नेऊली को 2.71 करोड़ का पानी

खराहल (कुल्लू)। पानी की किल्लत से अक्सर परेशान रहने वाले खराहल क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिलने के आसार हैं। इस समस्या का स्थाई समाधान ढुंढने के लिए आईपीएच महकमा हरकत में आ गया है। ब्यास नदी के किनारे ट्यूब वैल लगाकर उठाऊ पेयजल योजना के तहत इलाके की नेऊली पंचायत के एक दर्जन से ज्यादा गांवों को पानी मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए आईपीएच महकमे ने कवायद शुरू कर दी है। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए नावार्ड के तहत 2.17 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। नावार्ड की…

Read More

मौहल की शीना और नेहा पुरस्कृत

कुल्लू। मौहल स्थित चामुंडा नर्सिंग संस्थान के वार्षिक समारोह में प्रशिक्षुओं ने खूब रंग जमाया। इस मौके पर नए सत्र की छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई में अव्वल रहने वाली छात्राओं को चेयरमैन बीके बाली ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम वर्ष में अव्वल रहने पर शीना और लीला को पुरस्कृत किया गया। दूसरे और तीसरे पुरस्कार से हिना और दिव्या को सम्मानित किया गया। द्वितीय वर्ष में प्रथम रहने पर राजकुमारी, द्वितीय रहने पर रोविता कुमारी और तृतीय रहीं मीनाक्षी को पुरस्कार दिए गए। अंतिम…

Read More

होशियार दूसरी बार शहरी इकाई अध्यक्ष

कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की शहरी इकाई के चुनाव मंगलवार को बचत भवन में हुए। इसमें होशियार सिंह जंबाल को दूसरी बार कुल्लू शहरी इकाई की कमान सौंपी गई। कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी छेरिंग नोरबू, सदस्य प्रदीप शर्मा और मोहर सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश महासचिव सेस राम आजाद, वरिष्ठ नेता एलआर गुलशन और कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष आशु गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। चुनाव में गणेश कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी में दीवान चंद और…

Read More

पतलीकूहल से शिफ्ट करें सब्जी मंडी

कुल्लू। हिमाचल किसान सभा ब्लॉक कमेटी नग्गर की बैठक में पतलीकूहल सब्जी मंडी को 15 मील में स्थानांतरित करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता रोशन लाल ने की। ब्लॉक कमेटी के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि किसान सभा लंबे समय से मांग कर रही है कि सब्जी मंडी पतलीकूहल को 15 मील में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही धमकी दी कि अगर मंडी को जल्द शिफ्ट नहीं किया गया तो सभा आंदोलन छेड़ देगी। उन्होंने बताया कि इस मसले को लेकर सभा पहले भी कई बार आंदोलन…

Read More

जीप यूनियन अध्यक्ष के खिलाफ मोरचा

कुल्लू। देवभूमि जीप ऑपरेटर यूनियन कुल्लू के अध्यक्ष के खिलाफ यूनियन के ही कुछ पदाधिकारियों ने मोरचा खोल दिया। पदाधिकारियों का आरोप है कि अध्यक्ष के नेतृत्व में ऑपरेटरों को काम नहीं मिल रहा। आलम यह है कि ढुलाई के कार्य में पंजाब के वाहन मालिक मौज ले रहे हैं। 290 ऑपरेटरों वाली इस यूनियन में उठे इस ताजा विवाद से तगड़ा घमासान मचने के आसार हैं। देवभूमि जीप आपरेटर यूनियन के वर्तमान उपप्रधान जोगराज ने कहा कि प्रधान और महासचिव ने आपरेटरों को गुमराह किया है। 2004 से लेकर…

Read More

चकाचक होगी राउगी-कोटाधार सड़क

काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी की राउगी-कोटाधार सड़क दो करोड़ 11 लाख रुपये से पक्की होगी। लोनिवि ने इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सड़क का निर्माण ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है। नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क के पक्का होने से सोयल, सौर और कोटाधार के सैकड़ों लोगों को फायदा होगा। काईस सर्किल कमेटी के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि अब लोगों को जहां बरसात में कीचड़ की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा, वहीं पक्की सड़क के चलते सफर भी सुहाना हो जाएगा।…

Read More

चकाचक होगी राउगी-कोटाधार सड़क

काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी की राउगी-कोटाधार सड़क दो करोड़ 11 लाख रुपये से पक्की होगी। लोनिवि ने इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सड़क का निर्माण ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है। नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क के पक्का होने से सोयल, सौर और कोटाधार के सैकड़ों लोगों को फायदा होगा। काईस सर्किल कमेटी के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि अब लोगों को जहां बरसात में कीचड़ की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा, वहीं पक्की सड़क के चलते सफर भी सुहाना हो जाएगा।…

Read More

टमाटर हुआ लाल, प्याज ने निकाले आंसू

आनी (कुल्लू)। क्षेत्र में सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं जिससे गृहिणियों के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। आलम यह है कि हर घर में प्रयोग होने वाला प्याज जहां 32 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं टमाटर 80 रुपये को भी पार कर गया है जिससे अब टमाटर और प्याज आम लोगों की पहुंच से दूर हो गया है। जबकि अन्य सब्जियों का भी यही हाल है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सब्जियों के दामों में तीन…

Read More

डंडे के वार से मार डाला भाई

कुल्लू। मामूली विवाद के बाद गुस्साए व्यक्ति ने डंडे के वार से बुआ के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाथान गांव के झाबे राम ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गुस्से में आकर सगी बुआ के बेटे तुले राम पर डंडे से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक मृतक तुलेराम…

Read More

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एमवीआई

कुल्लू। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा के पास हादसे में एमवीआई कुल्लू बाल-बाल बच गए। वे और उनका परिवार कार में मंडी से कुल्लू जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। एमवाई सहित उनकी पत्नी और बेटे को चोटें आई हैं। ये सभी कार में सवार थे। घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भरती किया गया है। चालक की पहचान धर्म सिंह निवासी बैहना, मंडी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार करीब 12.30…

Read More