…बड़ाग्रां और भल्याणी में खिताबी भिड़ंत आज

शालंग (कुल्लू)। कुल्लू खंड दो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शालंग में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 27 स्कूलों की 400 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को हुए कबड्डी के मुकाबले में जिंदौड़ रायसन, सोयल, शिल्लीहार और चतानी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया। वालीबाल में सोयल, दोघरी, भल्याणी और शिरड़ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। खो-खो में चतानी, माशना, खराहल और कडींगचा की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर गईं। बैडमिंटन का फाइनल मैच…

Read More

भवन का उद्घाटन न करने भड़की एबीवीपी

हरिपुर (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हरिपुर इकाई शुक्रवार को महाविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन न करने पर भड़क गई। एबीवीपी का कहना है कि अभी तक भवन का उद्घाटन नहीं हुआ है। इस कारण भवन में कक्षाएं नहीं लग रही। विद्यार्थियों की अधिक संख्या होने पर कक्षाएं लगाने में छात्रों को भारी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। एबीवीपी ने मांग की है कि भवन का उद्घाटन जल्द से जल्द किया जाए। एबीवीपी के जिला संयोजक जनेश ठाकुर ने कहा कि अगर भवन का उद्घाटन जल्द नहीं हुआ…

Read More

छह सड़कों के टेंडर रद

भल्याणी (कुल्लू)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित छह सड़कों को पक्का करवाने की लोक निर्माण विभाग की कवायद को झटका लग गया है। विभाग के चीफ ऑफिस ने छह सड़कों के टेंडर रद कर दिए हैं। ऐसा ठेकेदार की ओर स्वीकृत राशि से ज्यादा रेट भरने के चलते हुआ है। ग्रामीणों को अब पक्की सड़कों पर सफर करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। पीएमजीएसवाई योजना के तहत निर्मित आनी और निरमंड की छह सड़कों को पक्का करने मकसद से लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में…

Read More

हर बूथ पर तैनात होंगे दो दर्जन युवा

कुल्लू। देश में जब-जब कांग्रेस की सरकार आई है महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को बढ़ावा मिला है। यह कहना है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर का। वीरवार को कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हमेशा युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। भाजयुमो ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नाकामियों का उगाजर करने का बीड़ा उठाया है। इसी कारण भाजयुमो ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग…

Read More

कबड्डी में केलांग-1 ने मारी बाजी

केलांग। गोशाल में जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह ने किया। शुभारंभ अवसर पर बच्चों ने मार्च पास्ट किया। प्रतियोगिता में केलांग-1, केलांग-2 और उदयपुर ब्लॉक के करीब तीन सौ बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन किया जाएगा। टूर्नामेंट में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों की कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो सेमत एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता के…

Read More

नागाबाग में दिनदहाड़े चोरी

कुल्लू। कुल्लू-मनाली मार्ग पर नागाबाग में चोर दिनदहाड़े सेंध लागाकर नकदी और अभूषण चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में नागाबाग के ईश्वर कांत गौतम ने कहा है कि बुधवार को दिन के समय वह अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे। जब घर लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर…

Read More

कालेज की समयसारिणी पर एसएफआई भड़की

बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार की एसएफआई ने कालेज प्रशासन की समय सारणी का कड़ा विरोध किया है। इस मुद्दे को लेकर एसएफआई ने बुधवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय ने जो समयसारिणी तय की है उसके मुताबिक विद्यार्थियों की एक ही समय में दो कक्षाएं लग रही हैं। इससे विद्यार्थियों को एक ही समय में दो कक्षाएं लगाने में परेशानी होगी। इसका कारण विश्वविद्यालय द्वारा लागू की गई रूसा प्रणाली है। इससे कालेज प्रशासन को भी परेशानी झेलनी…

Read More

अब बर्बाद करने लगी बारिश की फुहारें

कुल्लू। लगातार हो रही बारिश अब किसानों और बागवानों के लिए आफत बन गई है। कुल्लू घाटी में इन दिनों नाशपाती, पलम तुड़ान और मक्की निराई का कार्य जोरों पर चला हुआ है। बारिश से पेड़ों से सेब गिरना भी शुरू हो चुके हैं। इससे बागवानों की चिंता और बढ़ गई है। खराहल घाटी के प्रगतिशील किसान-बागवान अनीश भंडारी, नवीन, केहर सिंह, योगराज, बविंद्र सिंह, गिरधारी लाल, सतीश ठाकुर, यशपाल राणा, अखिल, महेंद्र, जोगिंद्र और निशु महंत ने कहा कि कृषि तथा बागवानी कार्य जोरों पर है। कहा कि मौसम…

Read More

नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

कुल्लू। चरस माफिया पर नकेल कसने के लिए पुलिस नई तरकीब का इस्तेमाल करेगी। संदिग्ध क्षेत्रों को चिन्हित कर गोपनीय रास्तों पर पुलिस पहले ही पहरा बिठा चुकी है। पुलिस को सूचना मिली है कि घाटी में बड़े पैमाने पर भांग की खेती की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जल्द ही छापेमारी अभियान शुरू होने वाला है। इन इलाकों से संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही पुलिस पहले ही तय कर चुकी है। पुलिस महकमे के मुताबिक जिस फारेस्ट गार्ड और पटवारी…

Read More

पेंशनरों को जारी करे डीए किस्त

कुल्लू। सिविल वेलफेयर पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में पेंशनरों को डीए किस्त जल्द जारी करने की मांग की गई। शिव मंदिर भुंतर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा ने की। बैठक में पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर पेंशनरों के भिन्न-भिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पेंशनरों ने उत्तराखंड और किन्नौर में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए 11 हजार रुपये की राहत राशि भी एकत्रित की। इसके अलावा पेंशनरों ने सरकार से मांग…

Read More