है। शिक्षा विभाग से हीरा सिंह को वरिष्ठ…
Read Moreकुल्लू शहर में छाया अंधेरा
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू की ओर से पेंडिंग बिलों का भुगतान न करने पर कुल्लू शहर तीन दिन से अंधेरे में है। शहर की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन कटने शहर की गलियों में शाम को सन्नाटा पसरने लगा है। इस कारण शहर की करीब 25 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। नगर परिषद कुल्लू पर बिजली बोर्ड के 2001 से करीब 5.21 करोड़ के बिल बकाया हैं। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष ऋभष कालिया ने स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि…
Read Moreनकली नोटों के साथ धरे आरोपी पुलिस रिमांड पर
कुल्लू। नकली नोटों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एक अन्य आरोपी पहले की रिमांड पर चल रहा है। कुल्लू के हरिपुर जंगल में नकली नोटों, प्रिंटर और स्कैनर के साथ दबोचे गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को 9 जुलाई तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से इस गोरखधंधे को लेकर पूछताछ करेगी। आशंका जताई जा रही है इसमें कई…
Read More40 फीसदी पंचायतों में पूरा नहीं हुआ कोरम
कुल्लू। कुल्लू जिला की 40 फीसदी पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण कोई चरचा नहीं हो सकी। पंचायत में कोरम पूरा नहीं होने से न तो नए कामो को शैल्फ डाला गया और न ही पंचायत के अन्य विकासात्मक कार्यों और पूर्व में हुए कामों को लेकर चरचा हो पाई है। जिला की कुल 204 पंचायतों में से करीब 120 पंचायतों का कोरम पूरा होने की सूचना है। शेष पंचायतों में बैठक को लेकर नई तिथि घोषित कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। आनी खंड की लगौटी और…
Read Moreकुल्लू के चार मार्गों पर यातायात ठप
कुल्लू। घाटी में शनिवार रात और रविवार सुबह हुई भारी बारिश से जिला में चार सड़क मार्गों पर यातायात बंद हो गया है। ये सभी मार्ग जिला की बंजार घाटी में आते हैं। सड़कों पर यातायात बंद होने से घाटी की करीब एक दर्जन पंचायतों का संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कट गया है। रात भर हुई भारी बारिश से बंजार घाटी के मंगलौर-पनिहार, थाटीबीड़-शियोली भुंइका-कोटला और बंजार-खावल मार्ग पर भूस्खलन से मलबा सड़कों पर आ गिरा है। इस कारण इन मार्गों में यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया है।…
Read Moreरोपवे निर्माण पर पंचायत और संगठन उग्र
पलचान (कुल्लू)। पलचान पंचायत के प्रधान सिंघी राम की अध्यक्षता में रविवार को हुई ग्रामसभा में जनता ने पलचान-रोहतांग रोपवे का कड़ा विरोध किया है। इसके अलावा पर्यटक स्थल मढ़ी और रोहतांग में खाने के ढाबे लगाने और यहां पर शौचालय और पार्किंग के लिए पर्यटन विभाग ने पंचायत से एनओसी की मांग पर चरचा करते हुए कहा कि पंचायत हिमाचल पर्यटन विभाग को अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं देगी। पंचायत प्रधान सिंघी राम का कहना है कि विभाग की ओर से स्थानीय जनता के अधिकारों को नजर अंदाज किया गया है।…
Read Moreस्थानीय मंडियों के भी तय हों रेट
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होते ही स्थानीय बागवान गाड़ी वालों के हाथों लुटना शुरू हो जाते हैं। प्रशासन की ओर से सेब पेटियों को स्थानीय मंडियों तक पहुंचाने के लिए रेट सुनिश्चित न किए जाने के कारण बागवानों को हर वर्ष हजारों का चूना लगता है। प्रशासन द्वारा मात्र बड़ी मंडियों के रेट सुनिश्चित किए जाते हैं, लेकिन छोटी मंडियों के रेट तय न किए जाने के कारण गाड़ी मालिक बागवानों से मनचाहे रेट वसूलते हैं। दलाश से खेगसू मंडी की दूरी मात्र 25 किमी है। पिछले…
Read More